विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

सिद्धिका किराडू ने 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में बारहगुवाड स्कूल किया टॉप , गणित विषय मे आए 100 अंक

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
सिद्धिका किराडू ने 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में बारहगुवाड स्कूल किया टॉप , गणित विषय मे आए 100 अंक
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बारहगुवाड़ में कक्ष दश मे अध्ययनरत छात्रा सिद्धिका किराडू पुत्री राधाकृष्ण किराडू ने बीते दिनों आए दसवीं के परिणाम में 87% अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया सिद्धिका किराडू ने निजी ट्यूशन शिक्षक मनोज सर व कुणाल सर का विशेष आभार व्यक्त किया जिनके मार्गदर्शन से वह यह मुकाम हासिल कर पाई सिद्धिका ने अपने विद्यालय की समस्त अध्यापिकाओं व अध्यापकों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया साथ ही सिद्धिका की इस उपलब्धि  पर शाला प्रधान मधु पुरोहित एवं शिक्षाविद संदीप पुरोहित ने परिजनों को बधाई दी।

शेयर करें: