Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
State Govt – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 04 May 2022 13:53:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद द्वारा आयोजितभर्ती चयन परीक्षा में पूगल के 26 युवाओं का हुआ चयन https://vinayexpress.in/2022/05/04/job-alert-news-4/ Wed, 04 May 2022 13:53:39 +0000 https://vinayexpress.in/?p=30919 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर तथा सुरक्षा अधिकारी के पद के लिए आयोजित भर्ती चयन परीक्षा में बुधवार को पंचायत समिति पूगल के 78 युवाओं ने भाग लिया। इनमें से शारीरिक दक्षता के बाद 26 युवाओं का चयन किया गया।


भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों के लिए भर्ती चयन परीक्षा कार्यक्रम पंचायत समिति स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि इसी श्रृृखंला में गुरूवार को पंचायत समिति खाजूवाला के अभ्यर्थियों के लिए चयन परीक्षा का आयोजन प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक करवाया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल दस्तावेज के साथ भर्ती स्थल पर निर्धारित समय पर आना होगा। अभ्यर्थी ज्यादा जानकारी www.ssciindia.com तथा मोबाइल नम्बर 8619863856 से प्राप्त कर सकते है।

]]>
चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के अगले मुख्यमंत्री https://vinayexpress.in/2021/09/19/new-delhi-14/ Sun, 19 Sep 2021 14:28:47 +0000 https://vinayexpress.in/?p=15057 विनय एक्सप्रेस समाचार, नई दिल्ली। कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर मंत्री के इस्तीफे के बाद पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की है। कांग्रेस के पंजाब के प्रभारी महासचिव हरीश रावत ने ट्वीट कर रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री चन्नी को सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। इस बीच चंडीगढ़ में मौजूद कांग्रेस के केंद्रीय प्रभारी अजय माकन ने कहा है कि श्री चन्नी राज्यपाल से मिलकर आज ही सरकार गठन का दावा पेश करेंगे। चन्नी पंजाब के लोकप्रिय दलित नेजा है और वह चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। अमरिंदर सरकार में वह कैबिनेट स्तर के तकनीकी शिक्षा मंत्री रहें है।

 

]]>
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सांख्यिकी अधिकारी के 43 पदों पर किए आवेदन आमंत्रित https://vinayexpress.in/2021/08/27/jaipur-rajasthan/ Fri, 27 Aug 2021 14:51:02 +0000 https://vinayexpress.in/?p=13259 विनय एक्सप्रेस हिन्दी रोजगार समाचार, जयपुर। राजस्थान सरकार के आयोजना विभाग (आर्थिक एवं सांख्यिकी) हेतु राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सांख्यिकी अधिकारी के कुल 43 पदों पर राजस्थान आर्थिक एवं सांख्यिकी सेवा नियम, 1958 के अंतर्गत दिनांक 3 सितम्बर 2021 से 2 अक्टूबर 2021 रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये है। इन स्थाई पदों में सामान्य श्रेणी के 11 पद, अनुसूचित जाती के 4 पद, अनुसूचित जनजाती के 7 पद जिसमें 1 बैकलॉग, अन्य पिछड़ा वर्ग के 4 पद, आर्थिक रूप से पिछडे वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु 3 पद तथा एमबीसी के 2 पद सम्मिलित है।

यह रहेगी शैक्षणीक योग्यता

सांख्यिकी अधिकारी के पद हेतु राजस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से कम से कम द्वितीय श्रेणी से इकॉनोमिक्स, स्टेटिटीक्स, विषय में मास्टर डिग्री अथवा द्वितीय से स्टेटिटीक्स के साथ गणित विषय में मास्टर डीग्री अथवा स्टेटिटीक्स विषय के साथ वाणिज्य विषय मे द्वितीय श्रेणी से मास्टर डिग्री अथवा द्वितीय श्रेणी से एमएससी एग्रीकल्चर स्टेटिटीक्स विषय से उत्तीर्ण हाना अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता रखी गयी है। इसके अतिरिक्त उक्त डिग्रीयों के साथ साथ राजस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से बेसिक कम्प्यूटर की जानकारी प्राप्त सर्टीफिकेट अथवा डीग्री होना अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

वेतन-आयु एवं अन्य संबंधित जानाकरियां

सांख्यिकी पद हेतु रनिंग पे-बैण्ड पे मैट्रिक्स लेवल-12 (ग्रेड पे 4800) निर्धारित है। राज्य सरकार के नियमानुसार परिवीक्षाकाल में नियम मासिक वेतन देय होगा। इस पद पर दिनांक 1 जनवरी 2022 तक न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदो पर आयु सीमा में छूट राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित नियामवली के अनुसार देय होगी। चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की ऑफलाइन लिखित परीक्षा अयोजित करवायी जाएगी, परीक्षा शुल्क अनारक्षित वर्ग हेतु 350 रूपये निर्धारित किये गये है एवं आरक्षित वर्ग हेतु नियमानुसार परीक्षा शुल्क में छूट देय होगी।

सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर विस्तृत जानाकरी पीडीएफ फाइल में प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर यहाँ क्लिक करें।

आपके अपने ऑनलाइन न्यूज वेबपोर्टल में राजस्थान सरकार एवं भारत सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े रोजगार समाचार हिन्दी भाषा में नियमित प्राप्त करने के लिए हमारे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुडने के लिए निम्नकांकित लिंक पर क्लिक करें साथ ही अपने दोस्तों परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खबर साझा करें।

 

विनय एक्सप्रेस जॉब अलर्ट के वॉट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लिक करें

विनय एक्सप्रेस के अधिकारिक फेसबुक ग्रुप से जुडने के लिए यहां क्लिक करें


विनय एक्सप्रेस के फेसबुक पेज लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें

 

]]>
राजस्थान प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थीयों हेतु खुश खबरी: 1000 पदों पर निकलेगी वैकेन्सी https://vinayexpress.in/2021/06/18/jaipur-240/ Fri, 18 Jun 2021 06:20:14 +0000 https://vinayexpress.in/?p=10227 राजस्थान लोक सेवा आयोग को प्राप्त हुआ अधीनस्थ सेवा पदों पर भर्ती का अनुरोध


विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा तीन वर्षों से आरएएस परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थीयों के लम्बे इंतजार के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग को आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2021 की अभ्यर्थना प्रेषित कर दी है। इसमें करीब एक हजार पद शामिल है। आयोग ने कुछ विभागों के पदों को लेकर कार्मिक विभाग से प्रत्युत्तर मांगा है। परीक्षण के बाद इसका विज्ञापन जारी होगा। एक हजार पदों की अभ्यर्थना में आरएएस के 76, आरपीएस के 77, राजस्थान लेखा सेवा के 34 सहित अन्य विभागों के पद शामिल है।

गौरतलब है कि आरएएस एवं अधीस्थ सेवाओं की भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती करता है. कार्मिक विभाग ने आयोग को आरएएस, एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2018 की अभ्यर्थना भेजी थी। इसमें 1051 पद शामिल हैं इसके बाद पिछले तीन साल कार्मिक विभाग ने आयोग को आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा की अभ्यर्थना नहीं भेजी है।

इन विभागों के लिए होगी भर्ती

आरएएस, आरपीएस, लेखा सेवा, राज्य बीमा सेवा, उद्योग सेवा, वाणिज्यिक सेवा, सहकारी नियोजन, खाद्य एवं नागरिक सेवा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास सेवा, महिला विकास सेवा, महिला विकास सेवा, अल्पसंख्यक मामलात, आबकारी निरोधक सेवा, पर्यटन, परिवहन सहित अन्य विभागों में भर्तियां होगी।

 

]]>
ओटीएस में विषय विशेषज्ञों के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित https://vinayexpress.in/2021/03/24/ots-news-bkn/ Wed, 24 Mar 2021 09:00:40 +0000 https://vinayexpress.in/?p=5257 राजकीय एवं गैर राजकीय विभागों/संस्थाओं  में पदस्थापित अधिकारी कर सकेगें आवेदन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र एवं प्रबंध अध्ययन केन्द्र द्वारा विषय विशेषज्ञों के पैनल में शामिल होने के लिए राजकीय एवं गैर राजकीय विभागों एवं संस्थानों में पदस्थापित अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। अतिरिक्त निदेशक प्रशासन गोपाल राम बिरड़ा ने बताया कि केन्द्र में निरंतर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित करवाये जाते है, इसके अंतर्गत सत्र लेने के लिए विषय विशेषज्ञों की सेवायें ली जाती है, अतः अपने विषय में व्याख्यान डिलीवरी का अनुभव व सत्र लेने में रूचि रखने वाले अधिकारियों को आवश्यकतानुसार सत्र के लिए आमंत्रित किया जाएगा तथा प्रत्येक 1.5 घण्टे के सत्र हेतु 1000 राशि का मानदेय निर्धारित किया गया है।


अतिरिक्त निदेशक लेखा योगिता गोयल ने बताया कि निरन्तर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सेवा नियम, वित्तीय नियम, प्रबंधन, प्रशासन आदि सहित कुल 8 विषय एवं मिड कैरियर ट्रेनिंग हेतु आरटीआई, जेण्डर इश्यू, लीडरशिप, इथिक्स, कम्यूनिकेशन स्किल्स, टीम वर्क, आदि सहित कुल 21 विषयों के विशेषज्ञों का एक पैनल तैयार किया जाएगा। अतिरिक्त निदेशक बीमा शिशिर चतुर्वेदी ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय समय व्यक्तिगत मुलाकात कर जानाकरी प्राप्त कि जा सकती है अथवा ripa.bikaner@gmail.com ई-मेल एड्रेस पर संपर्क किया जा सकता है

]]>
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : आयोजना एवं सांख्यिकी विभाग में 58 पदों पर होगी सीधी भर्ती एवं स्वच्छ भारत मिशन में संविदा पर 839 कार्मिकों की लेंगे सेवाएं https://vinayexpress.in/2021/03/20/cm-news-3/ Sat, 20 Mar 2021 14:00:35 +0000 https://vinayexpress.in/?p=4962
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर, । मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आयोजना एवं सांख्यिकी विभाग में 58 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दी है। इसी के साथ उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के द्वितीय चरण के अंतर्गत संविदा पर 839 कार्मिकों की सेवाएं लेने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।
ashok gehlot
श्री गहलोत ने सांख्यिकी अधिकारी के 43 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग तथा मूल्यांकन संगठन में संकलनकर्ता के 15 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अर्थना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
श्री गहलोत ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण-फेज द्वितीय के तहत राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संविदा के तहत सेवाएं लेने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है। इसके तहत एमआईएस स्पेशलिस्ट, डिस्टि्रक्ट कॉर्डिनेटर, ब्लॉक कॉर्डिनेटर, अकाउंटेंट एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में 839 संविदा कार्मिकों की सेवाएं ली जा सकेंगी। मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के काम को और गति दी जा सकेगी।
]]>
रीट-2021 परीक्षा के बाद भरे जाएंगे संस्कृत शिक्षा के रिक्त पद -संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री https://vinayexpress.in/2021/03/09/jaipur-31/ Tue, 09 Mar 2021 10:57:11 +0000 https://vinayexpress.in/?p=4130 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। संस्कृत शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि रीट-2021 परीक्षा के बाद संस्कृत शिक्षा में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर पदों की अर्थना लोकसेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजी जा चुकी है। बाकी पदों के लिए महाविद्यालय सेवा नियम प्रभावी होते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों में संशोधन के बाद गेस्ट फैकल्टी द्वारा अध्यापन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री ने प्रश्नकाल में विधायक श्री सतीश पूनिया के पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि संस्कृत शिक्षा में महाविद्यालयी स्तर पर 379 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 206 भरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर का कोई पद रिक्त नहीं है जबकि व्याख्याता के 98 पद रिक्त हैं। इसी तरह, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी का केवल एक पद और सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 8 पद खाली हैं।

