20वीं पुण्यतिथि पर लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। एडवोकेट पंडित लक्ष्मी नारायण पुरोहित की 20वीं पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य सेवा का अनूठा प्रयास किया गया। मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित BIBLIOTECA स्वाध्याय लाइब्रेरी में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।यह आयोजन BIBLIOTECA स्वाध्याय लाइब्रेरी और नारायण पुरोहित परिवार द्वारा SHREESAR Dental Care के सहयोग से किया गया। शिविर को लेकर सुबह से ही जबरदस्त उत्साह देखा गया। आयोजकों द्वारा उच्च स्तरीय व्यवस्थाएं की गई।
डाॅ राजीव नारायण पुरोहित ने बताया कि शिविर में बीकानेर और आसपास के करीब 2 दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों के लिए करीब 400 मरीजों को परामर्श और सेवाएँ प्रदान की। इस अवसर पर, ब्लड प्रेशर, शुगर और हीमोग्लोबिन जांच की निशुल्क सेवाएँ उपलब्ध करवाई गई।



