विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

मास्टर उदय गोल्ड कप राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट 1 मार्च से

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
मास्टर उदय गोल्ड कप राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट 1 मार्च से
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।मास्टर उदय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 1 मार्च से 7 मार्च तक बीकानेर के पुष्करणा स्टेडियम में खेला जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने बताया कि टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग ले रही हैं जिनमें बीकानेर, जोधपुर , जयपुर की दो-दो तथा श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ कोटा, अजमेर ,नागौर और करौली की एक-एक टीम में शामिल है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित पूर्व मंत्री डॉ बी कल्ला ने कहा कि राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को 21000 रुपए और उपविजेता टीम को 11000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन समिति के कमल कल्ला ने कहा कि सभी मैच रात को दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे । मंच पर विराजमान अतिथिगण पूर्व मंत्री बी डी कल्ला, भाजयुमो अध्यक्ष वेद व्यास, उद्यमी कमल कल्ला,नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, उद्यमी राजेश पारीक ( एसआईपी वाला ), आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित महेंद्र व्यास,शिवशंकर जागा,शंकर बोहरा,जे पी व्यास,संतोष रंगा उपस्थित थे।  सभी मैच का शाम 7:00 बजे शुरू होंगे। फाइनल 7 मार्च को होगा। टूर्नामेंट संबंधित विस्तृत  जानकारी के लिए गोकुल ब्यास कमेटी से 91 63503 07657 इस नंबर पर सीधे संपर्क किया जा सकता है ।

शेयर करें: