विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

10वी बोर्ड परीक्षा में कुदसू के विद्यार्थियों ने फहराया परचम

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
10वी बोर्ड परीक्षा में कुदसू के विद्यार्थियों ने फहराया परचम
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।ग्रामीण परिवेश में पलने के बाद भी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यायल कुदसू (नोखा)के छात्राओ ने बोर्ड परीक्षा में कड़ी मेहनत कर स्वयं व विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है ,विद्यालय में सत्र 2024-25 में कक्षा 10 में 64 विद्यार्थी पंजीकृत थे , विद्यालय का समग्र परीक्षा परिणाम लगभग 93% रहा। छात्रा प्रियांशी ने 93.67%अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है , कुदसू  पीईईओ विद्यालय की प्रधानाचार्य  मनीषा चौहान ने सत्रपर्यंत सभी कक्षाओं का निरंतर निरक्षण व विशेष रूप से बोर्ड कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को समय प्रबंधन को ध्यान रखते हुए प्रत्येक विषय का टाइम टेबल बनाकर अध्धयन करने की सलाह दी जिसकी बदौलत आज विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम दिए।।  मनीषा चौहान का योगदान तारीफे काबिल रहा है इन्होंने विद्यालय में सरचनात्मक विकास के साथ-साथ विद्यालय में टाइम टेबल के अनुसार प्रत्येक कक्षा का संचालन व शिक्षा के साथ साथ खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रत्येक एक्टिविटी में उनको भाग लेने के लिए प्रेरित करना भी रहा है, उप्रधानचार्य श्री कैलाश कंसारा व वरिष्ठ व्याख्याता  घनश्याम बारठ द्वारा विद्यार्थियों को कक्षा 11 में विज्ञान वर्ग ,वाणिज्य वर्ग व कला वर्ग विषय की जानकारी दी तथा बताया कि उक्त ने से किसी एक वर्ग का चयन कर विद्यार्थि किस प्रकार अपने भविष्य को सुनहरा व रोजगारोन्मुखी बना सकते है

शेयर करें: