विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

बीकानेर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया विधानसभा का घेराव : जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत एवं महासचिव नितिन वत्सस सहित 50 कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार !

विनय थानवी||2 मिनट पढ़ें
बीकानेर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया विधानसभा का घेराव : जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत एवं महासचिव नितिन वत्सस सहित 50 कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार !
विनय एक्सप्रेस समाचार जयपुर/बीकानेर।राजस्थान विधानसभा के घेराव के दौरान बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में भागीदारी निभाई। सुबह सभी वरिष्ठ नेता बुलाकीदास कल्ला और यशपाल गहलोत के साथ तय स्थल पर बीकानेर के कांग्रेस जन पहुंचे। वहा प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरीकेट के अंदर तक चली आई जिसका विरोध कांग्रेस जन कर रहे थे बड़ी संख्या में तैनात पुलिस और कांग्रेस जन के बीच टकराव के दौरान पुलिस ने 50 से अधिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर विद्याधर नगर के आई जिनमें बीकानेर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत और संगठन महासचिव नितिन वत्सस को भी गिरफ्तार कर लिया गया. बीकानेर शहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में बीकानेर से जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के साथ वरिष्ठ नेता बुलकिदास कल्ला,प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, संगतठन महासचिव नितिन वत्सस, पूर्व मंत्री लोकसभा प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल, मदनगोपाल मेघवाल, ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर, आनंद सिंह सोढा, महिला अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया,युथ प्रदेश उपाध्यक्ष शबीर अहमद, महासचिव मनोज किराडू, फिरोज भाटी, रवि पुरोहित, मनीष पुरोहित नटसा,महिला प्रदेश सचिव उमा सुथार, सचिव मनोज चौधरी, सुरेन्द्र डोटासरा, कर्नल शिशुपाल सिंह, पन्नालाल मेघवाल, अकरम तंवर, सिकंदर भरी, आसिफ अली, सहित प्रमुख कांग्रेस जन शामिल  थे। खबर लिखे जाने तक यशपाल गहलोत नितिन वत्सस विद्याधर नगर थाने में है जिनकी कार्यवाही चल रही है जिया उर रहमान आरिफ मनोज किराडू कागजी कार्यवाही करवा रहे है    

शेयर करें: