विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने शहर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री लाल व्यास उर्फ श्री भा के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया ओर कहा शहर कांग्रेस बीकानेर ने एक अच्छा कर्मठ वफादार सिपाही राजनेता खो दिया है जिसकी क्षतिपूर्ति होना बड़ी मुश्किल है श्री भा हंसमुख मिलनसार लोगों में समझौता कराने में विश्वास रखते थे।
[caption id="attachment_89888" align="aligncenter" width="1080"]

पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद[/caption]
श्री लाल व्यास के निधन पर पूर्व पार्षद रमजान कच्छावा जस्सूसर मंडल अध्यक्ष मो. इस्माइल खिलजी वरिष्ठ कांग्रेसी अनवर अजमेरी यूथ कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद शोएब यूथ कांग्रेस सचिव इमरान लोधी शकील स्टार साजिद पी. एच. साकीर चौपदार ने भी गहरा दुख प्रकट किया है।