Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
Bhilwara – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 12 Jul 2024 02:54:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 विश्व जनसंख्या दिवस : राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जिला कलक्टर नमित मेहता को प्रशस्ति पत्र दे किया सम्मानित https://vinayexpress.in/2024/07/12/bhilwara-122/ Fri, 12 Jul 2024 02:54:28 +0000 https://vinayexpress.in/?p=86462 विनय एक्सप्रेस समाचार,भीलवाड़ा। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह गुरूवार को झालाना डूंगरी स्थित राजस्थान इन्टरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया।

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला कलक्टर श्री नमित मेहता को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी सहित एसीएमएचओ डॉ रामकेश गुर्जर , आरसीएचओ डॉ संजीव शर्मा को “विश्व जनसंख्या दिवस” पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। साथ ही जिला स्वास्थ्य समिति को 9 लाख का चेक देकर किया सम्मानित किया गया।

सीएमएचओ डॉ. गोस्वामी ने बताया कि जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में जिले की टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप भीलवाडा जिले ने राज्य में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। परिवार कल्याण क्षेत्र में इस उत्कृष्ट उपलब्धि के अर्जित करने पर जिला कलक्टर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों तथा निजी चिकित्सालय संस्थानों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वात्सलय अस्पताल को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया।

]]>
भीलवाड़ा जिले में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी : मतगणना स्थल पर होंगे सुरक्षा के व्यापक इंतजाम https://vinayexpress.in/2024/06/02/bhilwara-121/ Sun, 02 Jun 2024 10:56:47 +0000 https://vinayexpress.in/?p=85165 मतगणना प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी कवरेज

विनय एक्सप्रेस समाचार, भीलवाड़ा।  लोकसभा आम चुनाव-2024 के मध्यनजर 4 जून को होने वाली मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय तिलक नगर में प्रातः 8 बजे से की जाएगी। ईवीएम, ईटीपीबी व डाक मतपत्रों की मतगणना कुल 11 कक्षों में होगी। इसके लिए आर.ओ., ए.आर.ओ सहित कुल 142 टेबल लगाई जाएगी। ईवीएम के मतों की गणना के लिए 121 टेबल, ईटीपीबी से प्राप्त मतों की गणना के लिए 6 टेबल तथा डाक मतपत्रों की गणना के लिए 15 टेबल लगाई जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नमित मेहता ने बताया कि 4 जून को भीलवाड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की आठ विधानसभा क्षेत्र के कुल 2221 मतदान केन्द्र को लेकर मतगणना होगी। सर्वाधिक 313 मतदान केन्द्र आसींद विधानसभा क्षेत्र में है, जिसकी मतगणना 23 राउण्ड में होगी। जबकि हिंडोली में 285 मतदान केन्द्र है जहां 21 राउण्ड होंगे। मांडल में 282 मतदान केन्द्र है जहां 21 राउण्ड में मतगणना होगी। इसी प्रकार शाहपुरा में 278 मतदान केन्द्रों की मतगणना 20 राउण्ड, मांडलगढ़ में 277 मतदान केन्द्रों की मतगणना 20 राउण्ड, सहाड़ा में 270 मतदान केन्द्रों की मतगणना 20 राउण्ड में होगी। भीलवाड़ा में 258 मतदान केन्द्र की मतगणना 19 राउण्ड व जहाजपुर में 258 मतदान केन्द्रों की मतगणना 19 राउण्ड में होगी। मतगणना के लिए विधानसभा वार कक्षों के नम्बर आवंटित किए गए है।

सात कक्ष में 15-15 टेबल

सात विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक कक्ष में कुल पन्द्रह टेबल होगी। इनमें एक टेबल आरओ या एआरओ के लिए होगी। जबकि हिंडोली की मतगणना दो कक्षों में होगी। यहां कुल सोलह टेबल होगी। चार विधानसभा क्षेत्र की मतगणना ग्राउंड फ्लोर पर होगी जबकि शेष की प्रथम मंजिल पर होगी।

