विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

रानी बाजार मंडल की बैठक हुई संपन्न 

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
रानी बाजार मंडल की बैठक हुई संपन्न 
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के बीकानेर की पावन धरा पर आगमन और विशाल जनसभा के आयोजन पर रानी बाजार मंडल की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला संगठन प्रभारी श्री दशरथ सिंह जी शेखावत में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए निवेदन किया इसी कड़ी में पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार आचार्य ने सभी सदस्यों को दलबल के साथ पहुंचने का संदेश दिया और इसी कड़ी में विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने बताया कि जो भी बीकानेर पूर्व विधानसभा के जितने भी वार्ड हैं और इन वार्डो में सबसे ज्यादा संख्या में महिला पहुंचेगी और जिस वार्ड से सबसे ज्यादा महिला सभा में पहुंचेगी उस वार्ड को सबसे ज्यादा कोटा दिया जाएगा जिससे कि महिलाओं में प्रोत्साहन बढ़े। इस सभा में उप महापौर राजेंद्र पवार , जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुमताज अली भाटी, कर्नल हेम सिंह जी, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण जैन, आशिक शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज बिश्नोई, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन, राजेश पंडित, मंडल महामंत्री अरुण सोलंकी, जसवंत सिंह, जिला मंत्री मनीष सोनी, पाषर्द जमान लाल गजरा, पुनीत शर्मा, भगवती प्रसाद गौड़, सुमन जैन, प्रीती महेश्वरी, दिनेश भटनागर,घेवर चंद पवार, सुरेश छींपा, ओमप्रकाश खत्री, सरस्वती बिश्नोई और मंडल के सभी बूथ के बूथ अध्यक्ष और मंडल कार्यकारिणी के सभी सदस्य मंडल कार्यकारिणी में मोर्चा के सभी सदस्य और सभी पदाधिकारी और सदस्य सदस्यगण मौजूद रहे।

शेयर करें: