js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170श्री गोयल ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर विभागवार लंबित प्रकरणों के संबंध में विभागवार समीक्षा भी की साथ ही सीएमओ, पीएमओ, एम-सजग पोर्टल, लाइंस पोर्टल आदि पर लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर त्वरित निस्तारण को कहा।
बैठक में श्री गोयल ने खनि अभियंता से जिले में अवैध खनन, निर्गमन तथा भंडारण को रोकने के लिए चल रहे अभियान की समीक्षा करते हुए की गई कारवाई की जानकारी ली।
उन्होंने विद्युत विभाग से अधिकारी से विद्युत आपूर्ति को समीक्षा की तथा विद्युत ट्रांसफार्मर आदि की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
श्री गोयल ने आबकारी विभाग के अधिकारी से अवैध शराब उत्पादन तथा इसके विरुद्ध की जा रही करवाई की जानकारी ली।
बैठक में उन्होंने समस्त विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के जिला परिषद सीईओ श्रीमती शिल्पा सिंह, नगर विकास न्यास सचिव श्री अजय कुमार आर्य, नगर परिषद आयुक्त श्रीमती दुर्गा कुमारी सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
]]>