विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

लक्ष्मीनाथ जी की घाटी स्थित भैरव मंदिर में होगा विशेष श्रृंगार, महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन, पढ़े सामाचार

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
लक्ष्मीनाथ जी की घाटी स्थित भैरव मंदिर में होगा विशेष श्रृंगार, महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन, पढ़े सामाचार
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। शनिवार को काल भैरू अष्टमी के उपलक्ष्य मैं लक्ष्मीनाथ जी की घाटी स्थित घाटी वाले भैरू मंदिर परिसर में सांय 6:15 बजे महाआरती महाप्रसादी एवं  जागरण का आयोजन किया जाएगा मंदिर के पुजारी गणेश जोशी ने बताया कि मंदिर प्रांगण  में भव्य रूप से सजावट की जा रही है और बाबा की मूर्ति का विशेष श्रंगार किया जाएगा, इसमें सभी भक्तगणों का सहयोग रहेगा, महाआरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा, इस दौरान बीकानेर के  सभी  भैरव भक्तों को आमंत्रित किया गया है । उल्लेखनीय है कि महाप्रसादी के पश्चात लक्ष्मी मंडल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी ।  

शेयर करें: