कांग्रेस नेता लोकेश शर्मा पहुंचे पीबीएम, ऋषि व्यास को पुत्री रत्न प्राप्ति की दी शुभकामनाएं

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. युवा कांग्रेस नेता लोकेश शर्मा ने रविवार शाम पीबीएम अस्पताल पहुंचकर कांग्रेस के युवा नेता ऋषि कुमार व्यास को पुत्री रत्न प्राप्ति की शुभकामनाएं दी। एक सामाजिक कार्यक्रम के लिए बीकानेर आए श्री शर्मा ने व्यास की धर्मपत्नी श्रीमती खुशबू व्यास से मुलाकात की और नन्ही बच्ची को आशीर्वाद दिया। उल्लेखनीय है श्री व्यास को दो दिन पूर्व पुत्री की प्राप्ति हुई थी। तब से लेकर उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, विधायक श्री जेठानंद व्यास, आईएएस डॉ. देवाराम सैनी, पूर्व मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, भाजपा नेता श्री राजकुमार किराडू सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।