इतने मतों की होगी गणना

मतदान दिवस पर भीलवाड़ा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में कुल 13 लाख 5 हजार 97 वोट डाले गए। जिनमें ईवीएम के 12 लाख 96 हजार 228 तथा 8 हजार 11 पोस्टल तथा 858 सर्विस वोट पड़े। ईवीएम पर डाले गए 12 लाख 96 हजार 228 वोटो में आसींद विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 80 हजार 557 वोट है। माण्डल विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 69 हजार 636 वोट, सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 42 हजार 111, भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 82 हजार 861, शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 56 हजार 971, जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 49 हजार 755 तथा माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 52 हजार 596 व हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 61 हजार 741 वोट है।

मतगणना स्थल पर त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

मेहता ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है।  मतगणना केंद्र में सुरक्षा मापदंडों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। सुरक्षा घेरे का पहला स्तर मतगणना परिसर और परिसर के चारों ओर 100 मीटर की परिधि से शुरू होगी, द्वितीय स्तर और मध्य घेरा मतगणना परिसर के गेट पर होगा। इसका संचालन सशस्त्र पुलिस द्वारा किया जाएगा। तीसरा स्तर और सबसे भीतरी घेरा मतगणना हॉल के दरवाजे पर होगा। इसका संचालन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा किया जाएगा।

मतगणना केंद्रों पर गर्मी से बचाव के इंतजाम

भीषण गर्मी को देखते हुए मतगणना केन्द्र पर कूलिंग की समुचित व्यवस्था और पूरे मतगणना स्थल पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। मतगणना कार्मिकों और काउंटिंग एजेंट्स की सुविधा के लिए प्रत्येक मतगणना कक्ष में शीतल पेयजल, मेडिकल किट तथा कूलर की व्यवस्था की जाएगी।

]]>
भीलवाड़ा के नवनियुक्त जिला कलक्टर नमित मेहता ने किया पदभार ग्रहण https://vinayexpress.in/2024/01/06/bhilwara-119/ Sat, 06 Jan 2024 16:26:06 +0000 https://vinayexpress.in/?p=79661

पूर्व कलक्टर श्री मोदी का माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक पद पर स्थानांतरण होने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

विनय एक्सप्रेस समाचार, भीलवाड़ा।भीलवाड़ा जिले के नवनियुक्त जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने शनिवार को जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। श्री मेहता ने पूर्व जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी से चार्ज लिया ।

नमित मेहता : जिला कलक्टर, भीलवाड़ा

पदभार ग्रहण करने के पश्चात् जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का शत्-प्रतिशत व बेहतर क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले की स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखकर टीमवर्क के साथ उनका समाधान किया जाएगा। विभिन्न विभागों के सामंजस्य से जिले के विकास पर ध्यान दिया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी, एडीएम (शहर) श्रीमती वंदना खोरवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिले के नवनियुक्त जिला कलक्टर का स्वागत किया।

इससे पूर्व जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पूर्व जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी का निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर में निदेशक पद पर स्थानांतरण होने पर उनके प्रति विचार व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

]]>
राजस्व मंत्री ने 2 करोड़ 11 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया https://vinayexpress.in/2023/09/24/inaugurated-development-works/ Sun, 24 Sep 2023 15:06:32 +0000 https://vinayexpress.in/?p=74754 विनय एक्सप्रेस समाचार, भीलवाड़ा। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने रविवार को पंचायत समिति करेड़ा की ग्राम पंचायत धुंवाला में 2 करोड़ 11 लाख 66 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने ग्राम पंचायत धुंवाला में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इसके पश्चात ग्राम पंचायत धुंवाला में ग्राम दंतेडी, मियाफलास का खेड़ा, नया खेड़ा, केरिया खेड़ा, करठा, धुंवाला खारी खेड़ा, उटा बोरा, केरा खेड़ा में जनसंपर्क भी किया।

जाट ने इस दौरान मौजूद आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल, सड़क निर्माण जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन विकास कार्य करवाए गए है।

जाट ने कहा कि आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक गांव, ढाणी, कस्बे में अंतिम छोर तक बैठे हुए व्यक्ति को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को समान अवसर व संसाधन उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता हैं। इस अवसर पर श्री मांगीलाल गुर्जर, श्री लाखाराम गुर्जर, श्री घीसालाल गुर्जर, श्री भेरुलाल धाभाई, प्रेम बलाई, प्रहलाद वैष्णव एवं जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहें।

]]>
चिकित्सा संस्थानों के रिक्त पदों पर चयन लिए अंतरिम वरियता सूची जिले की वेबसाईट पर अपलोड : 24 सितंबर तक ली जाएगी आपत्तियां https://vinayexpress.in/2023/09/23/nterim-priority-list-uploaded-on-the-district-website/ Sat, 23 Sep 2023 14:45:53 +0000 https://vinayexpress.in/?p=74666 विनय एक्सप्रेस समाचार, भीलवाड़ा। जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीन संचालित चिकित्सा संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, लैब टैक्नीशियन, सहायक रेडियोग्राफर एवं फार्मासिस्ट के स्पष्ट रिक्त पदों पर आवश्यक अस्थाई आधार (यू.टी.बी.) पर चयन/नियोजन किये जाने हेतु गूगल फार्म के माध्यम से अन्तिम दिनांक 25 अगस्त को सांय 6 बजे तक आवेदनकर्ताओं द्वारा उपलब्ध डाटा के आधार पर प्रथमतः जिले की भीलवाड़ा एवं शाहपुरा जिले की पृथक-पृथक तैयार अन्तरिम (प्रोविजनल) वरियता सूची एवं निर्देश इत्यादि का प्रकाशन भीलवाड़ा जिले की वेबसाईट www.bhilwara.rajasthan.gov.in पर किया जा चुका है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि इसी की निरन्तरता में बदनोर क्षेत्र के प्राप्त आवेदन की सूची भी वेबसाईट पर अपलोड कराई जा रही है, जिसके सम्बन्ध में आपत्तियां कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भीलवाड़ा में 24 सितंबर तक चाही गई है, जिसके पश्चात किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी। 24 सितंबर राजकीय अवकाश को कार्यालय खुला रहेगा।

]]>
मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई, सुने आमजन के अभाव अभियोग https://vinayexpress.in/2023/09/07/listen-to-the-lack-of-common-people/ Thu, 07 Sep 2023 14:27:47 +0000 https://vinayexpress.in/?p=73151 विनय एक्सप्रेस समाचार, भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को सर्किट हाऊस मे जनसुनवाई की। उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं को सुना तथा अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में आमजन से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और अधिकारियों से भी जानकारी ली। गहलोत ने सभी प्रकार के लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारित करने के लिए निर्देश दिए।
इस दौरान राजस्व मंत्री रामलाल जाट, शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री अक्षय त्रिपाठी, संभागीय आयुक्त श्री राजेंद्र भट्ट, जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आमजन मौजूद रहे। ]]>
निजी काॅलोनियों को मिले चम्बल का पानी और मूलभूत सुविधाएं इसको लेकर एडवोकेट आजाद शर्मा लगाई जनहित याचिका https://vinayexpress.in/2023/09/03/advocate-azad-sharma-filed-public-interest-litigation/ Sun, 03 Sep 2023 15:12:11 +0000 https://vinayexpress.in/?p=72776  

विनय एक्सप्रेस समाचार, भीलवाड़ा । भीलवाड़ा शहर की निजी काॅलोनियां में चम्बल का पानी नहीं मिलने से निजी काॅलोनी वासीयों को पानी के टंेकर डलवाने पड़ रहे है जिससे आर्थिक भार बढ रहा है। निजी काॅलोनियांे के निवासी मूलभूत सुविधाओं में महरूम है। पिछले काफी वर्षों से आम जनता का जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने पर कई काॅलोनियों के वाशिन्दों ने एडवोकेट आजाद शर्मा को फोन कर बताया ओर बुलाकर मौका दिखाया। एडवोकेट आजाद शर्मा ने सभी काॅलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से परेशान वाशिन्दों के आग्रह पर स्थाई लोक अदालत में जनहित वाद दायर किया जिसमें निःशुल्क पैरवी कर कहा कि शहर की निजी काॅलोनियो में चम्बल का पानी नहीं मिलने से जीवन दुर्भर हो गया है साथ काॅलोनी वासियों ने पानी के टेंकर डलवाने पड़ते है। जिससे उन पर आर्थिक भार पड़ता है। साथ ही सड़क, रोशनी नहीं होने से मानव जीवन कष्टप्रद हो रहा है साथ ही वहा रहना जीवन यापन करना कठिन हो रहा है। न्यायालय श्रीमान् से निवेदन किया कि विपक्षीगण को आदेशित किया जावे कि वह भीलवाड़ा शहर की समस्त निजी व सरकारी कॉलोनियों में मुलभुत सुविधाओं का अभाव में है, उसमें स्वच्छ पानी, बिजली, रोशनी, नाली व सड़क की व्यवस्था करायी जाये ताकि आमजनो को राहत मिल सके। साथ ही अब तक इतने वर्षो तक उक्त कॉलोनियों में रहने वाले व्यक्तियों को मुलभुत सुविधा भी नहीं मिल पायी, उसके लिए जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों व विभाग के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अलग से की जावे तथा आर्थिक दण्ड लगाया जावे। विपक्षीगणों द्वारा जब कॉलोनी की स्वीकृति देने के बाद रोकी गई 12.5 प्रतिशत भूमि इस आधार पर जारी की गई जिम्मेदार अधिकारी बिना मौका देखे कॉलोनियों की 12.5 प्रतिशत रिजर्व भूमि को रिलीज कर दी जाती है। ऐसे लापरवाह विभाग के अधिकारियों व विपक्षीगणो पर कार्यवाही की जाये ओर उचित दण्ड अधिरोपित किया जाये। निजी कॉलोनीयों से लिया जाने वाला बाह्य शुल्क से अब तक कितना विकास करवाया गया व किस कॉलोनी में कितनी बाह्य शुल्क का उपयोग अब तक किया है, विकास में खर्च क्यों नहीं किया गया उसके लिए सभी जिम्मेदार अधिकारी व लापरवाह विपक्षीगणों पर कठोर कार्यवाही की जावे। साथ ही न्यायालय से निवेदन किया कि  विपक्षीगण द्वारा शीघ्र ही समस्त निजी काॅलोनियों में स्वच्छ पीने का पानी, सड़क, बिजली, नालियों इत्यादि की समुचित व्यवस्था करायी जावे ताकि काॅलोनी में रहने वाले आमजनो को राहत मिल सके ओर गरिमापूर्ण मानवीय जीवन जी सके। विपक्षीगण द्वारा लगातार अपने कत्र्तव्य के पालन में कोताई बरती गई है, विपक्षीगण के उक्त कृत्य से प्रार्थी व आमजनों को काफी मानसिक एवं आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है, जिसकी क्षतिपूर्ति भी विपक्षीगण से करायी जाना आवश्यक एवं न्यायोचित है। इस हेतु प्रत्येक आमजन को विपक्षीगण से 1-1 लाख रूपये की क्षतिपूर्ति दिलाये जावे।
एडवोकेट आजाद शर्मा ने निःशुल्क पैरवी करते हुए माननीय न्यायालय श्रीमान् स्थाई लोक अदालत में जनहित वाद दर्ज कर नोटिस जारी करने की पैरवी की जिस पर स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष श्रीमान् शाहबुद्दीन एवं सदस्यगण श्री गोवर्धन सिंह कावड़िया ने जनहित वाद दर्ज कर राजस्थान सरकार जरिये मुख्य सचिव जयपुर, मुख्य सचिव स्वायत्त शासन विभाग जयपुर, मुख्य सचिव राजस्थान आवासन मण्डल जयपुर, जिला कलेक्टर भीलवाड़ा, सचिव नगर विकास न्यास भीलवाड़ा, उप नगर नियोजक नगर विकास न्यास भीलवाड़ा, विशेषाधिकारी नगर विकास न्यास भीलवाड़ा, आयुक्त नगर परिषद भीलवाड़ा, प्रबंधक राजस्थान आवासन मण्डल भीलवाड़ा को नोटिस जारी करवायें। को नोटिस जारी कर दिनांक 04.09.2023 को न्यायालय श्रीमान् ने तलब किया।

