Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
Jodhpur News – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Thu, 18 Jan 2024 17:20:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 21 जनवरी को : जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर दिए दिशा-निर्देश https://vinayexpress.in/2024/01/18/jodhpur-446/ Thu, 18 Jan 2024 17:20:53 +0000 https://vinayexpress.in/?p=80251 जोधपुर में परीक्षा के सफल संपादन को लेकर व्यापक प्रबन्ध सुनिश्चित

 
विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आगामी 21 जनवरी को आयोजित होने वाली सूचना सहायक सीधी भर्ती-2023 परीक्षा के लिए जोधपुर में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबन्ध सुनिश्चित किए गए हैं।
यह जानकारी परीक्षा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को हुई बैठक में दी गई। बैठक में जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल, डीसीपी श्री गौरव यादव एवं डॉ. अमृता दुहन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर प्रथम) श्री चंपालाल उपस्थित थे। इसमें परीक्षा को सफल, पारदर्शी एवं नियमानुसार संपादित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर प्रथम)  श्री चंपालाल ने बताया कि जोधपुर शहर में कुल 65 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये हैं, जिसमें से 47 राजकीय परीक्षा केन्द्र हैं तथा 18 निजी विद्यालयों में परीक्षा केन्द्र हैं। यह परीक्षा एक सत्र में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 18 हजार 898 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इस परीक्षा में प्रश्न पत्र वितरण के लिए 22 उपसमन्वयकों की नियुक्ति की गई है।
जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने परीक्षा से संबंधित सभी उपस्थित  अधिकारियों को निर्देश दिए कि पारस्परिक समन्वय एवं संवाद निरन्तर कायम रखते हुए आयोग के दिशा-निर्देशों और नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को सफल बनाएं और सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी बेहतरी के साथ निर्वाह करें।
उन्होंने कहा की आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना से ही सफल परीक्षा संपादन संभव है,इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
डीसीपी श्री गौरव यादव एवं डॉ. अमृता दुहन ने भी परीक्षा से संबंधित अधिकारियों से आयोग के नियमों की पूर्ण पालना करते हुए सफल एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न करवाने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा की हम सभी को पूरी प्रतिबद्धता एवं परस्पर समन्वय के साथ इसे सफल बनाना है।
सतर्कता दलों का गठन, पर्यवेक्षक नियुक्त
बैठक में श्री चंपालाल ने जानकारी दी कि परीक्षा केन्द्रों के सघन निरीक्षण किये जाने के लिए 12 सतर्कता दलों का गठन किया गया है, जिसमें एक राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रभारी तथा राजस्थान पुलिस सेवा एवं राजस्थान शिक्षा सेवा के अधिकारी दल के सदस्य है। राजकीय परीक्षा केन्द्रों 47 राजकीय पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं तथा 18 निजी विद्यालयों में कुल 36 राजकीय पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं।
नियंत्रण कक्ष स्थापित
परीक्षा के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर-प्रथम), जोधपुर के कार्यालय में 19 से 21 जनवरी, 2024 तक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
केन्द्राधीक्षक /पर्यवेक्षक के लिए निर्देश
बैठक में बताया गया कि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार से अनुचित साधनों का उपयोग, अनियमित एवं अविधिपूर्वक गतिविधियों (अधिनियम की धारा 2 (च)के अन्तर्गत यथा परिभाषित) में संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरूद्ध राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती के अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम 2022 एवं (संशोधन) अधिनियम, 2023 के संख्यांक (17) के अनुसार 10 लाख से लेकर अधिकतम 10 करोड़ रुपये तक का दंड तथा 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा के प्रावधान है, जिसके अंतर्गत कठोर दंडात्मक कानूनी कार्यवाही की जा सकती है साथ ही ऐसे परीक्षार्थी को आगे परीक्षा देने से विवर्जित भी किया जाएगा। ये कानून परीक्षार्थियों के साथ साथ उन सब पर भी लागू होगा जो परीक्षा संचालन में सम्मिलित हैं।
सभी कारगर प्रबन्ध सुनिश्चित
बैठक में निर्देश दिए गए कि पर्यवेक्षकों के लिए परीक्षा समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पर आवश्यक रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित किया जावे ताकि पेपर प्राप्ति के समय एवं खोलने के समय उपस्थित रह सकें। इस कार्यवाही की भी वीडियोग्राफी आवश्यक है। सरकारी संस्थाओं में पर्यवेक्षक सरकारी अधिकारी होगा तथा निजी संस्थाओं के परीक्षा केन्द्र पर दोनों पर्यवेक्षक सरकारी अधिकारी होना आवश्यक है। वीक्षकों को परीक्षा केन्द्रों पर भिन्न सरकारी संस्थाओं से लगाया जायेगा।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
बैठक में बताया गया कि अभ्यर्थी को परीक्षा प्रारम्भ होने के लिए नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केन्द्र पर आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा ताकि तलाशी एवं पहचान कार्य पूर्ण हो सके। देरी पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं, इसके लिए परीक्षार्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे। परीक्षा के निर्धारित समय से 01 घंटा पूर्व तक परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिये जाने की अनुमति होगी। इसके पश्चात् किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जावेगा।
कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा
बैठक में निर्देश दिए गए कि आन्तरिक सुरक्षा दल/वीक्षक द्वारा पूर्ण सतर्कता एवं निगरानी के साथ जाँच कर यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई अभ्यर्थी अनुचित साधनों का उपयोग परीक्षा के अन्तर्गत नहीं कर रहा है, एवजी अभ्यर्थी के रूप में तो नहीं बैठ रहा है। ड्यूटी पर कार्यरत पुलिस अधिकारी एवं आंतरिक सुरक्षा दल द्वारा प्रवेश के समय अभ्यर्थी की गठन जांच किया जाना आवश्यक है। पहचान के लिए ई-प्रवेश पत्र, फोटो युक्त पहचान प्रमाण पत्र-आधार कार्ड इसके न होने पर मतदाता कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट एवं ड्राईविंग लाइसेंस आदि से पहचान सुनिश्चित होने तथा गहन तलाशी के उपरांत एवं निर्धारित ड्रैस कोड में आने पर ही परीक्षार्थी को केन्द्र में प्रवेश दिया जाए।
परीक्षा केन्द्र पर आने वाले सभी अभ्यर्थियों की शक्ल का एडमिट कार्ड, आधार कार्ड तथा सरकारी आई.डी कार्ड से मिलान किया जायेगा ताकि अन्य अभ्यर्थी ना बैठ सके। यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि प्रवेश पत्र और सरकारी आई. डी कार्ड फर्जी बनाया हुआ तो नहीं है। परीक्षा केन्द्र पर किसी प्रकार की पेपर लीक संबंधी अवांछनीय घटना हो जाती है तो उसको गंभीरता से लिया जावेगा
परीक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोड
परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार निर्धारित ड्रेस कोड़ कोट, टाई, मफलर, जाकेट, जरकिन, ब्लेजर शॉल आदि पहन कर नहीं आयें। परीक्षार्थी शर्ट, बिना जेब वाली गर्म जर्सी/स्वेटर जिनमें बड़े बटन नहीं लगे हो, पहनकर आयें। शर्ट में किसी तरह का बैज आदि नहीं लगा हो या ऐसे कपड़े जिसमे आपत्तिजनक सामग्री आदि छुपाये जाने की संभावना हो, पहनकर नहीं आयें। महिलायें अपने बालों में रबर बैण्ड या साधारण किस्म की हेयरपिन लगा कर आ सकती हैं।
यह भी कहा गया है कि परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र पर तलाशी के समय अपना गर्म स्वेटर, जर्सी उतार कर/सिर से स्कार्फ आदि हटाकर तलाशी देनी होगी। परीक्षार्थियों को पूरी आस्तीन का कुर्ता, शर्ट, ब्लाउज आदि पहन कर एवं अपनी वेशभूषा में बड़ा बटन, किसी प्रकार के ब्रोच (जडाऊ पिन) या बैज या फूल आदि लगा कर आने की अनुमति नहीं होगी।
इसी प्रकार परीक्षार्थियों को लाख/कांच की पतली चूडियों के अलावा किसी भी प्रकार के जेवरात यथा अन्य प्रकार की चूड़ियां, कान की बाली (इयरिंग), अंगूठी, बासलेट आदि पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की घड़ी, धूप का चश्मा, बैल्ट, हैण्ड बैंग, हेयर पिन, गण्डा/ताबीज, कैप/हेट, स्कार्फ, स्टॉल, शॉल, मफलर पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। जूते. सैण्डल, मोजे छोटे साइज के टकने (एंकल) तक के पहनकर आ सकते हैं। यदि किसी वस्तु को पहनकर आने में या ड्रेस कोड़ में शामिल होने के संबंध में कोई संदेह/विवाद हो तो इस संबंध में केन्द्र पर परीक्षा से जुड़े हुए अधिकारी का निर्णय मान्य होगा।
परीक्षार्थियों की तलाशी
