विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

नागौर  पुलिस की त्वरित कार्रवाई : हत्या के आरोपी को मात्र 12 घंटे में किया गिरफ्तार

विनय थानवी||2 मिनट पढ़ें
नागौर  पुलिस की त्वरित कार्रवाई : हत्या के आरोपी को मात्र 12 घंटे में किया गिरफ्तार
विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर।जायल थाना क्षेत्र के दुगस्ताउ गांव में आपसी कहासुनी के बाद आवेश में आकर युवक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने के प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर नामजद आरोपी तिलोकराम नायक पुत्र शैतान राम (40) निवासी दुगस्ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी नारायण टोगस ने बताया कि दुगस्ताऊ गांव के ही गणेश राम नायक (60) ने राजकीय जेएलएन हॉस्पिटल पर एक लिखित रिपोर्ट दी थी कि शनिवार की शाम करीब 07.00 बजे उसके बेटे रमेश ने गाली गलोच करने पर टोका तो तिलोक राम ने कुल्हाडी से सिर पर वार कर दिया। गंभीर हालत में हम परिवारजन उसे तुरंत जायल अस्पताल ले कर गये, जायल से नागौर रेफर कर दिया। रास्ते में रमेश की मौत हो गई। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एसएचओ जायल मुकेश कुमार वर्मा द्वारा प्रारम्भ किया गया। एसपी टोगस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार एवं सीओ खेमा राम बिजारणिंया के सुपरविजन व एसएचओ मुकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा तकनीकी अनुसंधान तथा आसूचना संकलन के आधार पर नामजद आरोपी तिलोक राम नायक को रविवार को दुगस्ताऊ से दस्तयाब कर पूछताछ व अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया।  

शेयर करें: