Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
Jodhpur – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sat, 14 Sep 2024 16:05:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : आवारा पशुओं की वजह से मौत होने पर मुआवजा देना आवश्यक https://vinayexpress.in/2024/09/14/raj-high-court-jodhpur-news/ Sat, 14 Sep 2024 16:05:57 +0000 https://vinayexpress.in/?p=88383 विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। खबर हमारी विश्वास आपका।आवारा पशुओं से हुई दुर्घटना पर सीधे-सीधे नगर परिषद के आयुक्त को पार्टी बनाकर मुकदमा दर्ज किया जा सकता है क्योंकि नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा शहर के प्रति जो लापरवाही बढ़ती जा रही है उसके खिलाफ दुर्घटना होने पर पार्टी बनकर मुकदमा दर्ज किया जा सकता है ऐसा ही मामला एक जोधपुर हाई कोर्ट का है पूरा पढ़े

जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट ने बुधवार को एक याचिका का निस्तारण करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब नगर निगम व नगर परिषद के खिलाफ आवारा पशुओं को लेकर स्थायी लोक अदालत द्वारा पारित मुआवजा उचित रहेगा. कोर्ट ने कहा कि आवारा पशुओं की वजह से राहगीरों की मौत व चोट के मामले में रोकथाम के लिए ऐसे मामलो में मुआवजा सहायक होगा. भविष्य में ऐसी दुर्घटनाए ना हो और अधिकारियों को अपनी जिम्मेवादारी निभाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.जस्टिस विनित कुमार माथुर की एकलपीठ में नगर परिषद बीकानेर की ओर से स्थाई लोक अदालत द्वारा पारित तीन लाख रुपए के अवार्ड के खिलाफ याचिका को खारिज कर दिया. अप्रार्थी की माता जी संतोष देवी 06 अगस्त 2019 को गजनेर जा रही थीं. इस दौरान सड़क पर एक आवारा सांड ने टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. अप्रार्थीगणों ने स्थाई लोक अदालत में इसको लेकर बीकानेर नगर परिषद के खिलाफ वाद पेश किया

पढ़ें :दोनो पांव से विकलांग को नियुक्ति देने का आदेश, कोर्ट ने कहा-विभाग का जवाब हास्यास्पद, एक पांव से और दोनों पांव से विकलांगता से बाहरस्थाई लोक अदालत ने वाद स्वीकार करते हुए तीन लाख रुपए मुआवजे के तौर पर अदा करने का आदेश दिनांक 02 अगस्त 2023 को पारित किया, जिसको हाईकोर्ट में चुनौती दी गई. जस्टिस माथुर ने मामले में नगर परिषद बीकानेर की याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि स्थाई लोक अदालत द्वारा पारित मुआवजा भविष्य में होने वाले दुर्घटनाओं के लिए सहायक होगा

]]>
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गैर सरकारी विद्यालयों व कोचिंग संस्थानो व आंगनबाड़ी केंद्रों में घोषित किया अवकाश https://vinayexpress.in/2024/08/20/jodhpur-463/ Tue, 20 Aug 2024 17:36:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=87654
विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर । खबर हमारी विश्वास आपका। जिला कलेक्टर व  जिला मजिस्ट्रेट जोधपुर श्री गौरव अग्रवाल ने बुधवार 21 अगस्त को जोधपुर व जोधपुर ग्रामीण के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों आंगनबाड़ी केंद्रो में अवकाश घोषित किया है।
    जिला कलेक्टर ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति वर्गों के आरक्षण को लेकर दिए गए निर्णय के विरोध में  21 अगस्त 2024 को अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग द्वारा संपूर्ण भारत में  बंद का आह्वान किया गया है । प्रस्तावित  स्वतः स्पूर्त भारत बंद के दौरान जोधपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर रैलियां, प्रदर्शन एवं जाम जैसी स्थिति होना संभावित है, जिससे स्कूल व कोचिंग छात्रों की बसों, ऑटो रिक्शा और अन्य बाल वाहिनी वाहनों के जाम में फंसने की संभावना है, इसको  देखते हुए  21 अगस्त 2024 को संभावित परिस्थितियों के परिपेक्ष में स्कूलों  व  कोचिंग संस्थानों में अवकाश घोषित करने के लिए अनुरोध किया गया है।  अतः आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अध्याय 4 की धारा 34 के तहत कल बुधवार को जोधपुर शहर में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी  विद्यालय और कोचिंग संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।
]]>
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित https://vinayexpress.in/2024/07/22/jodhpur-461/ Mon, 22 Jul 2024 10:57:45 +0000 https://vinayexpress.in/?p=86705

 

 

 

संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का सभी अधिकारी करें त्वरित समाधान- जिला कलक्टर

सभी विभाग आपसी समन्वय कर पौधारोपण अभियान को बनायें सफल: जिला कलक्टर

विनय एक्सप्रेस समाचार,जोधपुर. जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों से संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द त्वरित समाधान करने के निर्देश दिये।

बैठक के दौरान श्री गौरव अग्रवाल ने कहा की समस्त अधिकारी विभागीय योजनाओं और लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करते हुए कार्यों को गति दें। साथ ही, समस्त कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। बैठक में विभागों की ई-फाइलिंग की प्रगति, संपर्क पोर्टल पर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, विभिन्न आयोगों में लंबित प्रकरण, कोर्ट केसेज सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला कलक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से अंतर्विभागीय मुद्दों को निपटाकर कार्य में प्रगति लाना निश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभाग में आपसी समन्वय से प्रकरणों का निस्तारण करें। जिन प्रकरणों में एक से अधिक विभाग शामिल हैं, उन्हें इन साप्ताहिक बैठकों के माध्यम से हल किया जाए। इस दौरान विभागवार विभिन्न प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान जिला कलक्टर द्वारा गठित जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक भी आयोजित हुई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को केंद्रों पर जाकर प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। इस दौरान ज़िला कलेक्टर द्वारा वाणिज्यिक कर विभाग, परिवहन विभाग, आबकारी विभाग, पंजीयन विभाग, खनिज विभाग के बकाया वसूली के प्रकरणों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

”हरियालो-राजस्थान” -एक पेड़ मां के नाम

बैठक में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत आगामी 7 अगस्त को ज़िले में मिशन “हरियालो-राजस्थान” को साकार करने के लिए विभिन्न स्तरों पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने की विस्तार से चर्चा की गई । ज़िला कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारियो से आपसी समन्वय कर सघन पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. धीरज कुमार सिंह ने बताया कि “हरियालो-राजस्थान” के तहत ज़िला स्तर, ब्लॉक स्तर, नगर पालिका स्तर, ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे । इस दौरान विभागवार वृक्षारोपण कार्यो की संख्यात्मक विवरण पर भी चर्चा की गई ।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. धीरज कुमार सिंह, नगर निगम उत्तर आयुक्त श्री अतुल प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्रीमती दीप्ति शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्री रतन लाल योगी, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर प्रथम श्री प्रहलाद सहाय नागा, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती सीमा कविया, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता कोचर, अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय डॉ. सुनीता पंकज सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने ली विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक : प्रत्येक तहसीलदार को 100 अवैध जल कनेक्शन काटने का दिया टार्गेट https://vinayexpress.in/2024/06/19/jodhpur-460/ Wed, 19 Jun 2024 18:34:53 +0000 https://vinayexpress.in/?p=85816
विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ राजस्व मामलों, जल जीवन मिशन, सड़क सुरक्षा सप्ताह, सम्पर्क पोर्टल सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक तहसीलदार को 100 अवैध जल कनेक्शन काटने का टार्गेट दिया। ताकि टेल एंड तक पेयजल की आपूर्ति सुचारू की जा सकें। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से संवेदना के साथ कार्य कर आमजन को ज्यादा से ज्यादा राहत देने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर श्री अग्रवाल ने उपपंजीयक विभाग की इनकम टारगेट एंड अचीवमेंट प्रगति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने उपपंजीयक द्वारा जोधपुर एवं जोधपुर ग्रामीण के
राजस्व के पुराना बकाया राशि वसूली, कुड़की की स्थिति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
श्री अग्रवाल को सीएमएचओ रूरल ने आरसीएच एक्टिविटीज की स्टेट रैंकिंग, मच्छर जनित बीमारियों का सर्वे, मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना, लैंड की अनुपलब्धता सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी दी। इसी प्रकार जोधपुर विद्युत वितरण निगम ने पीएम सूर्यधर मुक्त बिजली योजना, घरों के लिए उपयुक्त रूफटॉप पर सोलर, कुसुम योजना ध्यान आकृष्ट किया। श्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों इसमें आवश्यक सुधार कर रैंकिंग सुधारने पर जोर दिया। साथ ही, अधिकारियों को समन्वित भाव से कार्य करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायतों में नरेगा में लेबर की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने नरेगा लेबर का लक्ष्य 1 लाख तक पंहुचाने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि नरेगा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, जो लापरवाही करेगा उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
श्री अग्रवाल ने राजस्व वादों का निस्तारण तय समय पर करने के निर्देश दिए।  साथ ही, 6 माह,  1 वर्ष , 2 वर्ष ,3 वर्ष,  5 वर्ष एवं 10 वर्ष से लंबित चल रहे राजस्व न्यायालय के प्रकरणों, नोटिस तामिली की प्रगति, रिकॉर्ड तलबी की प्रगति, तहसील एवं उपखंड स्तर विभिन्न धाराओं के लंबित प्रकरण, राजस्थान भू राजस्व अधिनियम की धारा 91 के मामलों की स्थिति पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की गंभीरता को समझते हुए, तय समय में कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी उपखंड अधिकारी नोटिस तामिली रजिस्टर्ड डाक से करें। ताकि समय की बचत एवं तामिली सुनिश्चित हो सकें।
जिला कलक्टर ने कहा कि खनन विभाग के अधिकारियों को निरंतर अभियान चला कर अवैध खनन पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन को रोकने, खनन विभाग द्वारा खनन, निर्गमन और भंडारण के विरुद्ध की गई कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की।
जिला कलक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी विभाग मानसून में सघन वृक्षारोपण महाअभियान में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान सम्पूर्ण जिले में पौधारोपण सघन स्तर पर किया जाए। साथ ही, सभी विभाग बारिश के दौरान विभागवार पौधारोपण का टार्गेट पूरा करें।
जिला कलक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को विभागीय कार्य राजकाज के ई-फाइल सिस्टम के जरिए करने के निर्देश दिए । उन्होंने बताया कि ई-फाइलिंग के माध्यम से पत्राचार करने से समय की बचत होगी। साथ ही, आमजन को जल्द राहत मिलेगी ।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज. सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही, सभी राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों में उपखंड एवं तहसीलवार लक्ष्य निर्धारित कर प्रकरणों का तय समयसीमा में निस्तारण करें।

विभागीय कार्यों की समीक्षा की

जिला कलक्टर श्री अग्रवाल ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम विधानसभा प्रश्नों, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त परिवादों, विभिन्न आयोगों से प्राप्त प्रकरणों, सम्पर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों की समीक्षा की। साथ ही, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, लंबित पीएलपीसी प्रकरण, 6 माह से अधिक लंबित प्रकरणों, ई फाइलिंग के तहत कार्यों का निस्तारण, विभिन्न विभागों से संबधित राज्य स्तरीय लंबित प्रकरणों की स्थिति, जल जीवन मिशन के तहत जल कनेक्शन, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों व हॉस्पिटल में जल एवं विद्युत कनेक्शन, जमाबंदी सेग्रिगेशन, कैडस्ट्रल मैप डिजिटाईजेशन, तरमीम कार्य प्रगति एवं मॉडर्न रिकॉर्ड रूम रिपोर्ट, सर्वे एवं रिसर्वे कार्य की प्रगति, नरेगा के तहत चल रहे कार्यों की स्थिति सहित विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

भू-रूपांतरण और लंबित आवेदनों का समयबद्ध करें निस्तारण

बैठक में जिला कलक्टर श्री अग्रवाल ने  राजस्व अधिकारियों को राजस्व कार्यों को मिशन मोड पर लेकर उनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ न्यायालयों में जो लंबित मामले चल रहे है, उनसे संबंधित अधिकारी मिशन मोड पर लेकर उनका निस्तारण करने के साथ ही विचाराधीन मामलों के निस्तारण के लिए प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में नामांतरण के मामले जो वर्षों से लंबित चल रहे हैं, उनकों आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति करवाकर प्राथमिकता से निस्तारण करें। साथ ही, भू-रूपांतरण और लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करें।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. धीरज कुमार सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम श्रीमती दीप्ति शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय श्री रतन लाल योगी, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्री प्रहलाद सहाय नागा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर द्वितीय श्रीमती श्वेता कोचर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर तृतीय श्रीमती सुनीता पंकज, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जोधपुर ग्रामीण श्रीमती सीमा कविया, सभी विभागों के, उपखण्ड, तहसील सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
]]>
विधायक अतुल भंसाली ने जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों का किया निरीक्षण https://vinayexpress.in/2024/06/17/jodhpur-459/ Mon, 17 Jun 2024 18:05:09 +0000 https://vinayexpress.in/?p=85715

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने सोमवार को जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र की सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर विद्यालयों के विकास की संभावनाओं को जांचा। शहर विधायक भंसाली ने इस अवसर पर कहा कि उनका लक्ष्य है कि उनके वर्तमान कार्यकाल के प्रथम 2 वर्षों में उनके क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की दृष्टि से समस्त सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये और इसी अवधि में उन विद्यालयों को ऐसा उन्नत और परिणामुन्खी बनाया जाये कि निजी विद्यालयों के मकड झाल में फसे समाज के कमजोर और निर्धन वर्ग के बच्चे यहां प्रवेश पाने के लिए लालायित हो। विधायक भंसाली ने रेजिडेन्सी स्कूल, सरदारपुरा स्कूल, बासनी स्टेशन स्कूल, शास्त्री नगर स्थित रामस्वरूप चिल्का स्कूल, सरला देवी गर्ग स्कूल एवं विशिष्ट पूर्व विद्यालय के बाद जालोरी गेट स्कूल का इस अवसर पर निरीक्षण किया।

शहर विधायक भंसाली ने बासनी स्टेशन स्कूल के निरीक्षण के समय कहा कि यहा समाज के सबसे कमजोर एवं वंचित श्रमिक वर्ग के परिवारो के बच्चे पढ़ने आते है इसलिए उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में यह विद्यालय रहेगा। इस विद्यालय में तीनों संकायों की उपलब्धता और उनके लिए पर्याप्त भवन एवं अन्य समस्त संसाधन वे सरकार के सभी स्तर के साथ-साथ विभिन्न सी.एस.आर फण्ड से भी उपलब्ध करवायेंगे। उन्होने मौके पर ही इस सम्बन्ध में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य को दिये। इसके बाद विधायक भंसाली ने विशिष्ट पूर्व विद्यालय, रामस्वरूप चिल्का विद्यालय एवं सरला देवी गर्ग विद्यालय जो कि एक साथ जुड़े हुऐ शास्त्री नगर में संचालित है, के तीनों प्रधानाचार्यो और जिला शिक्षा अधिकारी को एक साथ बैठाकर निर्देश दिया कि इन तीनों विद्यालयो को एक समेकित समुचित आदर्श शिक्षा केन्द्र के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव दो कार्यदिवस में उन्हे प्रस्तुत करे जिनको क्रियान्विति कराने के लिए ये अपना सर्वस्व झोंक देंगे।

सरदारपुरा विद्यालय के निरीक्षण के समय उन्होने वहा समस्त सरकारी विद्यालयों के लिए एक आदर्श सर्वसमावेशी शिक्षा का गतिविधियो का आयोजन एवं प्रशिक्षण केन्द बनाने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी एवं जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि 100 गुणा 100 वर्गफुट की जमीन पर जी$4 पद्धति से एक समेकित ज्ञान एवं कला केन्द्र यहां बनाया जाये जिसमें विद्यार्थियों को अपनी कला के प्रदर्शन का अवसर मिले प्रथम तल पर सभी प्रकार के प्रशिक्षण गतिविधियों के संचालन का केन्द्र बने और उसके उपर नवीनतम तकनीकी युक्त ई-लाईब्रेरी, ई-लर्निंग का प्रशिक्षण केन्द्र बने ओर यह एक समुचित स्टेट ऑफ आर्टस एण्ड एजुकेयशन सेन्टर के रूप में विकसित हो। इसके बाद जालोरी गेट स्कूल का निरीक्षण करते समय विधायक अतुल भंसाली ने कहा यह जोधपुर के सर्वाधिक प्रचीन विद्यालयो में से एक है इस विद्यालय का विकास उनकी प्राथमिकता में है उन्होने मौके पर ही उपस्थित प्रधानाचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी को वहां आधा दर्जन कक्षा-कक्षों के निर्माण, शेड निर्माण और बालिकाओं के लिए एक सर्व सुविधायुक्त टॉयलेट ब्लॉक निर्माण के प्रस्ताव अविलम्ब प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये।

रेजिडेन्सी विद्यालय को उन्होने निजी विद्यालयो के प्रतिस्पर्धी विद्यालय के रूप में विकसित करने हेतु प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। विधायक अतुल भंसाली ने इस अवसर पर कहा कि इस वर्ष वे 7 से 8 करोड़ रूपये इन शिक्षा केन्द्रों के विकास के लिए व्यय करने की योजना पर कार्य कर रहे है। इसके लिए वे स्वयं के विधायक कोष से. क्षेत्रीय सांसद निधि से, जोधपुर विकास प्राधिकरण के मद से और स्वयं के प्रयासो से विभिन्न सी.एस.आर फण्डस से राशि जुटायेंगे और उनका लक्ष्य है कि ये सभी विद्यालय ऐसे बने ताकि भविष्य में निजी विद्यालय भी इनको देखकर ईर्ष्या का अनुभव करे और समाज का सबसे कमजोर औरवंचित वर्ग के बालक यहा आकर गुणवत्तापूर्ण प्रतिस्पर्धी शिक्षा प्राप्त कर सके।

इस अवसर पर जोधपुर विधायक अतुल भंसाली के साथ में जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियन्ता ज्ञानेश्वर व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारम्भिक पुरुषोतम राजपुरोहित एवं रिपेश अग्रवाल व अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता सहित प्रबुध शिक्षा विद गणमान्य नागरिक साथ रहे।

]]>
प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपुर्ति के लिए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने ली संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक https://vinayexpress.in/2024/06/17/jodhpur-state-news/ Mon, 17 Jun 2024 17:42:18 +0000 https://vinayexpress.in/?p=85709

विद्युत तंत्र को सुदृढ़ बनाते हुए बेहतरी से निभाएं दायित्व : ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर

उपभोक्ताओं की संतुष्टि और जन विश्वास हमारी प्राथमिकता – ऊर्जा मंत्री

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने बिजली की बढ़ती मांग के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्पादन, प्रसारण एवं वितरण तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया है और कहा कि इस दिशा में भरसक प्रयास निरन्तर जारी हैं।
ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने सोमवार शाम जोधपुर डिस्कॉम मुख्यालय सभागार में संभागस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने जोधपुर संभाग में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से संबंधित तमाम गतिविधियों, योजनाओं, बिजली प्रबन्धन एवं वितरण, भीषण गर्मी के दौर में व्याप्त चुनौतियों के बीच बेहतर कार्य संपादन और बिजली समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए निर्धारित प्रयासों आदि की विस्तार से समीक्षा की और डिस्कॉम अधिकारियों एवं अभियन्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक में संसदीय कार्य विभाग, विधि एवं विधिक कार्य, विधि परामर्शी कार्यालय एवं न्याय विभाग मंत्री श्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं युवा एवं खेल राज्यमंत्री श्री के के बिश्नोई, शहर विधायक श्री अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक श्री देवेंद्र जोशी, बिलाडा विधायक श्री अर्जुन लाल गर्ग, फलोदी विधायक श्री पब्बाराम, शेरगढ़ विधायक श्री बाबू सिंह राठौड ओसियां विधायक श्री भैराराम सियोल, पूर्व जेडीए अध्यक्ष प्रो. महेंद्र सिंह राठौड सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जोधपुर डिस्कॉम की निदेशक (वित्त) श्रीमती कीर्ति कच्छवाहा, निदेशक (तकनीकी) डॉ. संजय वाजपेयी, मुख्य लेखा नियंत्रक श्री एस.के. गोयल, कंपनी सचिव श्री आर. के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार, संभागीय मुख्य अभियंता (जोधपुर संभाग) श्री पी एस चौधरी, संभागीय मुख्य अभियंता प्रसारण निगम श्री सुधीर जैन, अधीक्षण अभियंता प्रसारण निगम श्री कुरैशी एवं श्री सोनी सहित डिस्कॉम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

दूरदर्शी कार्ययोजना बनाएं
उन्होंने आगामी समय में बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए विद्युत तंत्र को सुदृढ़ बनाते हुए व्यापक उपादेय बनाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि इसके लिए डिस्कॉम के अधिकारीगण भविष्य के अनुरूप दूरदर्शी सोच को सामने रखकर कार्ययोजना बनाएं ताकि उपभोक्ताओं की आशाओं और अपेक्षाओं को अच्छी तरह पूरा किया जा सके।
बिजली तंत्र की बेहतरी और सुदृढ़ता पर ध्यान दें
उन्हांने कहा कि इसके लिए बिजली तंत्र से संबंधित संरचनात्मक विकास, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा समूचे तंत्र को बेहतर बनाने पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए अधिकारी भावी आवश्यकताओं का समुचित आकलन करते हुए नए सब स्टेशनों के निर्माण के प्रस्ताव तैयार करें और इनसे संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं।
लापरवाह संवेदकों के खिलाफ कार्यवाही करें
श्री नागर ने विद्युत तंत्र विकास एवं विस्तार गतिविधियों को पूर्ण करने में निर्धारित समय का पूरा-पूरा ध्यान रखने का आह्वान करते हुए स्वीकृतिशुदा ग्रिड सब स्टेशनों के कार्य में विलम्ब को गंभीर बताया और कहा कि समय पर कार्य संपादन में अक्षम रहने वाले संवेदकों को ब्लेक लिस्टेड किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समय पर कार्य पूरे नहीं करने वाले संवेदकों को चिह्नित कर ब्लेक लिस्टेड करने की कार्यवाही की आए और ऐसे संवेदकों को नए टेण्डरों में भाग लेने से वंचित किया जाए।
शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान हो
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशानुसार अधिकारी विद्युत उत्पादन, प्रसारण व वितरण तंत्र में सुधार लाते हुए आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करना सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है और इसे दृष्टिगत रखते हुए आम बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं का हर स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने आरडीएसएस योजना में सेग्रीगेशन कर नए फीडर प्रस्तावित करने तथा पूर्व से स्वीकृत जीएसएस के कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने दिए।
पूरी-पूरी जवाबदेही दर्शाएं
ऊर्जा मंत्री ने आमजन के लिए बिजली को बुनियादी जरूरत बताया और कहा कि विद्युत सेवाओं और सुविधाओं की आपूर्ति के प्रति अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से दायित्वों को निभाएं तथा इसके लिए जनप्रतिनिधियों और आमजन से सतत संवाद कायम रखते हुए अपनी सेवाओं को आदर्श स्वरूप प्रदान करें।
ठोस निर्देश दिए
श्री नागर ने संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने, स्वीकृत परियेजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने, पूरी जिम्मेदारी से काम करने, पुराने हो चुके फीडरों को चिह्नित कर लोड बढ़ाने के लिए आवश्यक उपाय करने, नवीन स्वीकृत जीएसएस के साथ-साथ वर्तमान में लोड के अनुसार फिजिबिलिटी चेक कर उत्पादन क्षमता बढ़ाने आदि के लिए स्पष्ट निर्देश प्रदान किए।
गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दें
श्री नागर ने नई विद्युत लाइन स्थापित करते समय बिजली के खंभों की गुणवत्ता की जांच के लिए समय-समय पर टीम भेजकर जांच करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पोल अथवा विद्युत लाइन की कमी के कारण फाल्ट नहीं आना चाहिए तथा क्षेत्र में दुर्घटना नहीं होनी चाहिए।
समन्वय के साथ बेहतर कार्य संपादन हो
उन्होंने कहा कि विद्युत से संबंधित तीनों निगम पारस्परिक समन्वय के साथ कंट्रेटर्स के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करे और कार्यों की पूर्णता में समय तथा बेहतर गुणवत्ता का पूरा-पूरा ध्यान रखें।
सौर ऊर्जा को बढ़ावा दें, अधिकाधिक लोगों को जोड़ें
ऊर्जा मंत्री ने सौर ऊर्जा को प्रदेशवासियों के लिए बेहतर एवं श्रेष्ठ विकल्प बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दिशा में अधिकाधिक लोगों को जोड़कर लाभान्वित करने के पूरे और पक्के प्रयासों में जुटी हुई है। डिस्कॉम अधिकारियों का दायित्व है कि किसानों और आमजन को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति शिक्षित एवं प्रेरित करते हुए लाभान्वित करने में सहभागिता निभाएं।
व्यापक प्रचार-प्रसार करें
उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना में किए गए सरलीकरण के बारे में आम जनता को बताएं तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के हरसंभव माध्यम का उपयोग करते हुए इस योजना को राजस्थान में आशातीत सफल बनाएं। सोलर पर विद्युत सब स्टेशन निर्भर रहेंगे तो आने वाले समय में किसानों एवं उपभोक्ताओं को दिन में पर्याप्त बिजली आपूर्ति अच्छी तरह हो सकेगी।
हर स्तर पर हो प्रभावी कार्य
ऊर्जा मंत्री ने आरडीएसएस योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की जांच कराने, कृषि एवं घरेलू बिजली कनेक्शन्स के लंबित प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण करने, डिस्कॉम के पोल्स से अनधिकृत तौर पर लिए जा रहे कनेक्शन्स के विरुद्ध कार्यवाही नहीं करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने, अभियान चलाकर सर्वे करवाकर सुरक्षा की दृष्टि से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में झूलते तारों, एलटी लाइन, टेढ़े-मेढे पोल्स आदि को दुरुस्त करने तथा अभियानों में दर्ज किए गए बिजली कनेक्शन के प्रकरणों को भी प्राथमिकता से पूर्ण करने, ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मर को सर्वे करवा कर बदलने तथा स्वीकृतिशुदा ट्रांसफार्मर्स का कार्य तत्काल आरंभ कराने आदि के लिए निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आरडीएसएस योजना अंतर्गत जीएसएस के लिए सीएस एक्सटेन्शन की समस्या का संज्ञान लेकर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने जनसंख्या एवं लोड को बढ़ती डिमांड को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में नवीन जीएसएस, अपग्रेडेड जीएसएस की आवश्यकता के मद्देनजर डिस्कॉम द्वारा समुचित सर्वे करवाकर कार्य योजना बनाने और भावी पॉवर सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि ऐसी पॉलिसी बनाई जाएगी जहां कॉलोनियों के प्लानिंग में ट्रांसफॉर्मर्स के लिए स्थान चिह्नित होगा।
जनप्रतिनिधियों ने दिये अहम् सुझाव
विधि मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते लोढ के दृष्टिगत नए जीएसएस बनावाए जाए।
बैठक में फलोदी विधायक श्री पब्बाराम बिश्नोई, ने विद्युत तंत्र के विकास एवं विस्तार तथा संसाधनों एवं संरचनाओं की उपलब्धता के साथ ही बिजली से संबंधित तमाम समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अभियान के तौर पर कार्य संपादन पर बल दिया।
शेरगढ़ विधायक श्री बाबू सिंह राठौड़ ने अपने क्षेत्र की बिजली से संबंधित जरूरतों के बारे में आवश्यक सुझावों से अवगत कराया। उन्होनें पुरानी बिजली लाइनों को रबी सीजन से पहले हर हाल में दुरुस्त करने पर बल दिया और कहा कि मरम्मत योग्य ट्रांसफार्मर में आवश्यक सुधार के बाद संबंधित फर्म की जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए जिससे की ट्रांसफार्मर बार-बार खराब होने की समस्या सामने न आए।
शहर विधायक श्री अतुल भंसाली ने शहर में झूलते तारों के जाल से निजात दिलाने के लिए अंडरगाउंड केबलिंग का सुझाव दिया। सूरसागर विधायक श्री देवेंद्र जोशी ने इंडस्ट्रीज के लिए संपूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सुझाव दिए।
बिलाड़ा विधायक श्री अर्जुन लाल गर्ग ने अपने क्षेत्र में कृषि कनेक्शन्स को गति देने का सुझाव दिया और कहा कि इन कार्यों को अभियान के रूप में लेकर गति प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने अपने क्षेत्र में 132 केवी जीएसएस बनाने हेतु सुझाव दिया।
ओसिया विधायक श्री भैराराम सियोल ने अपने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति हेतु अतिरिक्त जीएसएस बनवाने के सुझाव दिए।
समीक्षा बैठक में कृषि क्षेत्र के लिए बिजली की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों की समस्याओं के निराकरण, किसानों को बिजली कनेक्शन मुहैया कराने आदि पर गहन चर्चा करते हुए व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षति कम कर राजस्व प्राप्ति के लिए सार्थक एवं व्यापक प्रयासों के निर्देश भी दिए गए।
दी प्रगति की जानकारी
जोधपुर डिस्कॉम के निदेशक (तकनीकि) डॉ. संजय वाजपेयी ने पीपीटी के माध्यम से कुसुम सी कंपोनेंट, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आरडीएसएस आदि योजनाओं को प्रगति की जानकारी दी।
बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा जानकारी दी गई कि नियमित समीक्षा व जानकारी के अभाव में विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ता स्वयं लिफ्टर व लोडर का कार्य कर रहे है। इस संबंध में ऊर्जा मंत्री के सख्त निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी टेंडर के नियमों के अंतर्गत लिफ्टर व लोडर पर कार्यवाही कर पेनल्टी लगाएं। सभी जनप्रतिनिधियों अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए ग्रिड सब स्टेशन की मांग की।
ऊर्जा मंत्री श्री नागर ने संभी संबंधितों को बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना करने के निर्देश दिए एवं उन्होंने कहा शीघ्र ही इन कार्यों की प्रगति के लिए एक समीक्षा बैठक ली जाएगी।

]]>
जोधपुर डिस्कॉम एमडी ओपी कसेरा ने किया कॉल सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण : त्वरित निस्तारण के प्रति गंभीरता बरतने के दिए निर्देश https://vinayexpress.in/2024/05/26/jodhpur-456/ Sun, 26 May 2024 18:01:35 +0000 https://vinayexpress.in/?p=84974

कार्यकलापों का किया अवलोकन,

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री ओपी कसेरा ने शनिवार रात्रि 10.45 बजे डिस्कॉम परिसर में स्थित केंद्रीय कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान श्री कसेरा ने कॉल सेंटर की व्यवस्थाओं एवं सेंटर द्वारा संपादित गतिविधियों का अवलोकन कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रबंध निदेशक ने डिस्कॉम के कॉल सेंटर पर  आने वाली शिकायतों की जानकारी ली और कहा कि सेंटर में चौबीस घंटे, सातों दिन विद्युत आपूर्ति व्यवधान व अन्य तकनीकी शिकायतें दर्ज होती हैं। इन सभी के जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति हर स्तर पर गंभीरता बरती जानी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि जोधपुर डिस्कॉम के  केंद्रीय कॉल सेंटर के टोल फ्री नम्बर 18001806045 पर शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा उपलब्ध है, जहां किसी भी समय बिजली से संबंधित समस्याओं की शिकायतें दर्ज करवा कर राहत प्राप्त की जा सकती है।
बिजली व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए सर्किल स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित
भीषण गर्मी के मद्देनजर बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनाये रखने तथा बिजली उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक निर्देशानुसार वृत्त स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं।
प्रबंध निदेशक के निर्देश पर विद्युत आपूर्ति व्यवधान व अन्य तकनीकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए स्थापित ये नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे कार्यरत रहेंगे।
मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम
1. टोल फ्री नम्बर . 18001806045
2. व्हाटसअप नंबर . 94133 59064
3. IVRS : 1912
जोधपुर जोन
जोधपुर जोन . 02912651200,
जोधपुर सिटी सर्कल 02912517896,
जोधपुर जिला वृत्त 02912517894,
पाली सर्किल 02932281270,
फलोदी सर्किल 02925299203,
सिरोही सर्किल 02972225455, 9257031411, 9257031413
बाड़मेर जोन
बाड़मेर जोन/सर्कल 02982223788, 9257031324, 9257031325,
बालोतरा सर्किल 02988294375, 9257031311, 9257031312
जैसलमेर सर्किल 02992254481, 9257031343, 9257031344,
जालोर सर्किल 9257031353, 9257031354,
सांचौर सर्कल 9257031401, 9257031402,
बीकानेर जोन
बीकानेर जोन . 01512226200, 9414058427,
बीकानेर जिला वृत्त 9414058562,
अनूपगढ़ सर्कल 9251645944, 9251645945,
चूरू सर्किल 01562250372,
श्रीगंगानगर सर्किल 01542442087, 9413359741,
हनुमानगढ़ सर्कल 9414059833
]]>
राजनैतिक दलों एवं आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को अपराध की जानकारी करनी होगी सार्वजनिक https://vinayexpress.in/2024/03/31/jodhpur-453/ Sun, 31 Mar 2024 17:27:25 +0000 https://vinayexpress.in/?p=83034

समाचार पत्र व टीवी चैनल्स में तीन बार देनी होगी सूचना

9 अप्रेल से 24 अप्रेल के बीच 3 बार करना होगा प्रकाशन एवं प्रसारण

विनय एक्सप्रेस समाचार,जोधपुर। भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों को आपराधिक रिकॉर्ड को 3 बार अलग- अलग तय समयावधि में समाचार पत्रों में प्रकाशित एवं टीवी चैनल्स में प्रसारित करवाना होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनुपालना में निर्वाचन आयोग ने अभ्यर्थियों के आपराधिक रिकॉर्ड यदि कोई हो तो उन्हें प्रसारित करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये है। सभी राजनैतिक दलों को जिनके द्वारा आपराधिक पूर्वावृत रखने वाले अभ्यर्थियों को उम्मीदवार बनाया गया है, उन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नवीन प्रारूप सी-7 में ऐसे अभ्यर्थी के चयन से 48 घंटे के भीतर यह प्रकाशित करना होगा कि उनके द्वारा आपराधिक पूर्वावृत्त रखने वाले व्यक्ति को ही उम्मीदवार क्यों चुना गया है। उक्त प्रकाशन की सूचना ऐसे राजनैतिक दलों को प्रारूप सी-8 में 72 घंटे के भीतर भारत निर्वाचन आयोग को भी प्रेषित किया जाना आवश्यक होगा। अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों को आपराधिक मामलों के प्रचार-प्रसार के लिये उन्हें फॉर्म सी-1 व सी-2 के द्वारा राष्ट्रीय व स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशन एवं टीवी चैनल्स में प्रसारित करवाना होगा।
अभ्यर्थी द्वारा भरे गए नामांकन पत्र में यदि स्वयं के संबंध में कोई आपराधिक मामला दर्ज होने की सूचना दी जाती है, तो अभ्यर्थी एवं संबंधित राजनीतिक दल को विहित प्रारूप में सूची के अनुसार जानकारी प्रकाशित व प्रसारित करवानी होगी। आयोग के अनुसार लोकसभा आम चुनाव के उम्मीदवारों में यदि किसी अभ्यर्थी का आपराधिक रिकॉर्ड है, तो अभ्यर्थिता वापसी के प्रथम चार दिनों के भीतर प्रथम प्रचार, अगले 5 से 8 दिनों के बीच दूसरा प्रचार तथा तीसरा प्रचार 9 वें दिन से प्रचार अभियान के अंतिम दिन तक (मतदान दिवस से दो दिन पूर्व तक) विज्ञापन समाचार पत्रों में प्रकाशित एवं टीवी चैनल पर प्रसारित करने होंगे।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा द्वितीय चरण के मतदान के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों को सी-1 एवं सी-2 प्रारूप में प्रकाशन की समयावधि इस प्रकार होगी।
प्रथम प्रचार:-
अभ्यर्थिता वापसी के प्रथम चार दिनों के भीतर ( दिनांक 09-04-2024 से 12-04-2024 के बीच )
द्वितीय प्रचार:-
अगले 5 से 8 दिनों के बीच ( दिनांक 13-04-2024 से 16-04-2024 के बीच )
तृतीय प्रचार:-
9 वें दिन से प्रचार अभियान के अंतिम दिन तक अर्थात मतदान दिवस से दो दिन पूर्व तक ( दिनाकं 17-04-2024 से 24-04-2024 तक )
ऐसे राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्र जिनकी प्रसार संख्या 75 हजार प्रतिदिन हो तथा स्थानीय समाचार पत्र जिसकी प्रतिदिन 25 हजार प्रतियां प्रकाशित होती हो, के लिए फॉर्मेट सी-7 विहित है जोकि केवल राजनैतिक दलों के स्तर पर ही अपेक्षित है। फॉर्मेट सी-1 एवं फॉर्मेट सी-2 के लिए समाचार पत्र का स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार होना ही पर्याप्त है। इसी प्रकार विभिन्न टीवी चैनल में भी इनका प्रसारण करवाना होगा, जिसकी समयावधि प्रातः 8 से रात्रि 10 बजे के बीच न्यूनतम 7 सैकंड के लिए की जानी आवश्यक होगी।
श्री अग्रवाल ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार फॉर्मेट सी-1 उम्मीदवारों के लिये होगा तथा सी-2 राजनीतिक दलों के लिए होगा। निर्धारित प्रपत्र के अनुसार पूरी जानकारी भरकर समाचार पत्रों में प्रकाशित एवं न्यूज चैनल पर प्रसारित करवाना होगा।
फॉर्मेट सी-1 में आपराधिक मामलों में घोषणा करते समय उम्मीदवार को निम्न निर्देशों की पालना करनी होगी
1. अभ्यर्थी के विरूद्ध लंबित आपराधिक मामलों से संबंधित विवरण मोटे अक्षरों में होगें।
2. समाचार पत्रों में सूचना न्यूनतम 12 फोंट के आकार में प्रकाशित कराई जाएगी।
3. प्रत्येक मामले के लिए विवरण अलग-अलग पंक्तियों में अलग-अलग दिया जाना चाहिए।
4.यदि कोई अभ्यर्थी किसी दल विशेष के टिकट पर निर्वाचन लड़ रहा है, तो उसे अपने विरूद्ध लंबित आपराधिक मामलों के बारे में अपने दल को सूचना देनी अपेक्षित होगी।
5. जैसे ही आपराधिक मामलों के संबंध में घोषणा प्रकाशित हो जाती है, अभ्यर्थी तत्काल इसकी सूचना रिटर्निंग अधिकारी को देंगे।
इसके अतिरिक्त, निर्वाचन परिणाम की घोषणा के 30 दिनों के भीतर अभ्यर्थी फार्मेट सी-4 में मामलों के संबंध में घोषणा के प्रकाशन (फॉर्मेट सी-1 में) के बारे में एक रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। साथ ही फॉर्मेट सी-5 में राजनैतिक दल घोषणा प्रकाशन (फॉर्मेट सी-2 में) के बारे में एक रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।
फॉर्मेट सी-2 जिसके तहत राजनैतिक दलों द्वारा वेबसाइट्स, समाचार चैनलों तथा समाचार पत्रों में दल द्वारा खडे किये गए अभ्यर्थियों के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देनी होगी। साथ ही राजनैतिक दल आपराधिक रिकॉर्ड वाले अभ्यर्थियों से संबंधित सूचना दल की ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज पर डालने के लिए भी बाध्य होंगे।
]]>
राष्ट्रीय राजस्थानी परिसंवाद : संस्कृति मानव चित्त की खेती है – प्रोफेसर (डाॅ.) अर्जुनदेव चारण https://vinayexpress.in/2024/03/28/jodhpur-452/ Thu, 28 Mar 2024 13:45:46 +0000 https://vinayexpress.in/?p=82868

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर.मातृभाषा से ही संस्कृति संरक्षित होती है। अगर मातृभाषा खत्म हो गई तो संस्कृति नष्ट हो जायेगी। संस्कृति मानव के अन्तर्मन को परिवर्तित और सुपोषित करती है क्योकि संस्कृति मानव चित्त की खेती है । यह विचार प्रोफेसर ( डाॅ.) अर्जुनदेव चारण ने साहित्य अकादेमी अर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के राजस्थानी विभाग द्वारा आयोजित ‘ राजस्थानी भासा-साहित्य में भणाई : दसा अर दिसा ‘ विषयक राष्ट्रीय राजस्थानी परिसंवाद में व्यक्त किये किए। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा में शिक्षाआनुष्ठानिक कर्म नहीं है । शिक्षक का यह कर्तव्य है कि वो विद्यार्थी के चरित्र का निर्माण करे क्योंकि चरित्र विहीन शिक्षा से अच्छे समाज और राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती है ।

राजस्थानी परिसंवाद के संयोजक डाॅ.गजेसिंह राजपुरोहित ने बताया कि उदघाटन सत्र में प्रोफेसर (डाॅ.) कल्याणसिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थानी भाषा संवैधानिक मान्यता की हकदार है मगर अभी राजस्थानी भाषा संवैधानिक संकट के दौर से गुजर रही है क्योंकि नई शिक्षा नीति के तहत राजस्थान में अभी तक राजस्थानी भाषा को यहां की मातृभाषा का दर्जा नहीं है, जिसका खामियाजा प्रदेश के दस करोड़ प्रदेशवासी भुगत रहे है । उन्होंने कहा जिस राजस्थानी भाषा को अमेरिका और नेपाल जैसे देशों में मान्यता है मगर राजनैतिक उदासीनता के कारण हमारे देश में अभी तक राजस्थानी को संवैधानिक मान्यता नहीं मिल सकी । राष्ट्रीय राजस्थानी परिसंवाद संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डाॅ.गजेसिंह राजपुरोहित ने सभी अतिथियों का स्वागत कर स्वागत उदबोधन दिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया । गीतकार अनूप पुरोहित ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की ।

🔹 तकनीकि सत्र – परिसंवाद के विभिन्न तकनीकि सत्रों में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के राजस्थानी विभागाध्यक्ष डाॅ. सुरेश कुमार सालवी एवं जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के राजस्थानी विभागाध्यक्ष डाॅ.गजेसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में डाॅ. इन्द्रदान चारण, डाॅ.रामरतन लटियाल, डाॅ. जितेन्द्रसिंह साठिका, डाॅ.अमित गहलोत आलोचनात्मक शोध पत्र प्रस्तुत किया ।

 

🔹प्रथम दिन का समापन समारोह – प्रथम दिन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थानी भाषा के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. देव कोठारी ने कहा कि राजस्थानी भाषा हमारे प्रदेश की अस्मिता से जुड़ी हुई है । यह हमारी संस्कृति का मूल आधार है, इसका विशाल साहित्य भंडार है । उन्होंने राजस्थान सरकार से मांग की कि वर्तमान नई शिक्षा नीति के तहत राजस्थानी भाषा को प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा में अनिवार्य रूप से लागू करना चाहिए। समारोह के अध्यक्ष एवं राजस्थानी रचनाकार डाॅ. प्रकाश अमरावत ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि प्रदेश के विद्यार्थी राजस्थानी भाषा-साहित्य में अध्ययन करना चाहते है मगर दुर्भाग्य से विद्यालयों में समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वो अपनी मातृभाषा राजस्थानी में शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते है ।

🔹 ये रहे मौजूद – इस अवसर पर प्रोफेसर के.एल. रैगर, प्रोफेसर के. एन. उपाध्याय, प्रतिष्ठित रचनाकार मधु आचार्य आशावादी, माधव हाडा, मीठेश निर्मोही, भंवरलाल सुथार, चांदकौर जोशी, बसंती पंवार, लक्ष्मणदान कविया, डाॅ. मंगत बादल, डाॅ. किरण बादल, प्रगती गुप्ता, डाॅ. धनंजया अमरावत, डाॅ मीनाक्षी बोराणा, संतोष चौधरी, किरण राजपुरोहित, सुशील कुमार, महेश माथुर, चनणसिंह इंदा, एस. आर. जाखड़, भवानी सिंह पातावत, सुखदेव राव, अशोक गहलोत, डाॅ.भींवसिंह राठौड, डाॅ.कप्तान बोरावड़, सवाईसिंह चारण, राम किशोर फिड़ोदा, अनिरुद्ध सिंह आसिया, कप्तान बोरावड़, कैलाशदान लालस, राजेन्द्र बारहट, शंकरदान, श्रवण दान, डॉ.रामस्वरूप बिश्नोई, विष्णु शंकर, जगदीश मेघवाल, नीतू राजपुरोहित, वर्षा सेजू, माधो सिंह, आरती भार्गव, मीनाक्षी रावल सहित अनेक प्रतिष्ठित रचनाकार, शिक्षक, शोध-छात्र एवं मातृभाषा प्रेमी मौजूद रहे ।

 

🔹 29 मार्च को आयोजित होने वाले राजस्थानी परिसंवाद में ‘ मध्यकालीन राजस्थानी साहित्य : इतिहास अर साहित्य का अंतरसंबंध ‘ पर विश्वविद्यालय के केन्द्रीय परिसर स्थित बृहस्पति सभागार में प्रातः 10 : 30 बजे से शाम 05 : 00 सम्पन होगा I इस परिसंवाद में उद्घाटन समारोह राजस्थानी भाषा-साहित्य के ख्यातनाम कवि-आलोचक प्रोफेसर ( डाॅ.) अर्जुनदेव चारण की अध्यक्षता एवं प्रतिष्ठित कवि-आलोचक प्रोफेसर (डाॅ.) माधव हाडा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। इस परिसंवाद के विभिन्न तकनीकि सत्रों में साहित्य अकादेमी से पुरस्कृत प्रतिष्ठित रचनाकार डाॅ.मंगत बादल एवं मधु आचार्य आशावादी की अध्यक्षता में डाॅ. धनंजया अमरावत, डाॅ. दिनेश चारण, डाॅ. मीनाक्षी बोराणा एवं डाॅ. प्रकाश दान चारण आलोचनात्मक शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे । समापन समारोह राजस्थानी भाषा के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ.भंवरसिंह सामौर के मुख्य आतिथ्य एवं राजस्थानी के मूर्धन्य विद्वान प्रोफेसर (डाॅ.) सोहनदान चारण की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।

]]>
लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को आपराधिक मामलों की जानकारी समाचार पत्र में देनी होगी : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल https://vinayexpress.in/2024/03/27/jodhpur-451/ Wed, 27 Mar 2024 02:41:41 +0000 https://vinayexpress.in/?p=82824

तीन अलग-अलग अवसरों पर देनी होगी जानकारी

समाचार पत्रों, पार्टी की वेबसाइट व टीवी चैनल पर देनी होगी जानकारी 

 

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर । लोकसभा चुनाव -2024 में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को अपने विरुद्ध आपराधिक मामलों के लिए शपथ पत्र के साथ ही तीन अलग अलग अवसरो पर समाचार पत्र व न्यूज़ चैनल के माध्यम से जानकारी देनी होगी ।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रत्येक उम्मीदवार को उनके विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामलो की जानकारी तीन बार अलग-अलग समय में समाचार पत्रों व टीवी चैनल के माध्यम से देनी होगी। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों को भी अपने उम्मीदवारों के लिए इस की अनुपालना करवानी होगी। उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों को जिनके द्वारा आपराधिक पूर्वावृत रखने वाले अभ्यर्थियों को उम्मीदवार बनाया उन्हें आयोग द्वारा निर्धारित नवीन प्रारूप सी 7 में ऐसे उम्मीदवार के चयन के 48 घंटे के भीतर यह प्रकाशित करना होगा कि उनके द्वारा आपराधिक पूर्वावृत रखने वाले व्यक्ति को ही उम्मीदवार क्यों चुना गया है। इस प्रकाशन की सूचना ऐसे राजनीतिक दलों को प्रारूप सी 8 में 72 घंटे के भीतर भारत निर्वाचन आयोग को भी प्रेषित किया जाना आवश्यक होगा | राजनीतिक दलों में अभ्यर्थियों के आपराधिक मामलों के प्रचार प्रसार के लिए उन्हें फॉर्म – सी 1व सी 2 के द्वारा राष्ट्रीय व स्थानीय स्तर के समाचार पत्र एवं टीवी चैनल में प्रसारित करवाना होगा।

तीन अवसरों पर देनी होगी जानकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को नामांकित करने वाली मान्यता प्राप्त पार्टियों व पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त पार्टियो को अपना आपराधिक मामलों की जानकारी तीन निर्धारित अवसरों पर देनी होगी ताकि मतदाताओं को जानकारी प्राप्त हो सके। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख के अगले दिन से कम से कम तीन अलग-अलग तारीखों पर और मतदान के समापन के 48 घंटे पहले तक निर्धारित प्रारूप में प्रकाशित की जानी होगी ।

आदेश की पालना नहीं होने पर नोटिस

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभ्यार्थियों व राजनीतिक दलों द्वारा इसका अनुपालन नहीं करने पर उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा व संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

पार्टी की वेबसाइट पर भी देनी होगी जानकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवारों के आपराधिक मामलों की जानकारी अपनी वेबसाइट पर भी अनिवार्य रूप से देनी होगी ताकि मतदाता उनकी वेबसाइट पर भी जाकर जानकारी प्राप्त कर सके।

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीप्ति शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्र जिनकी प्रसार संख्या 75 हजार प्रतिदिन व स्थानीय स्तर के समाचार पत्र जिनकी प्रतिदिन 25 हजार प्रतिया प्रकाशित हो, यह जानकारी सी 1 व सी 2 प्रारूप में प्रकाशित करवानी होगी ।इसी प्रकार टीवी चैनल में भी इनका प्रचार प्रसार होगा जिनकी समय अवधि प्रातः 8 से रात्रि 10:00 बजे के बीच न्यूनतम 7 सेकंड के लिए की जानी आवश्यक होगी ।

]]>