इससे पहले, संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री ने विधायक श्री पूनिया के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि वर्तमान में संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत 13 आचार्य और 17 शास्त्री स्तर के महाविद्यालय संचालित हैं। इनमें रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही के लिए महाविद्यालय सेवा नियम बनाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि नियम प्रभावी होते ही रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।

डॉ. गर्ग ने बताया कि जनवरी 2019 से अब तक अध्यापक ग्रेड-प्प्प् के 431 पदों पर भर्ती की गई है। वरिष्ठ अध्यापक के विभिन्न विषयों के 708 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश भी जारी किए जा चुके हैं। विद्यालय प्राध्यापक के विभिन्न विषयों के 286 पदों में से 264 पदों पर आयोग के स्तर पर काउंसलिंग प्रक्रिया की जा चुकी है। शीघ्र ही इनकी नियुक्ति की कार्यवाही शुरू की जाएगी। बाकी 22 पदों के लिए परीक्षा का परिणाम आना बाकी है।

उन्होंने बताया कि संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर विभिन्न विषयों में प्राध्यापक के 286 पदों की अर्थना राजस्थान लोक सेवा आयोग को 17 दिसंबर 2019 को भिजवाई गई थी। वही, प्रधानाध्यापक प्रवेशिका के 83 पदों की संशोधित अर्थना 13 जनवरी 2021 को आयोग को भिजवाई गई है। शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड- III के 60 पदों और पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड- III के 31 पदों की अर्थना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को 28 अक्टूबर 2020 को भिजवाई गई है। उन्होंने बताया कि अध्यापक ग्रेड- III के कुल रिक्त पद 1777 हैं। इनमें से 226 पदों को भरने की स्वीकृति मिल चुकी है। बाकी 1551 पदों के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। रीट-2021 के बाद इन पदों को भरा जाना प्रस्तावित है।

 

]]>
आर.सी.डी.एफ. एवं दुग्ध संघों मेें 503 पदों पर भर्ती : अभ्यर्थी अन्तिम तिथि 26 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन https://vinayexpress.in/2021/02/18/job-alert/ Thu, 18 Feb 2021 10:36:15 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2927 विनय एक्सप्रेस  जॉब अलर्ट समाचार, जयपुर। प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता श्री कुंजीलाल मीणा ने गुरूवार को बताया कि राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड के माध्यम से राजस्थान सहकारी डेयरी संघ एवं इससे सम्बन्धित जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों के 20 विभिन्न श्रेणियों में 503 पदों के लिए आवेदन की अन्तिम दिनांक  26 फरवरी तक पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। इन पदों के लिए 29 जनवरी 2021 से आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है।
श्री मीणा ने बताया कि इन 503 पदों में महाप्रबन्धक के 4, उपप्रबन्धक के 27, सहायक प्रबन्धक के 96, सहायक लेखा अधिकारी का 1, सहायक डेयरी केमिस्ट के 10, बॉयलर ऑपरेटर(I) के 9, बॉयलर ऑपरेटर(II) के 22, कनिष्ठ अभियतां का 1, प्रयोगशाला सहायक के 46 डेयरी तकनीशियन के 31, इलेक्टि्रशियन के 23, कनिष्ठ लेखाकार/स्टोर सुपरवाईजर के 48, ऑपरेटर(II) के 77, पशुधन पर्यवेक्षक के 7, रेफ्रिजरेशन ऑपरेटर के 20, फिटर के 15, वेल्डर के 6, हेल्पर के 27 डेयरी पर्यवेक्षक(III) के 13 एवं डेयरी प्रयवेक्षक के 20 पद होंगे। इन पदों पर भर्ती राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड, जयपुर के माध्यम से की जायेगी।
प्रमुख शासन सचिव, ने बताया कि सहकार भर्ती बोर्ड भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं प्रामाणिकता को सुनिश्चित करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए बोर्ड की वेबसाइट https://rajcrb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। श्री मीणा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही सम्पन्न की जा सकेगी। उन्होनें बताया कि आवेदन 29 जनवरी से बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक के द्वारा प्रारम्भ कर दिया गया था तथा 26 फरवरी तक पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे
]]>
खुश खबरी: लाखों बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान सरकार ने खोला रीट भर्ती परीक्षा 2021 का पिटारा – आवेदन आमंत्रित https://vinayexpress.in/2021/01/10/govt-job-alert-news-raj/ Sun, 10 Jan 2021 20:36:24 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2467 विनयएक्सप्रेस जाॅब अलर्ट न्यूज, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 25 अप्रेल 2021 को रीट भर्ती आयोजन की घोषणा के पश्चात शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा द्वारा चरणबद्ध तरीके से रीट भर्ती परीक्षा 2021 के आयोजन को लेकर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। निर्धारित तिथियों के अनुरूप आखिरकार पूर्व में की गई घोषणा के क्रियान्वयन के तहत 10 जनवरी को मध्यरात्री से ही तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती हेतु करीब 32000 पदों पर रीट परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है।


राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 की नोड़ल एजेन्सी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर की अधिकारीक वेबसाइट पर 11 जनवरी 12 ए.एम. बजे के पश्चात रीट की विज्ञप्ति जारी की प्रदेश के योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन का आमंत्रण प्रारम्भ कर दिया गया है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 से 8 फरवरी 2021 रात्री 12 बजे तक चलेगी। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2021 तक निर्धारित की गई है। रीट भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 अप्रेल 2021 को दो परीयों में किया जाएगा। प्रथम पारी मंे सैकण्ड लेवल की परीक्षा आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 तक किया जाएगा। द्वितीय पारी में प्रथम लेवल की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2ः30 बजे से सांय 5 बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि इस भर्ती परीक्षा में एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी तथा अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार छूट देय होगी।

उपरोक्त भर्ती में परीक्षा शुल्क प्रथम स्तर अथवा द्वितीय स्तर (केवल एक परीक्षा) हेतु 550 रूपये निर्धारित है एवं स्तर प्रथम एवं द्वितीय (दोनों परीक्षाओं) हेतु 750 रूपये निर्धारित किये गये है।
इस भर्ती परीक्षा की विस्तृत एवं अधिकारी जानाकरी प्राप्त करने के लिए निम्नांकित लिंक पर क्लिक करेंः-
रीट भर्ती परीक्षा 2021 का विस्तृत विज्ञापन सीधे पीडीएफ फाइल में डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
रीट भर्ती परीक्षा 2021 लेवल प्रथम का अधिकारिक सलेबस देखने के लिए यहाँ डाउनलोड करें।

रीट भर्ती परीक्षा 2021 लेवल सैकण्ड का अधिकारिक सलेबस देखने के लिए यहाँ डाउनलोड करें।

रीट भर्ती परीक्षा 2021 में पंजीकरण एवं फीस चालान जनरेट करने के लिए यहां क्लिक करें।
रीट भर्ती परीक्षा 2021 में ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सीधा यहाँ क्लिक करें।

आपके अपने ऑनलाइन न्यूज पोर्टल विनयएक्सप्रेस डाॅट इन में हिन्दी भाषा में सरकारी नौकरी की विश्वसनीय एवं अधिकारीक जानकारी समय समय पर प्रकाशित की जाती है। पाठकों से आग्रह है कि वे इस जानकारी को अपने दोस्तों रिश्तेदारों एवं पारिवारिक सदस्यों के साथ सोशल मीडिया में यह न्यूज लिंक साझा करके अच्छे कार्य की ओर अपना एक कदम बढ़ाएं।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
ऊर्जा मंत्री डाॅ.कल्ला शनिवार को बीकानेर में https://vinayexpress.in/2021/01/07/drbdkallanews/ Thu, 07 Jan 2021 12:08:06 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2435 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर।  ऊर्जा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला 9 जनवरी शनिवार को सुबह 4.30 पर बीकानेर पहुंचेंगे। शनिवार को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा 10 जनवरी रात 11.10 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>