बैठक में बताया गया कि परीक्षा केन्द्रों पर कानून-व्यवस्था बनाये रखने एवं तलाशी के लिए पर्याप्त संख्या में समुचित पुलिस बल  (जिसमें समुचित संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी हां), की परीक्षा समय से डेढ घण्टा पूर्व (प्रातः 08.30)) पर कराई जाकर तलाशी (फ्रिसकिंग) का कार्य गहनता से एवं समय पर पूर्ण करना होगा। परीक्षार्थियों को बोर्ड द्वारा प्रतिबन्धित सामग्री परीक्षा केन्द्र में नहीं लाया जाना सुनिश्चित करना होगा। परीक्षा केन्द्रों पर नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग या किसी अपराध के घटित होने की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी।
]]>
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक : विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयोजित गतिविधियों की समीक्षा की https://vinayexpress.in/2024/01/08/jodhpur-445/ Mon, 08 Jan 2024 17:50:31 +0000 https://vinayexpress.in/?p=79817 गुड गवर्नेंस के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिले : जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल
जोधपुर/जोधपुर ग्रामीण,08 जनवरी/ जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने सोमवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र में जिला स्तरीय अधिकारियों और वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों प्रगति की समीक्षा की और समीक्षा करते हुए सम्बन्धितों को आवश्यक निर्देश दिए।
श्री अग्रवाल ने कहा कि शिविरों का मूल उद्देश्य गुड गवर्नेंस के माध्यम वास्तविक पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि एवं पीएम उज्जवला योजना को सेचुरेशन के स्तर पर ले जाना है।
आयुष्मान भारत  ईकेवाईसी पूर्ण करने के दिए निर्देश
जिला कलक्टर ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की ई-केवाईसी शत प्रतिशत करने एवं पीएम उज्जवला योजना के पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
 सभी विभाग केपीआई एवं माइलस्टोन निर्धारित करें-जिला कलक्टर
जिला कलक्टर ने  अधिकारियों को माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 100 दिवस की कार्ययोजना के अनुरूप अपने विभाग के केपीआई (की परफॉर्मेंस इंडिकेटर) एवं माइलस्टोन निर्धारित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को फील्ड विजिट करने एवं निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं का सही एवं उचित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
रिटर्निंग अधिकारियों को एसएसआर कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के साथ बैठक के दिए निर्देश
श्री अग्रवाल ने मतदाता सूचियां के एसएसआर के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी प्रत्येक सप्ताह राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर आपतियां एवं सुझाव लेंगे। साथ ही प्रत्येक शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजेंगे। उन्होंने आरओ को संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर वल्नरेबल बूथ का चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ये रहे उपस्थित
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह, उप वन संरक्षक श्री अजीत उच्चेई, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्री जय नारायण मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) श्रीमती सुनीता पंकज, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर प्रथम) श्री चंपालाल सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारीगण वीसी के माध्यम से जुड़े।
]]>
नवनियुक्त जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण https://vinayexpress.in/2024/01/08/jodhpur-444/ Mon, 08 Jan 2024 17:46:13 +0000 https://vinayexpress.in/?p=79814 विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। नवनियुक्त जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने सोमवार,08 जनवरी को जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जोधपुर का पदभार ग्रहण किया।
इस दौरान श्री अग्रवाल ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद भी किया।
श्री अग्रवाल ने मीडिया से संवाद के दौरान बताया कि वे राज्य सरकार द्वारा दिए गए इस दायित्व का पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे तथा जोधपुर को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रयास करेंगे।
]]>
बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु जोधपुर डिस्कॉम एमडी प्रमोद टाक ने किए प्रभावी बंदोबस्त https://vinayexpress.in/2023/08/10/jodhpur-discom-md-made-effective-arrangements-for-the-convenience-of-electricity-consumers/ Thu, 10 Aug 2023 17:15:59 +0000 https://vinayexpress.in/?p=71278

बिजली बंद की सूचना उपभोक्ता को देने के निर्देश, अभियंताओं को किया पाबंद

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक प्रमोद टाक ने एक आदेश जारी कर अभियंताओं को निर्देशित किया है कि बिजली उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयत्न किये जाये। किन्हीं परिस्थितियों में यदि विद्युत कटौती करनी पड़े तो इसकी पूर्व सूचना सम्बन्धित उपभोक्ताओं को एसएमएस या फिर वॉट्सअप ग्रुप के माध्यम से प्रदान करने के लिए कोई व्यवहारिक व्यवस्था की जाए। साथ ही विद्युत तंत्र के सुधार, विस्तार के लिए लिये जाने वाले पूर्व नियोजित शटडाउन की जानकारी भी एक दिन पूर्व दिया जाना सुनिश्चित करें।

प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक कार्यालय में रहेंगे सहायक अभियंता

प्रबंध निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सहायक अभियन्ता अपने कार्यालय में प्रातः 10 से दोपहर 01 बजे तक उपस्थित रहेंगे जिससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। अपरिहार्य कार्य या किसी बैठक में इस अवधि के दौरान जाना पड़े तो उनके स्थान पर सहायक राजस्व अधिकारी या फिर कनिष्ठ अभियन्ता को उपभोक्ता समस्या समाधान कार्य हेतु जिम्मेदारी देकर जाये। इस अवधि में प्रात: 10 से दोपहर 01 बजे सहायक अभियन्ता अपने अधिशासी अभियंता को सूचना देने के बाद ही कार्यालय छोड़े।

आदेश में कहा गया है कि यदि सांय-रात्रि की अधिकतम मांग की अवधि में विद्युत उत्पादन में कमी तथा पावर एक्सचेंज से भी कम उपलब्धता होने की स्थिति में पावर कट लगाना अनिवार्य प्रतीत हो रहा हो तो इसकी सूचना प्रभावित विद्युत उपभोक्ताओं को दोपहर तक ही एसएमएस/ संदेश/वॉट्सएप ग्रुप, फीडर इंचार्ज आदि के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।

विद्युत निगमों के प्रभावी एसओपी की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए तय समय सीमा में जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलना तथा लम्बित विद्युत कनेक्शन को जारी करना सुनिश्चित किया जाये।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि सहायक अभियन्ता कार्यालय में आगन्तुक विद्युत उपभोक्ताओं की सूचनार्थ एक दिशा-निर्देश का बोर्ड उचित स्थान पर लगा हुआ होना चाहिए। जिससे उन्हें स्पष्ट हो जाये कि किस कार्य के लिए, किस कमरे में किससे मिलना है तथा उन्हें अनावश्यक पूछताछ न करनी पड़े। इस बोर्ड पर प्रभारी कर्मचारी का नाम, पद एवं मोबाइल नंबर भी अंकित होना चाहिए।

प्रबंध निदेशक प्रमोद टाक ने आदेश जारी किये हैं कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण हेतु सभी अधिकारीगण  सांय 04 बजे से 05 बजे तक अपने कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। यह प्रयास किया जाना चाहिये कि अपरिहार्य कारणों के अलावा इस अवधि में या तो कोई मौक मुआयना या बैठक नहीं रखी जाये अन्यथा अपने प्रावैधिक सहायक को उपभोक्ता की समस्या सुनने एवं निवारण करनेध्समझौता समिति प्रकरण आदि के संदर्भ में उचित कार्यवाही हेतु अधिकृत करके ही जाया जाये।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की 29 जुलाई 2023 को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के प्रति संवेदनशील होने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश विद्युत निगमों को जारी किये गये थे। यह आदेश उसी संदर्भ में जारी किये गये हैं।

]]>
राजस्थान संगीत नाटक अकादमी का समारोह शनिवार को जोधपुर में, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत राजस्थान के 75 कलाकारों को करेंगे सम्मानित https://vinayexpress.in/2023/03/24/jodhpur-378/ Fri, 24 Mar 2023 15:09:58 +0000 https://vinayexpress.in/?p=60593 विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी राज्य के 75 प्रतिष्ठित और उत्कृष्ट कलाकारों को शनिवार को सम्मानित व पुरुस्कृत करेगी। अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने बताया कि इन कलाकारों को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत 25 मार्च, शनिवार को मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में मध्याह्न 2.30 बजे आयोजन होने वाले समारोह में यह सम्मान प्रदान करेंगे।

समारोह में 1 फ़ेलोशिप, 12 अवार्ड, 6 युवा, 5 बाल पुरस्कार के साथ 51 कलाकारों को कला पुरोधा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कला एव संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला व विशिष्ट अतिथि कलाविद् एवं मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रमेश बोराणा, पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमतीसंगीता बेनीवाल, महापौर श्रीमती कुन्ती परिहार, विधायक श्रीमती मनीषा पवार, श्रीमहेंद्र विस्नोई, नेता प्रतिपक्ष श्री गणपत सिंह चौहान, पूर्व सांसद श्री बद्रीराम जाखड़, प्रो. अयूब खान, श्री सलीम खान, श्री नरेश जोशी, उप महापौर श्री अब्दुल करीम जॉनी तथा कला एवं संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश करेंगी।

अकादमी सचिव डा. सूरजमल राव ने बताया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं कि अंतिम रूप दे दिया गया है। सम्मानित होने वाले कलाकार जोधपुर पहुँचने प्रारंभ हो गये हैं। समारोह की व्यवस्थाएं अकादमी उपाध्यक्ष अनीता ओर्डिया, कोषाध्यक्ष रमेश भाटी नामदेव, सदस्य शब्बीर हुसैन सहित अकादमी पदाधिकारी संभाले हुए हैं।

]]>
अनुबंध के दो दशक पूर्ण होने पर उत्सवी आयोजन – मानवता की सेवा के अनुकरणीय कार्यों की सराहना https://vinayexpress.in/2022/11/24/celebration-of-completion-of-two-decades-of-contract-appreciation-of-exemplary-works-of-service-to-humanity/ Thu, 24 Nov 2022 16:47:27 +0000 https://vinayexpress.in/?p=50336 मशहूर कवियों ने उमड़ाया काव्य रसों का ज्वार : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने ख़ासा मनोरंजन किया

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। बुजुर्गों की सेवा में समर्पित संस्था ‘अनुबंध’ (वृद्धजन कुटीर) की यात्रा के दो दशक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को 7 मील रिसोर्ट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अतिथियों के रूप में उपस्थित राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस श्री गोपालकृष्ण व्यास एवं इलाहाबाद हाईकोट के पूर्व चीफ जस्टिस श्री गोविंद माथुर ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए अनुबंध की सेवाओं की सराहना की और कहा कि मानवता की सेवा में संस्था तथा इससे संबद्धजनों द्वारा किए जा रहे कार्य मानवता की सेवा में अनुकरणीय हैं।

इस दौरान् काव्य एवं संस्कृति जगत की मशहूर हस्तियों ने अपनी धारदार और सम सामयिक माहौल पर केन्द्रित रचनाओं के माध्यम से हास्य के साथ ही विभिन्न रसों का ज्वार उमड़ा दिया। मोहम्मद वकील एवं संस्कृतिकर्मियों की लोकवाद्यों की संगत पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल में गीत-संगीत के रस रंग घोल दिए। इनके गानों की संगीतमय प्रस्तुति ने सांगीतिक रसों के साथ जी भर कर आनंदित किया।

कार्यक्रम में जाने-माने हास्यकवि पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा ने अपनी रचनाओं के जरिये जबर्दस्त समा बांधते हुए खूब वाहवाही लूटी। उनकी रचनाओं ने खूब गुदगुदाते हुए ख़ासा मनोरंजन किया। इसके साथ ही रोहित शर्मा एवं दिनेश बावरा की प्रस्तुतियों ने वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम का संचालन आरजे रेक्स एवं डॉ. राम अकेला द्वारा किया गया। अनुबंध से श्रीमती अनुराधा आडवाणी एवं श्री नरेंद्र आडवाणी ने अनुबंध परिवार की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन

इस अवसर पर ‘अनुबंध’ वृद्धजन कुटीर की 20 वर्ष की यात्रा पर आनंद एवं शराफत अली द्वारा निर्मित शार्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसके माध्यम से अनुबंध की दो दशकीय यात्रा के विभिन्न पक्षों और सेवा कार्यों का क्रमवार दिग्दर्शन कराया गया।

]]>
मुख्य सचिव ने वी सी से ली विभिन्न योजनाओ के सम्बन्ध में बैठक :दिए आवश्यक दिशा-निर्देश https://vinayexpress.in/2022/10/29/jodhpur-366/ Sat, 29 Oct 2022 15:55:28 +0000 https://vinayexpress.in/?p=47861 विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने शनिवार को वीसी के माध्यम से अधिकारियो की बैठक ली। जयपुर में वी सी में प्रमुख शासन सचिव वित्त, सूचना प्रौद्योगिकी, राजस्व, वन, नगरीय विकास, गोपालन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, प्रशासनिक सुधार, विधि आदि विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

जोधपुर में ये अधिकारी रहे मौजूद

जोधपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र वीसी रूम में सम्भागीय आयुक्त श्री कैलाश चन्द्र मीणा, जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक सुराणा, आयुक्त नगर निगम – दक्षिण श्री अरुण पुरोहित, आयुक्त नगर निगम – उत्तर श्री अतुल प्रकाश, एडीएम प्रथम श्री मदनलाल नेहरा, एडीएम द्वितीय श्री राजेन्द्र डांगा, श्री रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वी सी में सभी सम्भागीय आयुक्त व जिला कलक्टर जुड़े हुए थे।

 इन विषयों पर हुई चर्चा

    बैठक में स्वास्थ्य सेवाएं, भिक्षावृति रोकथाम व पुनर्वास, बजट घोषणा 2019-20, 2022-23 सम्बंधी भूमि आंवटन के लम्बित प्रकरणो के निस्तारण, राज्य की फ्लेगशिप योजनाओं – इंदिरा रसोई योजना , मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, लम्पी रोग टीकाकरण, मनरेगा, मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना व 12 नवम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन पर चर्चा हुई। वीसी में मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल से सम्बन्धित वांछित तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए गए।

]]>
दीपावली की पूर्व संध्या पर जगमग रोशनी में नहा उठी सूर्यनगरी : जिला कलक्टर ने प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ किया शहर भ्रमण https://vinayexpress.in/2022/10/23/jodhpur-365/ Sun, 23 Oct 2022 17:31:49 +0000 https://vinayexpress.in/?p=47742 बाजारों की मनोहारी रोशनी और सजावट का किया अवलोकन

सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़े प्रबन्धों की ली जानकारी

सौहार्द और सामूहिक उत्सवी माहौल के उल्लास में रमे जोधपुरवासी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। सूर्यनगरी जोधपुर दीवाली के उल्लास में मनोहारी रोशनी और आकर्षक साज-सज्जा का अनुपम नज़ारा दिखा रही है। दो साल तक कोरोना काल की विवशता से मुक्त होने के बाद आयी दीवाली का उत्साह हर तरफ हिलोरें लेता दिख रहा है।

जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता ने दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण करते हुए शहर के विभिन्न बाज़ारों एवं भीतरी क्षेत्र में की गयी अपूर्व रोशनी और मन मोह लेने वाली सजावट का अवलोकन किया।

पैदल शहर भ्रमण कर देखी बाजारों की सजावट

जिला कलक्टर ने नई सड़क से पैदल चलकर घण्टाघर तक बाजारों में रोशनी और सजावट का अवलोकन किया। नई सड़क व्यापारी मंडल ने मुँह मीठा कर तथा घंटाघर व्यापार मंडल संघ ने साफा पहनाकर स्वागत किया। जिला कलक्टर ने घंटाघर पर चढ़कर ऊंचाई से जगमग रोशनी और आकर्षक सज्जा भरे शहर के मनोहारी विहंगम दृश्य का अवलोकन किया।

इसके बाद जिला कलेक्टर ने गोल बिल्डिंग से होते हुए सरदारपुरा बाजार का पैदल चलकर अवलोकन किया। वे नरसिंह जी की प्याऊ लाल सागर भी गए।

छोटे से अनुरोध पर शहर जगमगाया

जिला कलेक्टर ने सभी व्यापारी मंडलों से संबंधित व्यवसायियों से कहा कि उनके एक छोटे से अनुरोध पर जिस उत्साह और जोश के साथ जोधपुर के व्यापारी संघों ने शहर में आकर्षक और अद्भुत रोशनी और सजावट की है, उसे देखकर वे बेहद अभिभूत हैं।

आमजन की सुरक्षा और सुविधा का रखें ख्याल

इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से संवाद स्थापित किया तथा सम्बंधित अधिकारियों से बाजार में आये ग्राहकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि लोगों की सहूलियतों का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाए ताकि किसी को दिक्कत न हो और आवागमन तथा कारोबार सुगमतापूर्वक संचालित होता रहे।

जिला कलेक्टर ने की अपील, दी शुभकामनाएं

जिला कलक्टर ने सभी शहरवासियों से आगामी पर्वों को सौहार्द्र, भाईचारे और पूर्ण सुरक्षा के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने विभिन्न व्यापार मंडलों द्वारा दीपावली के पर्व पर शहर में रोशनी और साज-सज्जा करने की सराहना करते हुए उन्हें दीवाली तथा इससे जुड़े हुए सभी त्योहारों पर सुख-समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दी। बाजारों में भ्रमण के दौरान् जिला कलक्टर के साथ सेल्फि खिंचवाने लिए शहरवासियों की होड़ लगी रही।

इस दौरान जिला कलक्टर के साथ नगर निगम (उत्तर) के आयुक्त श्री अतुल प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर-द्वितीय श्री राजेंद्र डांगा एवं एसीपी हरफूल सिंह सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित रहे।

]]>
वन विभाग के मामले में रिट याचिका के लम्बित रहते हुए किये गये पुनः स्थानान्तरण पर उच्च न्यायालय की रोक https://vinayexpress.in/2022/10/20/hign-court-news-jodhpur/ Thu, 20 Oct 2022 06:19:29 +0000 https://vinayexpress.in/?p=47364 विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय की एकलपीठ के न्यायाधीश अरूण भंसाली ने क्षेत्रिय वन अधिकारी प्रथम के पद पर कार्यरत चन्द्रजीत सिंह पंवार की रिट याचिका को अतंरिम रूप से स्वीकार करते हुए उसके स्थानान्तरण आदेश दिनांक 28 सितम्बर 2022 पर अंतरिम रोक लगायी है।
चन्द्रजीत सिंह वर्तमान में रेंज आतरी उप वन संरक्षक डूंगरपुर में क्षेत्रिय वन अधिकारी प्रथम के पद पर कार्यरत है। प्रार्थी का स्थानान्तरण रेंज अजमेर से रेंज आतरी, उप वन संरक्षक डूंगरपुर 25 जून, 2022 को हुआ। प्रार्थी ने 12 जुलाई 2022 को रेंज आतरी उप वन सरंक्षक के कार्यालय में कार्यग्रहण कर लिया था।
विभाग के आदेश दिनांक 18 जुलाई 2022 से प्रार्थी को रेंज अजमेर से रेंज आतरी डूंगरपुर के लिये ‘‘स्थानान्तरणधीन’’ बताते हुए रेंज रावतभाटा, उप वन संरक्षक परियोजना बैंगू स्थानान्तरण कर दिया गया। विभाग के इस कृत्य से व्यथित होकर प्रार्थी ने अपने स्थानान्तरण आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी। उच्च न्यायालय ने प्रार्थी के स्थानान्तरण आदेश पर दिनांक 28 जुलाई 2022 को स्थगन आदेश पारित करते हुये विभाग से जवाब तलब किया।
विभाग द्वारा प्रार्थी के पूर्व स्थानान्तरण आदेश दिनांक 18 जुलाई 2022 पर स्थगन के बावजुद भी दिनांक 28 सितम्बर 2022 को पूनः रेंज आतरी उप वन संरक्षक डूंगरपुर से रेंज रावतभाटा उप वन संरक्षक चितौडगढ स्थानान्तरण कर दिया गया। विभाग के इस कृत्य से व्यथित होकर प्रार्थी ने अपने अधिवक्ता प्रमेन्द्र बोहरा के माध्यम से पूनः स्थानान्तरण आदेश को चुनौती दी।
प्रार्थी के अधिवक्ता का उच्च न्यायालय के समक्ष यह तर्क था कि प्रार्थी का पूर्व में दिनांक 18 जुलाई 2022 को स्थानान्तरण किया गया था उस पर उच्च न्यायालय ने दिनांक 28 जुलाई 2022 को रेक लगा दी थी तथा वह रिट याचिका वर्तमान में उच्च न्यायालय में लम्बित है व विभाग को इसकी जानकारी पूर्ण रूप से थी इसके बावजुद भी विभाग द्वारा बिना किसी मस्तिष्क का प्रयोग किये विवादास्प्रद आदेश से पुनः दिनांक 28 सितम्बर 2022 को प्रार्थी का स्थानान्तरण कर दिया गया है। जो विधि विरूद्व व उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश 28 जुलाई 2022 के विरूद्व है।
माननीय उच्च न्यायालय ने प्रार्थी के अधिवक्ता के तर्को से सहमत होते हुए सचिव, वन विभाग, प्रधान मुख्य वन सरंक्षक, डूंगरपुर को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह में जवाब तलब किया व साथ ही प्रार्थी के स्थानान्तरण आदेश दिनांक 28 सितम्बर 2022 पर रोक लगायी।

 

