विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

सादुल फुटबॉल एकेडमी के हर्षित सिंह राजवी का राजस्थान फुटबॉल टीम में चयन

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
सादुल फुटबॉल एकेडमी के हर्षित सिंह राजवी का राजस्थान फुटबॉल टीम में चयन
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सादुल फुटबॉल एकेडमी के फॉरवर्ड हर्षित सिंह राजवी का चयन सीनियर मैन नेशनल संतोष ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 - 25 के लिए राजस्थान फुटबॉल टीम में हुआ है, एकेडमी के भैरूरतन ओझा ने बताया कि गत माह जयपुर के विद्याधर नगर स्तिथ फुटबॉल मैदान पर हुई सीनियर स्टेट प्रतियोगिता में हर्षित सिंह ने बीकानेर की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया था जिस आधार पर हर्षित का चयन नेशनल कैंप में हुआ और राजधानी जयपुर में बीस दिन चले कैंप में प्रदर्शन के आधार पर हर्षित का चयन राजस्थान सीनियर टीम में हुआ। सीनियर टीम 16 से 20 नवंबर तक संतोष ट्रॉफी ग्रुप राउंड के मैच खेलेगी। हर्षित के चयन पर जिला फुटबॉल संघ सचिव अरविंद सिंह राठौड़, रणवीर सिंह राजवी, उमेश सिंह शेखावत, कोच मो. रफीक, कोच देवेंद्र सिंह भाटी, दानवीर सिंह भाटी, बॉक्सिंग कोच राजेंद्र सिंह, राहुल ओझा, गौतम ओझा, यशवर्धन, अरुण कल्ला, राज, भरत, दीपक, आदित्य, सुजल, मानवेंद्र आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

शेयर करें: