जेईई एडवांस रिजल्ट में अनएकेडमी बीकानेर सेंटर के भूपेंद्र मुंड का हुआ चयन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। अनएकेडमी बीकानेर सेंटर के स्टूडेंट्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी और सेंटर कीर्ति स्थापित कर रहे है, नीट 2024, 12th सीबीएसई एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, 10वीं सीबीएसई एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में सफलता के पश्चात अब जेईई एडवांस के परिणाम में भी अनएकेडमी बीकानेर सेंटर के छात्र भूपेंद्र मुंड का चयन हुआ है, संस्था के अकादमिक निदेशक जुगल सिंह चारण ने बताया कि जेईई एडवांस के परिणाम में भूपेंद्र मुंड की ऑल इंडिया रैंक 2221 तथा ओबीसी केटेगरी में ऑल इंडिया रैंक 390 प्राप्त हुई है। भूपेंद्र अपनी इस सफलता का श्रेय बीकानेर अनएकेडमी की शैक्षणिक प्रबंधन को देते है।

उल्लेखनीय है कि भूपेंद्र मुंड ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 93% अंक अर्जित किए है।