]]>
नियम विरूद्व निलम्बन आदेश पर उच्च न्यायालय की रोक : जिला परिषद बीकानेर का मामला, पढ़ें पूरी खबर https://vinayexpress.in/2022/09/30/high-court-news-raj/ Fri, 30 Sep 2022 10:23:57 +0000 https://vinayexpress.in/?p=45224 विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर ।राजस्थान उच्च न्यायालय की एकल पीठ के न्यायाधीश श्री अरूण भंसाली ने जिला परिषद बीकानेर के पंचायत समिति सींथल मे ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री भागीरथ आचार्य की रिट याचिका को विचारार्थ स्वीकार करते हुए उसके निलम्बन आदेश पर रोक लगायी।
पंचायत समिति सींथल के ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री भागीरथ आचार्य को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बीकानेर द्वारा दिनांक 19.09.2022 को यह कहते हुए निलम्बित कर दिया कि उसके द्वारा राज कार्यो मे अनियमितता बरतने व उच्च अधिकारियो को भ्रमित करने का कार्य किया जा रहा है। अतः उसे राजस्थान सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1958 के नियम 13 के तहत तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया जाता है साथ ही निलम्बन काल मे उनका मुख्यालय पंचायत समिति खाजुवाला रहेगा।
निलम्बन आदेश के विरूद्व जब प्रार्थी ने एक अभ्यावेदन जिला परिषद बीकानेर के समक्ष प्रस्तुत किया तो जिला परिषद ने प्रार्थी को दिनांक 21.09.2022 को सूचित किया कि उसको निलम्बित करने से पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जिला परिषद से किसी प्रकार की अनुमति या जिला परिषद में किसी प्रकार का कोई प्रस्ताव उसके निलम्बन के संदर्भ मे प्रस्तुत ही नही किया गया।
प्रार्थी के अधिवक्ता प्रमेन्द्र बोहरा ने जिला परिषद बीकानेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा पारित निलम्बन आदेश को उच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती दी। प्रार्थी के अधिवक्ता का उच्च न्यायायल के समक्ष यह तर्क था कि विभाग द्वारा प्रार्थी को केवल तंग व परेशान करने के उद्वेश्य से ही बार-बार निलम्बन किया जा रहा है।
पूर्व में प्रार्थी को दिनांक 22.02.2022 के आदेश से विकास अधिकारी द्वारा राजस्थान सिविल सेवा(वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 16 मे चार्जशीट दी गयी। जिसे प्रार्थी द्वारा उच्च न्यायायल मे चुनौती देने पर उच्च न्यायालय ने दिनांक 11.03.2022 को उक्त चार्जशीट को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी नही होने के कारण स्थगित किया। दुसरी बार दिनांक 17.06.2022 को जिला परिषद बीकानेर द्वारा उसे नियम 16 मे चार्जशीट व दिनांक 17.06.2022 को ही निलम्बित कर दिया गया। उस निलम्बन आदेश को उच्च न्यायायल ने असक्षम अधिकारी द्वारा जारी करने के कारण दिनांक 08.07.2022 को स्थगित कर दिया। असक्षम अधिकारी द्वारा प्रार्थी को दिनांक 19.09.2022 के आदेश से पुनः निलम्बित कर दिया जो अनुचित व विधि विरूद्व है। प्रार्थी को जो निलम्बित किया गया है। वह बिना जिला परिषद की सहमति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा किया गया है। जो विधि विरूद्व भी है।
प्रार्थी के अधिवक्ता का न्यायालय के समक्ष यह तर्क भी था कि प्रार्थी के लिए सक्षम अधिकारी राजस्थान पंचायत राज सेवा नियम के नियम 91(3) व 299(3) के तहत जिला परिषद है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्ति अधिकारी या सक्षम अधिकारी नही है। इसके बावजूद भी प्रार्थी को असक्षम अधिकारी द्वारा बार- बार निलम्बित किया जा रहा है।
प्रार्थी के अधिवक्ता के तर्को से सहमत होते हुए माननीय उच्च न्यायालय की एकलपीठ के न्यायाधीश श्री अरूण भंसाली ने विभाग द्वारा प्रार्थी को बार-बार असक्षम अधिकारी द्वारा निलम्बन को विधि विरूद्व एवं नियम विरूद्व मानते हुए रोक लगायी व सचिव, पंचायती राज, निदेशक, पचांयती राज. मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद बीकानेर व जिला प्रमुख जिला स्थापना समिति, जिला परिषद बीकानेर को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह मे जवाब तलब किया।

]]>