विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन ने किया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का स्वागत

विनय थानवी||2 मिनट पढ़ें
ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन ने किया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का स्वागत
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।उत्तर पश्चिम रेलवे ओ बी सी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बीकानेर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का स्वागत किया गया। संगठन के अध्यक्ष मजिद जहांगीर एवं मंडल सचिव इंद्राज नौखवाल ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री भूपेश यादव का साफा पहनाकर, बुके देकर एवं मुंह मीठा करवाकर जोरदार स्वागत किया। मंडल सचिव इंद्राज नौखवाल ने बताया कि ओबीसी संगठन हमेशा कर्मचारी हितैषी संगठन रहा है एवं प्रशासन से सदैव तालमेल के साथ कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में सक्रिय भागीदार रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री भूपेश कुमार ने रेल कार्यों को तन्मय होकर करने को प्रेरित किया एवं कर्मचारियों को समस्या उत्पन्न होने पर उचित समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ओबीसी संगठन के मंडल अध्यक्ष मजिद जहांगीर, मंडल सचिव इंद्राज नौखवाल, जगदेव रंधावा सीटीआई, मघाराम जाट टीटीआई, जुल्फिकार खान सीनियर टीसीएम, जहीर अहमद सीआरएस, छगनलाल धामू सीओएस (HRMS), रामेश्वर माहर COS(P),हरदीप यादव TCM, संजय कुमार TCM, सर्वजीत कौर शाखा सचिव लालगढ़ वर्कशॉप, मनप्रीत कौर, रुखसाना बेगम, कर्मचारी कल्याण निरीक्षक राजेंद्र गुर्जर, विनोद कुमार बसेर TTI,जनसंपर्क निरीक्षक धूनीलाल कुमावत, महावीर घोड़ेला सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे ओ बी सी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष श्री सुंदरलाल, जोनल ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी श्री अनिल कुमार, जोनल सेक्रेटरी श्री वीरेंद्र सिंह यादव हैं।    

शेयर करें: