विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

संविधान दिवस पर युवाओं ने बाबा साहब को किया याद : पुष्पांजलि अर्पित

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
संविधान दिवस पर युवाओं ने बाबा साहब को किया याद : पुष्पांजलि अर्पित
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। संविधान दिवस 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर युवाओं की टीम ने आज अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम् पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित किया । इस उपलक्ष पर डॉ सुशील कुमार मोयल , श्री अशोक कुमार जनागल,श्री संतोष मेहरड़ा,श्री जगदीश तिवाड़ी और योगेश कुमार पंवार एवम् कुछ गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की । डॉ सुशील कुमार मोयल ने बाबा साहब को याद करते हुए 75 वें संविधान दिवस की समस्त देशवासियों बधाई दी और माननीय मंत्री श्री अर्जुन राम जी मेघवाल के निर्देशन में आयोजित 30 नवम्बर,रायसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया।अपने विचार के अशोक कुमार जनागल ने भी संविधान दिवस पर बधाई देते हुए संविधान निर्माण में महिलाओं के योगदान को याद किया । श्री जगदीश तिवाड़ी ने भी आज शाम को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के बारे मे बताया। योगेश पंवार ने कार्यक्रम में पधारने वालों को धन्यवाद किया ।

शेयर करें: