विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

हितेंद्र मारु को पीएच.डी. की उपाधि

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
हितेंद्र मारु को पीएच.डी. की उपाधि

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में योग विभाग के व्याख्याता तथा राजस्थान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, घड़सीसर, बीकानेर के डीपीई डॉ. हितेंद्र मारु को टांटिया विश्वविद्यालय, श्री गंगानगर ने शारीरिक शिक्षा में पीएच.डी. अवार्ड की है। उन्होंने सह आचार्य डॉ. गजेंद्र सिंह सरोहा के पर्यवेक्षण में "विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य में योग के महत्व का अध्ययन" विषयक शोध कार्य किया। उनकी पी एच डी उपाधि प्राप्त करने पर योग प्रशिक्षक भुवनेश पुरोहित, राजेंद्र व्यास ,रामेंद्र हर्ष, जेपी व्यास, शुभम स्वामी, कोच अनिल जोशी , रजत ,मनीष, क्रीड़ा भारती एवं राजस्थान योग शिक्षक संघ के सभी साथियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की|

शेयर करें: