विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

अग्रवाल समाज चेतना समिति में पांच दिवसीय श्री श्याम चरित्र कथा का आयोजन

विनय थानवी||अपडेट: 7 जनवरी 2025|1 मिनट पढ़ें
अग्रवाल समाज चेतना समिति में पांच दिवसीय श्री श्याम चरित्र कथा का आयोजन
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।अग्रवाल समाज चेतना समिति में पांच दिवसीय श्री श्याम चरित्र कथा का आयोजन 9 जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है जिसमें पंडित आशीष जी महाराज द्वारा सचित्र वर्णन के साथ संगीतमय खाटू श्याम कथा का वर्णन किया जाएगा ।अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुशील बंसल ने बताया कि इस कथा में दाता श्री पंडित रामेश्वरनंद जी महाराज वह विमरेश्वरानंद जी महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा । तथा यह कथा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी ।। मंत्री श्री प्रमोद देवड़ा ने बताया कि मलमास के महीने में इस कथा को सुनने का पुण्य मिलता है। अतः कथा दूसरी बार आयोजित की जा रही है ।अग्रवाल समाज चेतना समिति अध्यक्ष, सभी कार्यकारिणी सदस्यों , विशेषआमंत्रित सदस्यों ने अधिक से अधिक भक्त इस पुण्य का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

शेयर करें: