विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा परीक्षा परिणाम की समीक्षा के मानदंड के संबंध मे नया परिपत्र जारी किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री आशीष मोदी ने बताया कि पूर्व में 18 अप्रैल 2016 के परिपत्र द्वारा परीक्षा परिणाम की समीक्षा के मानदंड संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उक्त परिपत्र के अतिक्रमण में नए प्रावधान एवं आवश्यकताओं को सम्मिलित कर अद्यतन करते हुए उच्च माध्यमिक, उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालयों के संस्थान प्रधानों एवं शिक्षकों के लिए शैक्षिक सत्र 2024-25 से प्रभावी होने वाले मानदण्डों के संबंध में गत 27 मई को नया परिपत्र प्रसारित किया गया है। इसमें संस्था प्रधान और शिक्षकों के लिए विभिन्न मानदंड निर्धारित किए गए हैं।
