js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पूनमनगर ने बताया कि अशोक कुमार गर्ग एक गरीब परिवार से था परिवार का खर्चा अशोक पर निर्भर था.
जालम सिंह ने बताया कि सरकार संविदा कर्मचारीयो को ऑन ड्यूटी में मुर्त्यु होने पर किसी भी प्रकार से किसी भी प्रकार कि सहायता नही कि जाती है संविदा कर्मी अपनी जिन्दगी सरकार के काम मे निकाल देता है
भाटी ने सरकार से निवेदन किया है कि एक संविदा कर्मी कि मृत्यु पर उनके परिवार वालों को पांच लाख रुपए व उनकी जगह उनके परिवार को संविदा नौकरी दी जाए
विभाग के दोनो सीएमएचओ dr BL बुनकर व dr राजेंद्र कुमार पालीवाल ने परिवार को सांत्वना देते हुए उनको ढाई लाख रुपए नकद दिए और करीब ढाई लाख रुपए अशोक कुमार के खाते मे ऑनलाइन पेमेंट किया गया
सांत्वना देने मे विभाग के डिप्टी सीएमएचओ डॉ md सोनी,RCHO DR नारायण राम, डीडीडब्लयू के DR निखिल शर्मा, सुलताना पीएचसी के इंचार्ज dr भोजराज जी,DNO पवन कुमार शर्मा, ब्लॉक जैसलमेर डीईओ चतुर सिंह
Deo मठार खान, ललीत कुमार साथ रहे परिवार जन ने सभी का आभार जताया.







विनय एक्सप्रेस समाचार, जैसलमेर। अधीक्षण अभियंता जे. आर. गर्ग के कुशल नेतृत्व व बेहतर प्रबंधन मे विद्युत विभाग द्वारा प्रसिद्ध लोक देवता बाबा रामदेव के रामदेवरा मेला- 2023 के लिए विद्युत तंत्र मे सुधार व मेला अवधि के दौरान बिजली व्यवस्था सुचारु बनाये रखने के लिये व्यापक स्तर पर कई कार्य करवाये है, ताकि मेले के दौरान आमजन व यात्रियो को विद्युत सम्बंधी किसी प्रकार की समस्या न हो।
वोल्टेज की समस्या के निवारण के लिए व मेले में ऑवर लोडेड विद्युत ट्रांसफार्मरों के विद्युत भार कम करने के लिए विभाग द्वारा विभिन्न स्थानो पर 100 केवीए क्षमता के 5 तथा एक 315 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफोर्मर लगवाये है। साथ ही 33/11 केवी सब स्टेशन रामदेवरा तथा रामदेवरा क्षेत्र मे पहले से लगे 60 ट्रांसफोर्म पर एचआरसी फ्यूज व बेस उनकी मरम्मत करने पुरानी केवल को हटा कर नयी केबल लगाने का कार्य व सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की 11 केवी व एलटी लाईनो की मेंटेनेश का कार्य करवाया गया है।

इसके अतिरिक्त रामदेवरा क्षेत्र मे लगभग 7 किलोमीटर 11 केवी लाईने के नंगे तारों को ईंशुलेटेड केबल मे बदल दिया गया है, ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय दुर्घटना न घटित हो ।
अधीक्षण अभियंता गर्ग ने बताया कि मेले के दौरान विद्युत सम्बंधी किसी भी समस्या के तुरंत समाधान के लिए रामदेवरा में विद्युत कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहा पर 24 घंटे ( राऊंड ओ क्लोक) कर्मचारियो की टीम के साथ साथ ही कनिष्ठ अभियंता का भी मुख्यालय रामदेवरा कर लगाया गया है। साथ ही एफआरटी की एक टीम को भी रामदेवरा लगाया गया है, ताकि मेले के दौरान विद्युत सम्बंधी किसी प्रकार की समस्या का तुरंत निस्तारण किया जा सके। इसके अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता व सहायक अभियंता पोकरण को प्रतिदिन मेला क्षेत्र का निरिक्षण करने हेतु पाबंद किया गया है। इसके अतिरिक्त अक्षीक्षण अभियंता जैसलमेर द्वारा स्वयं उक्त कार्य की मोनिटरिंग की जा रही है तथा प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है।
