महिला दिवस पर खत्री मोदी समाज का आयोजन: 251 महिलाओं का होगा सम्मान, कांता आहूजा को मिलेगा विशेष मातृत्व पुरस्कार

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खत्री मोदी समाज द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में समाज की 251 विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें मिस बीकानेर, मिसेज बीकानेर और समाजसेवी मातृशक्ति शामिल हैं। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण कांता आहूजा को 'बेस्ट मातृत्व अवार्ड' से नवाजना होगा, जिन्होंने अपने मातृत्व के अद्वितीय उदाहरण से समाज में प्रेरणा फैलाई है।