विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

अवनि कँवर का हुआ युथ नेशनल के लिए राजस्थान टीम मे चयन

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
अवनि कँवर का हुआ युथ नेशनल के लिए राजस्थान टीम मे चयन
 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।कोलकाता पश्चिम बंगाल मे 29 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक होने वाली युथ नेशनल चैंपियनशिप के लिए राजस्थान टीम का चयन किया गया, जिसमे महारानी बालिका विद्यालय बीकानेर की खिलाडी अवनि कँवर का भी चयन हुआ है प्रिंसिपल शानदार पहाड़िया ने बताया की महारानी स्कूल बीकानेर मे शिक्षा विभाग का सत्र पर्यन्त बास्केटबॉल प्रशिक्षण केंद्र संचालित है जहाँ बास्केटबॉल कोच नरेन्द्र कस्वां द्वारा नियमित रूप से सुबह शाम बास्केटबॉल का प्रशिक्षण दिया जाता है उपजिलाशिक्षा अधिकारी माध्यमिक अनिल बोड़ा ने बास्केटबॉल कोच नरेन्द्र कस्वां व अवनि कँवर को बधाई दी। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव राजेन्द्र सिंह शेखावत, अध्यक्ष दुर्गा सिंह शेखावत, बास्केटबॉल कोच फुसाराम भादू, आनंद सिंह राजवी, सम्पत राठौड़, हल्दीराम ट्रस्ट नई दिल्ली के बीकानेर प्रतिनिधि रमेश कुमार अग्रवाल ने खिलाडी के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

शेयर करें: