js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें बदलती दुनिया और युद्ध के बदलते तरीके के अनुरूप अपनी सैन्य क्षमताओं को ढालना और बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि जिन सीमावर्तीए तटीय क्षेत्रों में संपर्क एवं संचार की सामान्य सुविधा नहीं थींए वहां अब सड़केंए ऑप्टिकल फाइबर हैं। इससे सेना की तैनाती की क्षमता और जवानों के लिए सुविधाएं बढ़ती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी क्षमताएं विकसित करने की अपनी सरकार की कोशिशों को रेखांकित करते हुए कहा कि हम रक्षा क्षेत्र में मुख्यतः आयात पर निर्भर हुआ करते थे। अब स्थिति बदली है।
इस दौरान उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि हमारे सैनिक हैं श्मां भारतीश् के श्सुरक्षा कवचश् हैं। पीएम मोदी ने जवानों से कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक में यहां की ब्रिगेड ने जो भूमिका निभाई थी वह देश के हर नागरिक को गर्व से भर देता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं फिर आप के बीच आया हूं। आज फिर मैं आपसे नई ऊर्जाए नई उमंगए नया विश्वास लेकर जाऊंगा। मैं अकेला नहीं आया हूंए 130 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद आपके लिए लेकर आया हूं। आज शाम को दीपावली का एक दीपक आपकी वीरताए शौर्यए पराक्रमए त्याग और तपस्या के नाम पर भारत का हर नागरिक उस दीपक की ज्योत के साथ आपको अनेक.अनेक शुभकामनाएं भी देता रहेगा।

]]>
अभिनेता और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान कर चोरी से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। अभिनेता द्वारा अपनाई जाने वाली मुख्य कार्यप्रणाली में बिना हिसाब-किताब की आय को फर्जी असुरक्षित ऋणों के रूप में दिखाया जाता था। अब तक की जांच में ऐसी बीस प्रविष्टियों का पता चला है, जिनके प्रदाताओं ने जांच करने पर इन्हें फर्जी आवास प्रविष्टियां देने की शपथ ली हुई है। उन्होंने नकद के बदले चेक जारी करना स्वीकार किया है। ऐसे कई साक्ष्य मिले हैं, जहां पेशेवर आय को कर चोरी के उद्देश्य से खातों की पुस्तकों में ऋण के रूप में दर्शाया गया है। यह भी पता चला है कि इन फर्जी ऋणों का इस्तेमाल निवेश करने और संपत्ति हासिल करने के लिए किया गया है। अब तक कुल 20 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का पता चला है।
21 जुलाई 2020 को बनाये गए चैरिटी फाउंडेशन के जरिये इस वर्ष पहली अप्रैल से अब तक 18 करोड़ 94 लाख रूपये का चंदा इकठ्ठा किया गया, जिसमें से करीब एक करोड़ 90 लाख रूपये विभिन्न राहत कार्यों में खर्च किये गए और 17 करोड़ रूपये बैंक खाते में अब भी शेष हैं। चैरिटी फाउंडेशन ने विदेशी मुद्रा नियमन कानून का उल्लंघन करके विदेशी दानदाताओं से भी 2 करोड़ 10 लाख रूपये प्राप्त किए हैं।
लखनऊ में एक इन्फ्रास्ट्रक्चर समूह के विभिन्न परिसरों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें इस अभिनेता ने एक संयुक्त उद्यम अचल संपत्ति परियोजना में पर्याप्त धन का निवेश किया है, जिसके परिणामस्वरूप कर चोरी और लेखा पुस्तकों में अनियमितताओं से संबंधित आपत्तिजनक साक्ष्यों का पता चला है।
तलाशी के दौरान जानकारी मिली है कि यह समूह सब्कान्ट्रैक्टिंग खर्चों की फर्जी बिलिंग और धन की हेराफेरी में शामिल है। अब तक मिले ऐसे फर्जी अनुबंधों के साक्ष्य 65 करोड़ रुपये से अधिक के हैं। बेहिसाब नकद खर्च, कबाड़ की बेहिसाब बिक्री और डिजिटल डेटा से बेहिसाब नकद लेनदेन के दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा, यह भी पता चला है कि इस इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप/कंपनी ने जयपुर स्थित एक इंफ्रास्ट्रक्चर समूह के साथ 175 करोड़ रुपये का संदिग्ध सर्कुलर लेनदेन किया है। कर चोरी की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे की जांच की जा रही है। तलाशी के दौरान 1.8 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है और 11 लॉकरों को निषेधाज्ञा के तहत रखा गया है। तलाशी अभियान और आगे की जांच अभी भी जारी है।
]]>