
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर नगर निगम कर्मचारी फैडरेशन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक बुधवार को निगम सभागार में फैडरेशन अध्यक्ष महेश आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कार्मिकों के हितों सम्बंधी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
अध्यक्ष महेश आचार्य ने बताया कि बैठक में मंत्रालयिक एवं सफाई कार्मिकों के आरजीएचएसस कार्ड, एम्पलोय आईडी, एसएसओ आईडी शीघ्र बनवाने तथा कार्मिकों की जीपीएफ डायरी बनवाने की मांगों की चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त एनपीएस, सेवानिवृत्त तथा मृत्यु पश्चात् लंबित प्रकरणों के निस्तारण, एनपीएस का पैसा जीपीएफ फंड में स्थानान्तरण करवाने, कार्मिकों के बकाया डीए एरियर का भुगतान करवाने, अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करवाने, पदौन्नति प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करवाने सहित कार्मिक हितों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में महासचिव नेक मोहम्मद ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान संरक्षक शिवलाल तेजी, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक झा, मंत्री अशोक राठौड़, सुनीता बिनावरा, गणेश चंदेलिया, बी.डी. व्यास, गजराज चांवरिया, सन्नी भटिया, विशेष सदस्य नारायण सिंह तथा वरूण प्रताप सिंह भदौरिया उपस्थित रहें।













