Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
Bharatpur – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sun, 28 Apr 2024 04:10:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जेईई (मेन) 2024 सेशन 2 के रिजल्ट मे आकाश कोचिंग के विद्यार्थियों का सुयश : भरतपुर के 9 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 98 व उससे अधिक परसेंटाइल https://vinayexpress.in/2024/04/28/bharatpur-news/ Sun, 28 Apr 2024 04:10:34 +0000 https://vinayexpress.in/?p=84149 विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर.परीक्षण तैयारी सेवाओं में राष्ट्रीय अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने भरतपुर से अपने 9 स्टूडेंट्स की असाधारण उपलब्धि की घोषणा करते हुए गर्व महसूस किया, जिन्होंने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2024 के दूसरे सत्र में 98 परसेंटाइल और उससे अधिक स्कोर किया है।

उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले स्टूडेंट्स में कृतार्थ ने 99.91 परसेंटाइल व एआईआर 1574 हासिल की। इसी क्रम में सुविभास आर्या ने 99.40 परसेंटाइल, जय पाराशर ने 99.29 परसेंटाइल और रिद्धिमा गोयल ने 99.10 परसेंटाइल हासिल किए हैं।

स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन न केवल उनकी अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, बल्कि भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक में परीक्षण किए गए विषयों पर उनकी गहरी पकड़ को भी सामने लाता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दूसरे सत्र के परिणामों का अनावरण कर उत्कृष्टता का एक नया मानदंड स्थापित किया है।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के रीजनल डायरेक्टर, परमेश्वर झा ने छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए जोर दिया, “उनका उल्लेखनीय प्रदर्शन छात्रों को व्यापक कोचिंग और नवीन शिक्षण समाधान प्रदान करने, उन्हें सशक्त बनाने के लिए एईएसएल की प्रतिबद्धता और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए उनके दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। हम कामना करते हैं कि वे अपने भविष्य के प्रयासों में निरंतर सफलता प्राप्त करें।”

]]>
मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन https://vinayexpress.in/2023/10/23/bharatpur-231/ Mon, 23 Oct 2023 16:26:58 +0000 https://vinayexpress.in/?p=77629 विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर। निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन बावरिया बस्ती, रंजीत नगर, भरतपुर में किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भरतपुर ने किया, प्रबल सोसायटी ने लोगो को शत प्रतिशत मतदान के लिए कच्ची बस्ती के लोगों को जागरूक व प्रोत्साहित किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक जेपी चांवरिया, प्रबल सोसायटी के कार्यकारी अधिकारी पवन भाटी ने लोगों को मतदान का महत्व समझाया व शत-प्रतिशत महत्व की अपील की। इस अवसर पर आम नागरिकों को वोटर हेल्पलाइन ऐप भी डाउनलोड करवा कर विस्तारपूर्वक उसके उपयोग को समझाया जिससे नए मतदाताओं को भी जोड़ा जा सके। अभियान में बावरिया समाज के अध्यक्ष जगदीश बावरिया ने भी लोगो से शत प्रतिशत मतदान में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

]]>
चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ बॉर्डर बैठक आयोजित https://vinayexpress.in/2023/10/23/bharatpur-230/ Mon, 23 Oct 2023 16:25:31 +0000 https://vinayexpress.in/?p=77627 विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर। विधानसभा आम चुनाव में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए उत्तरप्रदेश एवं हरियाणा के समीपवर्ती जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से बॉर्डर बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु की पहल पर आयोजित बैठक में हरियाणा के नूहं एवं उत्तरप्रदेश के आगरा व मथुरा के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भाग लेकर विधानसभा चुनाव के लिए सीमावर्ती जिलों में मतदान दिवस पर की जाने वाली व्यवस्था के बारे में चर्चा की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा आमचुनाव को मद्देनजर रखते हुए अंतर्राज्यीय जिलों के अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना करते हुए भयमुक्त चुनाव एवं कानून व्यवस्था बनाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने हरियाणा के नूहं-मेवात एवं उत्तरप्रदेश के आगरा व मथुरा जिले के संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से संयुक्त खुफिया जानकारी साझा करने के साथ ही सीमा पर विभिन्न संदिग्ध वाहनों व हथियारों का आवागमन पर रोक लगाने के संबंध में आवश्यक कदम उठाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी चुनाव के समय असामाजिक तत्वों, चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें पाबंद कराने में नजदीकी थाना क्षेत्र का सहयोग करें। उन्होंने मतदान दिवस पर सीमावर्ती जिलों के चैकपोस्टों पर अधिकारियों की तैनाती कर असामाजिक तत्वों तथा बिना कारण के आवागमन करने वाले नागरिकों को पाबंद करने का सुझाव दिया। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय शराब माफिया, हथियार माफिया एवं अधिक कैश का लेनदेन करने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिये।
जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि सीमावर्ती जिलों में ऐसे सक्रिय गैंग जो आपराधिक वारदातों एवं घटनाओं को अंजाम देने के बाद सीमा पार कर जाते हैं उन पर पूरी निगरानी रखी जाये। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के वांरटी, हिस्ट्रीशीटर, असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की सूची तैयार कर साझा करें जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं, ताकि संबंधित पर निगरानी रखी जा सके।
आगरा, मथुरा एवं नूंह जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती जिलों के अधिकारी निरंतर संवाद बनाये रखकर कार्य करने के लिए आश्वास्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि चुनाव के दौरान सीमावर्ती जिलों में भी पूरी सतर्कता बरती जायेगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में निवासरत हिस्ट्रीशीटर एवं अपराधियों को चिन्हित कर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिला पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अपराधियों पर संयुक्त रूप से नाकाबंदी के साथ लगाम लगाने के लिए तंत्र को मजबूत किया जायेगा। उन्होंने वाहन चैकिंग के लिए चैकपोस्ट बनवाने, अवैध व नकली मदिरा, शराब वितरण, अवैध हथियार, नकदी एवं गुण्डा तत्वों पर रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने का सुझाव दिया।
बैठक में जिला कलक्टर मथुरा, डीग, नूहं, अतिरिक्त कलक्टर आगरा, पुलिस अधीक्षक मथुरा, डीग, नूहं ने भी विस्तार से क्षेत्रीय तैयारियों के बारे में जानकारी दी तथा निष्पक्ष चुनाव के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही।

]]>
संभागीय आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा https://vinayexpress.in/2023/10/23/bharatpur-229/ Mon, 23 Oct 2023 16:23:28 +0000 https://vinayexpress.in/?p=77622 स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर कार्य करें – संभागीय आयुक्त

विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर। सम्भागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सक्रियता से कार्य करते हुए चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें।
संभागीय आयुक्त सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भरतपुर एवं डीग जिले के अधिकारियों के साथ विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रूपिन्दर सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, जिला कलक्टर डीग शरद मेहरा, पुलिस अधीक्षक डीग बृजेश ज्योति उपाध्याय सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सम्भागीय आयुक्त ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों को सभी अधिकारी गम्भीरता से लेते हुए आयोग की मंशानुरूप सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करें। उन्होंने कहा कि भयग्रस्त क्षेत्रों में उपखण्ड अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक मतदान केन्द्रवार भ्रमण कर आममतदाताओं से संवाद करें। उन्हें जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रबंधों की जानकारी देकर निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्वों एवं आम मतदाताओं में भय पैदा करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें पाबंद की कार्यवाही समय पर पूरी करें।सम्भागीय आयुक्त ने कानून व्यवस्था की दृष्टि से सभी मतदान केन्द्रों का संयुक्त भ्रमण कर आंकलन करने, क्षेत्र में तैनात उडन दस्ता दल को सक्रिय करते हुए अन्तर्राज्यीय सीमाओं से आने वाले वाहनों की जांच कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने दोनों जिलों में सड़क मार्गों पर स्थित टोल नाकों के पास एफएसटी टीम, परिवहन विभाग एवं वाणिज्य कर विभाग से वाहनों की जांच कराकर संयुक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले में जो भी अनुज्ञापत्रधारी हथियार अभी तक जमा नहीं हुए हैं उन्हें तीन दिवस में नोटिस देकर जमा कराना सुनिश्चित करें।
सम्भागीय आयुक्त ने विधानसभावार तैयारियों की विस्तृत रूप से समीक्षा कर सभी रिर्टनिंग अधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षक से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में संयुक्त भ्रमण कर मतदाताओं से सीधा संवाद करने एवं भयमुक्त होकर मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवहन विभाग एवं वाणिज्य कर विभाग द्वारा वाहनों की जांच को प्रोपर रूप से करते हुए सीजर के लिए सम्बंधित एफएसटी को भी सूचना देने के निर्देश दिये।
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों से लगती हुई चैक पोस्ट को प्रीवेंटिव एक्शन लेने के लिए पाबंद करें तथा प्रभावी कार्यवाही कर चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण करायें। उन्होनंे भयग्रस्त क्षेत्रों में चुनाव को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों को पाबंद करने की कार्रवाई समय पर करने तथा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से रूटमार्च करने के निर्देश दिये। उन्होंने अवैध शराब, प्रतिबंधात्मक सामग्री व नकदी के परिवहन को पूरी तरह रोकते हुए संयुक्त जांच करने के निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैदी से कार्य करें, आम मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए वोटर हेल्प लाइन ऐप, सी-विजिल ऐप के बारे में भी जानकारी दें। उन्होंने 10 लाख से ऊपर की नकदी को सीज करते समय आयकर विभाग को भी सूचना देने, आदर्श आचार संहिता की पालना पारदर्शिता से कराने के निर्देश दिये। उन्होंने होम वोटिंग करने वालों से फॉर्म 12 डी वितरण करवाकर समय पर भरवाने तथा सभी प्रकार की सूचनाऐं अपडेट रखने के निर्देश दिये।
जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर ने सभी अधिकारियों को मतदान केन्द्रों के निरीक्षण, क्षेत्र में भ्रमण एवं प्रतिबंधात्मक सामग्री के आवागमन को पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर डीग एवं जिला पुलिस अधीक्षक डीग ने भी चुनाव तैयारियों के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने पीपीटी के माध्यम से विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में उपखण्डवार जानकारी दी। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद दाताराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण, दोनों जिलों के रिटर्निंग अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षकगण एवं सम्बन्धित प्रकोष्ठों के अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
डीसी एवं आईजी के नेतृत्व में नदबई में केन्द्रीय बल व पुलिस ने किया फ्लैग मार्च https://vinayexpress.in/2023/10/23/bharatpur-228/ Mon, 23 Oct 2023 16:20:16 +0000 https://vinayexpress.in/?p=77617 अधिकारियों ने आम मतदाताओं से की निर्भीक होकर मतदान की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी सहित आला अधिकारी रहे मौजूद

विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर।  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम मतदाताओं को भयमुक्त एवं स्वतंत्र मतदान के लिए सोमवार को विधानसभा क्षेत्र नदबई में सम्भागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक रूपिन्दर सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बल की कम्पनी एवं पुलिस दल ने फ्लैग मार्च निकालकर आम मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
सम्भागीय आयुक्त ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव-2023 मे मतदान से पहले शांति बनाए रखने, मतदान के दिन भय मुक्त और निष्पक्ष माहौल बनाए रखने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने बताया कि आम मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा शांति पूर्वक चुनाव की सभी प्रक्रिया सम्पन्न हो प्रशासन का यही उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में विधानसभावार केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की कम्पनी एवं पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकालकर आम मतदाताओं को निर्भीकता से मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सभी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च के माध्यम से आम मतदाताओं को स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर मतदान करने तथा शांति व्यवस्था के लिए आश्वस्त किया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि आम मतदाता अपनी पंसद के अनुसार मत डाल सके इसके लिए सभी क्षेत्रों में रूटमार्च के द्वारा उन्हें निर्भीकता के साथ मतदान करने हेतू आश्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अर्द्धसैनिक कम्पनी के सभी जवान क्षेत्र में पुलिस के साथ रूटमार्च कर आम मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान के लिए प्रेरित करेें। उन्होंने सभी कार्मिकों को आदर्श आचार संहिता की पालना करते हुए चुनाव में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से कार्य करने एवं टीम भावना के साथ आयोग के दिशा निर्देशों की पालना कराने की बात कही।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने फ्लैग मार्च के रास्ते में आम नागरिकों से चर्चा कर निर्भीक होकर मतदान करने तथा सभी मतदाताओं को मतदान दिवस पर बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आहृवान किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मतदान दिवस पर सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस और सीआरपीएफ जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर मतदाताओं को शांतिपूर्ण मतदान के लिए आश्वास्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन की पालना में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पर्याप्त जाप्ता तैनात रहेगा। असामाजिक तत्व किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि नहीं करें इस पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।

इन क्षेत्रों में निकला फ्लैग मार्च

शहर में फ्लैग मार्च कृषि उपज मण्डी, रेलवे फाटक, कुम्हेर रोड, मुख्य बाजार, नगर तिराहा, नगर रोड बाईपास, कुम्हेर रोड से सरस डेयरी प्लांट तक निकाला गया। फ्लैग मार्च निकलते समय आम नागरिकों ने देखा तो प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष और बिना किसी डर के मतदान करने की अपील की। फ्लैग मार्च के सम्पूर्ण मार्ग में सम्भागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने पैदल चलते हुए सीआरपीएफ कम्पनी एवं पुलिस की टुकडी का नेतृत्व किया। बाजारों में आम नागरिकों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए जवानों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

]]>
वीसी के माध्यम से स्वीप गतिविधियों की समीक्षा , मतदाता जागरूकता के लिए बूथवार बनायें कार्ययोजना: मुख्य निर्वाचन अधिकारी https://vinayexpress.in/2023/10/21/bharatpur-227/ Sat, 21 Oct 2023 15:51:08 +0000 https://vinayexpress.in/?p=77428 विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर। विधानसभा आम चुनाव में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने हेतु चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम की वीसी द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित नहीं रहे इसके लिए बूथवार कार्ययोजना बनाकर पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में व्यक्तिशः मतदाताओं से संपर्क करें। उन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए अलग-अलग समूहों के अनुसार कार्ययोजना बनाकर युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए स्काउट, एनसीसी का सहयोग लेने, वीएचए ऐप का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक डाउनलोड कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों, राजीविका, पुलिस मित्र, पुलिस सखी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा व विभिन्न विभागों के सहयोग से लक्ष्य आधारित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 अक्टूबर को हो चुका है, लेकिन फिर भी मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रहे पात्र मतदाता अभी भी 27 अक्टूबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु ने बताया कि विधानसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित पात्र मतदाता 27 अक्टूबर तक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ीजजचेरू//अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद मतदाता सेवा पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप पर जाकर फॉर्म 6 (फर्स्ट टाइम वोटर्स) अथवा फॉर्म 8 शिफ्टिंग के तहत अपने आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 27 अक्टूबर के बाद किए गए आवेदन विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान के लिए मान्य नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतीय फॉर्म 6 ए के तहत आवेदन कर मतदाता सूची में शामिल हो कर लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दे सकते हैं। मतदाता वोटर लिस्ट में घर बैठे अपना नाम वीएचए एप के माध्यम से चैक कर सकता है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा 7 नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दाताराम ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में 21 विभागों के माध्यम से लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैैं। उन्होंने जिले में बूथवार कार्ययोजना के बारे में 21 विभागों के सहयोग से की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी।

घर बैठे वीएचए से ले सकते हैं जानकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आम मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग का वोटर हेल्प लाइन ऐप (वीएचए) घर बैठे उपयोगी साबित हो रहा है। इसके माध्यम से मतदाता सूची में नाम, भाग संख्या की जानकारी ली जा सकती है। नजदीकी मतदान केन्द्र एवं चुनाव आयोग के मतदान सम्बंधी प्रावधान देखे जा सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को वीएचए ऐप डाउनलोड कर मतदाता सूची के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करने तथा अन्य लोगों को भी ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने का आहृवान किया है।

]]>
विज्ञापन अधिप्रमाणन व पेड न्यूज के सम्बंध में मीडिया कार्यशाला आयोजित https://vinayexpress.in/2023/10/21/bharatpur-226/ Sat, 21 Oct 2023 15:45:54 +0000 https://vinayexpress.in/?p=77423 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन कटिबद्ध: जिला निर्वाचन अधिकारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिले के मीडियाकर्मियों को विज्ञापन अधिप्रमाणन, पेड न्यूज व मीडिया से सम्बंधित चुनाव आयोग के प्रावधानों की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा भी उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। जिले में प्रत्येक मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके इसके लिए आवश्यक कदम उठाये गये हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि पिछले चुनाव में कम मतदान वाले क्षेत्रों में इस बार सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा स्वीप गतिविधियों के तहत किये गये नवाचारों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 21 विभागों के सहयोग से लगातार मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। 29 सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त कर मतदाताओं से व्यक्तिशः सम्पर्क करने की जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि महिला मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए 9 हजार 500 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से स्वीप गतिविधियां चलायी गयी हैं।

18 लाख 71 हजार 758 कुल मतदाता –

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि डीग व भरतपुर जिलों के 7 विधानसभा क्षेत्रों में 1 हजार 763 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं जिनमें 1471 ग्रामीण बूथ तथा 293 शहरी बूथ हैं। उन्होंने बताया कि 18 लाख 71 हजार 758 कुल मतदाता हैं जिनमें से 9 लाख 97 हजार 289 पुरूष, 8 लाख 74 हजार 450 महिला मतदाता एवं 19 थर्ड जेंडर हैं। उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में 71.88 प्रतिशत मतदान हुआ था जिन क्षेत्रों में 65 प्रतिशत से कम मतदान हुआ उन्हें चिन्हित कर मतदान केन्द्रवार कार्ययोजना बनाई गयी है। प्रशासन का उद्देश्य रहेगा कि सभी मतदाता निर्भीकता से स्वतंत्र होकर मतदान करें।

मोबाईल ऐप बने उपयोगी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग के मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग के मोबाईल ऐप उपयोगी साबित हुए हैं। आदर्श आचार संहिता सम्बंधी शिकायतें घर बैठे ऐप पर की जा सकती हैं। प्रशासन ने सी-विजिल ऐप पर प्राप्त सभी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय में निस्तारण किया है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए सक्षम ऐप तथा आम मतदाताओं को मतदाता सूची से सम्बंधित जानकारी वीएचए ऐप की जानकारी दी गयी हैं जिससे आम मतदाताओं को घर बैठे जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता के चलते अब तक 1 लाख से अधिक ई-संकल्प पत्र भरे जा चुके हैं। उन्होंने 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग सुविधा की चर्चा करते हुए कहा कि जिले में विधानसभा क्षेत्रवार इसकी तैयारी कर ली गयी है, चल मतदान केन्द्र की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गये हैं। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता व निष्पक्षता के लिए मतदान दलों की नियुक्ति रेण्डमाईजेशन के माध्यम से की जायेगी तथा ईवीएम व वीवीपैट का मतदान केन्द्रों का निर्धारण भी रेण्डमाईजेशन के माध्यम से किया जायेगा।

आम मतदाता भयमुक्त होकर करें मतदान: जिला पुलिस अधीक्षक

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आम मतदाता भयमुक्त होकर मत डाल सकें इसके लिए अर्द्धसैनिक बल एवं पुलिस की पर्याप्त कंपनियां तैनात रहेंगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्रवार फ्लैग मार्च के द्वारा आम मतदाताओं को निर्भीकता से मताधिकार का प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक विभिन्न स्थानों पर लगभग 2.50 करोड़ रूपये एफएसटी एवं पुलिस दल द्वारा जब्ती की कार्रवाई की गयी है। आबकारी विभाग द्वारा 128.16 लीटर देशी, 3.78 लीटर अंग्रेजी, 13.65 लीटर बीयर, 243 लीटर हथकड तथा 16 हजार लीटर वाश जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय सुरक्षा बलों की इस बार 66 कंपनियां आयेंगी, 27 स्थानों पर अंतर्राज्यीय सीमा पर नाके संचालित किये जा रहे हैं, एफएसटी की टीम भी निरंतर क्षेत्र में कार्य कर रही है।

पीपीटी के माध्यम से दी नये प्रावधानों की जानकारी

मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा पीपीटी के माध्यम से विज्ञापन अधिप्रमाणन के लिए चुनाव आयोग के प्रावधान एवं अधिप्रमाणन के समय इलैक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया से अपेक्षा के बारे में जानकारी दी गयी। पीपीटी द्वारा पेड न्यूज निर्धारण की प्रक्रिया तथा पेड न्यूज प्राप्त होने के माध्यम एवं प्रिंट इलैक्ट्रॉनिक मीडिया को बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक जनसम्पर्क हरिओम सिंह गुर्जर, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी राहुल आसीवाल ने पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। कार्यशाला में जिले के प्रिंट, इलैक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों के सभी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

]]>
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण https://vinayexpress.in/2023/10/20/district-election-officer-inspected-the-strong-room-bharatpur/ Fri, 20 Oct 2023 14:56:13 +0000 https://vinayexpress.in/?p=77305 विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु ने एमएसजे कॉलेज में स्थापित किये गये स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को ईवीएम रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम तैयार करते समय चुनाव आयोग की गाइडलाइन की पूरी पालना की जाये। विधानसभावार स्ट्रॉन्ग रूम तैयार कर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार ईवीएम, वीवीपैट रखरखाव के संबंध में पूरी सुरक्षा व्यवस्था का पालन करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सामान्य व्यवस्था प्रभारी एवं यूआईटी सचिव कमलराम मीना सम्बन्धित प्रकोष्ठों के अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
इपिक कार्ड नहीं है….तो 12 अन्य वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखा कर भी कर सकेंगे मतदान https://vinayexpress.in/2023/10/20/bharatpur-225/ Fri, 20 Oct 2023 14:52:10 +0000 https://vinayexpress.in/?p=77303 विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर। 25 नवंबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी परेशानी के कर सकें, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विधानसभा आम चुनाव 2023 को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि किसी वोटर का नाम मतदाता सूची में दर्ज है, लेकिन उसके पास किसी वजह से निर्वाचक फोटो पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है तो भी वह वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर मताधिकार का उपयोग कर सकेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु ने बताया कि सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किया जा रहा है। जो मतदाता इसे प्रस्तुत करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दिखाना होगा।

ये दस्तावेज होंगे मान्य

उन्होंनेे बताया कि 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू/सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी शामिल हैं।

]]>
पात्र वंचित मतदाता 27 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे https://vinayexpress.in/2023/10/20/bharatpur-224/ Fri, 20 Oct 2023 14:50:20 +0000 https://vinayexpress.in/?p=77301 मतदाता सेवा पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन

विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर। विधानसभा आम चुनाव 2023 को लेकर निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 अक्टूबर को हो चुका है, लेकिन फिर भी मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रहे पात्र मतदाता अभी भी 27 अक्टूबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु ने बताया कि विधानसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित पात्र मतदाता 27 अक्टूबर तक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https:@@voters-eci-gov-in मतदाता सेवा पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप पर जाकर फॉर्म 6 (फर्स्ट टाइम वोटर्स) अथवा फॉर्म 8 शिफ्टिंग के तहत अपने आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 27 अक्टूबर के बाद किए गए आवेदन विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान के लिए मान्य नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतीय फॉर्म 6 ए के तहत आवेदन कर मतदाता सूची में शामिल हो कर लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दे सकते हैं। मतदाता वोटर लिस्ट में घर बैठे अपना नाम वीएचए एप के माध्यम से चैक कर सकता है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा 7 नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

]]>