]]>
राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट का करेड़ा दौरा https://vinayexpress.in/2023/09/02/revenue-minister-shri-ramlal-jats-visit-to-karera/ Sat, 02 Sep 2023 15:27:42 +0000 https://vinayexpress.in/?p=72709 लगभग 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले छात्रावास का शिलान्यास किया

विनय एक्सप्रेस समाचार, भीलवाड़ा। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट शनिवार को करेड़ा क्षेत्र के दौरे पर रहें। इस दौरान उन्होंने करेड़ा तहसील मुख्यालय पर लगभग 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले योगी राजगुरु नाथ समाज छात्रावास का शिलान्यास किया।

राजस्व मंत्री श्री जाट ने इस अवसर पर कहा कि नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार, विचार, परम्परा और संस्कृति देना हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। युवा पीढ़ी को मानवता की सेवा करना सिखाएं।

इस अवसर पर श्री रामनाथ योगी, श्री सोहन नाथ, श्री ईश्वरनाथ योगी, श्री दीपानाथ, श्री नाथुनाथ, श्री मीठुनाथ, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आमजन, मौजूद रहे।

]]>
भीलवाड़ा महोत्सव के दौरान बुक फेयर में प्रकाशक व इच्छुक व्यक्ति स्टॉल लगाने के लिए करें सम्पर्क https://vinayexpress.in/2023/01/07/publishers-and-interested-persons-contact-for-setting-up-a-stall-in-the-book-fair-during-the-bhilwara-festival/ Sat, 07 Jan 2023 13:09:58 +0000 https://vinayexpress.in/?p=53982 विनय एक्सप्रेस समाचार, भीलवाड़ा। भीलवाड़ा महोत्सव-2023 का आयोजन 12 से 14 जनवरी 2023 को चित्रकूट धाम में किया जा रहा है।

हिन्दी, अंग्रेजी व अन्य भारतीय भाषाओं में अच्छे साहित्य को आम जन के मध्य उपलब्ध कराने व किताबों का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने तथा क्षेत्र में पुस्तकों और पुस्तक पढ़ने वालों को बढ़ावा देने के लिए इस महोत्सव में बुक फेयर भी आयोजित किया जाना है।

जिला कलक्टर ने सभी प्रकाशकगण एवं इच्छुक व्यक्ति को निःशुल्क बुक स्टॉल लगाने के लिए व्हाट्सएप नम्बर 94689-86001 पर सूचित किया जाने की जानकारी दी।

]]>
केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल का भीलवाड़ा दौरा https://vinayexpress.in/2022/11/20/union-minister-shri-arjun-ram-meghwals-visit-to-bhilwara/ Sun, 20 Nov 2022 13:51:02 +0000 https://vinayexpress.in/?p=49669 विनय एक्सप्रेस समाचार, भीलवाड़ा। माननीय केन्द्रीय मंत्री महोदय, संसदीय कार्य मंत्रालय एवं जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय, भारत सरकार, श्री अर्जुन राम मेघवाल 21 नवंबर, सोमवार को भीलवाड़ा दौरे पर रहेंगे।
श्री मेघवाल सोमवार को सुबह 7 बजे जयपुर से प्रस्थान कर 10.30 बजे देवरिया, तहसील फुलियाकलां में सीसीटीवी सर्विलेंस सिस्टम का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.30 बजे शाहपुरा में क्रांतिकारी ठाकुर केसरी सिंह बारहठ जी की 150वीं जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे।
]]>