विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

दिलीप पुरी एवं राजश्री कच्छावा भारत-तिब्बत सहयोग मंच के जिला अध्यक्ष मनोनीत, पढ़े खबर

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
दिलीप पुरी एवं राजश्री कच्छावा भारत-तिब्बत सहयोग मंच के जिला अध्यक्ष मनोनीत, पढ़े खबर
विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर।भारत-तिब्बत सहयोग मंच के कुशल मार्गदर्शक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक माननीय डॉ इंद्रेश कुमार  तथा राष्ट्रीय महामंत्री  पंकज गोयल, राजस्थान क्षेत्रीय सहसंयोजक  राजेंद्र  कामदार के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय पदाधिकारी  सुधा आचार्य एवं प्रांतीय अध्यक्ष  शशांक  (जोधपुर प्रांत) की अनुशंसा से श्री दिलीप पुरी को बीकानेर जिला के जिलाध्यक्ष एवं  राजश्री कच्छावा को बीकानेर जिला अध्यक्ष (महिला विभाग) मनोनीत किया गया है। पुरी की इस नियुक्ति पर उनके समर्थकों  ने खुशी की लहर व्याप्त है। पुरी  जिला कार्यकारिणी 15 दिवस के भीतर गठन कर भारत-तिब्बत सहयोग मंच के लिए सक्रिय भागीदारी निभाकर भारत एवं तिब्बत की आपसी मित्रता एवं सद्भावना की प्रगाढ़ता की दिशा में कार्य कर मजबूती प्रदान करेंगे।

शेयर करें: