js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। जिला मुख्यालय पर समपार फाटक सं.-64 (मानासर फाटक) पर आरओबी के क्षतिग्रस्त स्लेब मरम्मत कार्य के सम्पादन के दौरान मानासर फाटक आरओबी पर यातायात का आवागमन सुरक्षा की दृष्टि से रोकने व परिवर्तित करने के सम्बन्ध में जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित की गई।
जिला कलक्टर पुरोहित के निर्देशन पर अतिरिक्त जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता बस्तीराम डिडेल, उपखण्ड अधिकारी व आयुक्त नगरपरिषद गोविंद सिंह भींचर, यातायात पुलिस उपाधीक्षक उम्मेद सिंह, एनएच अधिषाशी अभियंता दीपक परिहार सहित अधिकारियों ने मौका निरीक्षण कर आरओबी के मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक की यातायात व्यवस्था को लेकर जायजा लिया।
जिला कलक्टर ने बताया कि शहर में मानासर रेलवे ओवरब्रिज के चल रहे स्लेब मरम्मत कार्य को लेकर ओवरब्रिज से गुजरने वाले वाहनों के लिए यातायात डायवर्ट रहेगा। बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि मरम्मत कार्य के दौरान वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था व्यवस्थित तरीके से डायवर्ड करें तथा जहां आवश्यक हो वहां संकेतक बोर्ड व बेरिकेडिंग लगाना सुनिश्चित करें।
बैठक के बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर ने मानासर रेलवे ओवरब्रिज, जोधपुर बाईपास, जोधपुर -बीकानेर रिंग रोड, बासनी चौराहा, बासनी रेलवे ओवरब्रिज, कॉलेज रोड, मूंडवा तिराहा आदि स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं देखी तथा यहां डायवर्ड यातायात को लेकर पीडब्ल्यूडी, एसडीओ, नगर परिषद व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए रोड डायवर्ड से पूर्व आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा इसको लेकर विस्तृत प्लान तैयार कर लागू करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने यातायात पुलिस उपाधीक्षक को चिन्हित स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए।
मानासर रेलवे ओवरब्रिज के मरम्मत कार्य को लेकर शनिवार सुबह से आगामी आदेश (45 दिन) तक यातायात डायवर्ट रहेगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मौका मुआयना कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य के दौरान जोधपुर से आने वाले बड़े वाहनों को रिंग रोड से बीकानेर की ओर तथा अजमेर-पुष्कर व डीडवाना जाने वाले वाहनों को रिंग रोड से अठियासन की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं हल्के वाहन जोधपुर बाईपास कुरंजा होटल तक आकर बीकानेर की ओर मुड़ेंगे, जिनको बीकानेर जाना होगा वह सीधा बीकानेर रोड की ओर चलेंगे तथा अजमेर-पुष्कर की ओर जाने वाले वाहन बासनी ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए मानासर व मूंडवा तिराहा से निकल सकेंगे। इसी प्रकार बीकानेर की ओर से डीडवाना व पुष्कर-अजमेर जाने वाले वाहन चालक गुड़ला चौराहा, अमरपुरा रिंग रोड होते हुए निकलेंगे तथा शहर से निकलने वाले छोटे वाहन बासनी ओवरब्रिज से होते हुए मानासर व मूंडवा तिराहा से सीधा निकलेंगे। एडीएम जीनगर ने बताया कि इसी प्रकार जयपुर व डीडवाना तथा लाडनू-सुजानगढ़ से आने वाले बड़े वाहन अमरपुरा बायपास तथा पुष्कर अजमेर से आने वाले बड़े वाहन अठियासन चौराहे से रिंग रोड होते हुए निकल सकेंगे तथा शहर में प्रवेश करने वाले छोटे वाहन चालक बीकानेर जाने के लिए बासनी ओवरब्रिज से कृषि मंडी रोड तथा जोधपुर जाने के लिए बासनी चौराहा से होते हुए कुरंजा होटल वाली रोड की ओर निकल सकेंगे। इस दौरान उन्होंने यातायात पुलिस विभाग के अधिकारियों को भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्णतया रोक लगाने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर ने बताया कि मानासर ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते आगामी दो से तीन दिन में विभागीय कार्यवाही पूर्ण कर ली जाएगी तथा इसके बाद कॉलेज रोड से ओवरब्रिज तथा तहसील कार्यालय से ओवरब्रिज पर चढ़ने वाले रास्ते को पूर्णतया बंद किया जाएगा। इस दौरान ओवरब्रिज के दोनों और सर्विस रोड छोटे वाहनों के लिए चालू रहेगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज व निजी बस चालक भी छोटे वाहनों की तरह बासनी रेलवे ओवरब्रिज से गुजर सकेंगे। उन्होंने आमजन से भी मरम्मत कार्य के दौरान ऐहतियात बरतने तथा असुविधा से बचने के लिए डायवर्ट यातायात मार्गों का उपयोग करने एवं व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने नगरपरिषद व एनएच के अधिकारियों को नागौर शहर से बाहर जोधपुर की ओर रिंग रोड पर महादेव होटल के सामने, अजमेर रोड पर अठियासन ओवरब्रिज के पास, सुजानगढ़ रोड पर अमरपुरा गुड़ला चौराहे के पास, बीकानेर रोड पर डीडवाना बाईपास व बासनी चौराहा, मूंडवा तिराहा तथा ओवरब्रिज के दोनों और संकेतक बोर्ड लगाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
]]>डॉ. जैन न केवल एक कुशल प्रशासक हैं, बल्कि एक समर्पित और ऊर्जावान अधिकारी भी हैं, जिन्होंने नागौर जिले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की छवि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी दूरदर्शिता और नवाचारी दृष्टिकोण से सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक तेजी से पहुंची है। वे लगातार प्रदर्शनियों, शिविरों और मीडिया कवरेज के माध्यम से जन-जन तक सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जीवंत रूप देते हैं।
उनका व्यक्तित्व अत्यंत सकारात्मक, सहयोगी और प्रेरणादायक है। डॉ. जैन हमेशा टीम वर्क पर जोर देते हैं, सहकर्मियों को प्रोत्साहित करते हैं और चुनौतियों को अवसर में बदलने की कला जानते हैं। वे सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय रहते हैं, चाहे वह स्वतंत्रता दिवस हो या वंदेमातरम् प्रदर्शनी—उनकी अगुवाई में हर कार्यक्रम जीवंत और प्रभावशाली बनता है। उनकी मेहनत और लगन से न केवल विभाग बल्कि पूरा जिला प्रशासन गौरवान्वित महसूस करता है।
यह सम्मान डॉ. मनीष जैन के अथक परिश्रम और जनसेवा के प्रति निष्ठा का जीता-जागता प्रमाण है। वे युवा अधिकारियों के लिए एक आदर्श उदाहरण हैं, जो दिखाते हैं कि समर्पण और रचनात्मकता से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। नागौर जिला उनके जैसे उत्कृष्ट अधिकारी होने पर गर्व कर सकता
]]>एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि पुलिस ने जब वीडियो की गहन पड़ताल की तो पता चला कि घटना तेजल होटल थांवला की है। होटल मालिक टोडाराम और उसका होटल मैनेजर राकेश वहां काम करने वाले कर्मचारी ललित रावत से मारपीट कर रहे थे। इस पर पुलिस ने दोनों को दस्तयाब कर पूछताछ की तो उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया।
मामले में टोडाराम जाट पुत्र चम्पालाल (45) निवासी थांवला और राकेश जाट पुत्र शिवकरण (23) निवासी मोरीयाणा को गिरफ्तार किया गया। वहीं राकेश की मोटरसाइकिल को भी धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त किया गया।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार और वृताधिकारी डेगाना जयप्रकाश बेनिवाल के सुपरविजन में थाना प्रभारी थांवला एएसआई सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल महावीर यादव, कांस्टेबल श्यामलाल और सुभाषचन्द्र शामिल रहे। इस पूरे अभियान में कांस्टेबल श्यामलाल का विशेष योगदान रहा, जिनकी सक्रिय भूमिका से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी संभव हो सकी।
]]>
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि विधानसभा उप चुनाव 2024 के तहत खींवसर विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उप चुनाव 2024 को लेकर मतदान दलों को प्रथम प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें होम वोटिंग, ईवीएम सीलिंग, पीआरओ बैग, चुनाव स्टोर के प्रशिक्षण से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी।
]]>इस आशय के आदेश निशा मीना, संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (गुप -2) विभाग एवं पंचायतीराज (चिकित्सा) विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। डॉ. जुगलकिशोर सैनी वर्तमान में खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खींवसर के पद पर आसीन है। डॉ. सैनी ने मंगलवार को स्वास्थ्य भवन पहुंचकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
]]>






विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर. ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर नागौर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये जयप्रकाश तकनीकी सहायक ग्रेड-प्रथम, कार्यालय सहायक अभियंता कनिष्ठ अभियंता, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, कुचेरा, जिला नागौर को परिवादी से 20 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की नागौर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि थ्री फेस कनेक्शन की फाईल पास करवाने की एवज में जयप्रकाश तकनीकी सहायक ग्रेड-प्रथम, कार्यालय सहायक अभियंता कनिष्ठ अभियंता, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, कुचेरा, जिला नागौर द्वारा 30 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी, अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी नागौर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री तेजराम एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी जयप्रकाश तकनीकी सहायक ग्रेड-प्रथम, कार्यालय सहायक अभियंता कनिष्ठ अभियंता, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, कुचेरा, जिला नागौर को परिवादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी अतिरिक्त महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।
]]>



विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर. लाडनूं शहर मे पंजाब नेशनल बैंक के पास, लाडनूं बस स्टैंड के पास स्थित जैन भवन मे आनंदपाल सिंह सांवराद की सातवीं पुण्यतिथि पर सोमवार 24 जून को सुबह सात बजे से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन समिति से जुड़े अरविन्द सिंह बडगुजर ने दी बताया की रक्तदान शिविर मे सर्व समाज के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या मे भागीदारी निभाने की अपील की गयी है.
उल्लेखनीय है की पिछले वर्ष आनंद पाल की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 11, 683 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया.
]]>




विनय एक्सप्रेस समाचार, लाडनूं. आज सुबह शाही ईदगाह मस्जिद बड़ाबास में शाही इमाम मुख्य चीफ शहर काजी सैयद मोहम्मद अली अशरफी व सुनारी रोड़ स्थित नई ईदगाह मस्जिद में मौलाना सैयद मोहम्मद मदनी व अहले हदीस जमात की तरफ से अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक रूप से अदा की गई चंद चल अज़हा की नमाज, मांगी गई अमन चैन और शांति सकुन व हिन्दू मुस्लिम समुदाय में आपसी भाईचारा कायम रखने, देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए तथा हज पर गये हाजियों का हज अल्लाह पाक अपनी बारगाह में कबूल करें और इस विशेष मौके पर अल्लाह की बारगाह में की जाने वाली कुर्बानी को खुशी खुशी कबुल करने, दुखी पीड़ित परेशान और बीमारों के लिए खास दुवा की गई।

अल्लाह अज़्ज़-व-जल्ल का शुक्र-ए-अज़ीम है जो हमें ईदुल अज़हा अ़ता फ़रमाई। मौला-ए-करीम आपको और आपके अहल-ए-ख़ानदान को हमेशा ख़ुश रखे और हर आफ़त और बलाओं से महफ़ूज़ रखे। आपकी हर परेशानी बीमारी को दूर करे, अल्लाह आप सबको हमेशा सलामत रखे व बेशुमार रेह़मतें व बरकतें अ़ता फ़रमाए।
ईद उल अज़हा के विशेष मौके पर ईदगाह मस्जिद के सामने लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, कांग्रेस नेता लियाकत अली, सामाजिक कार्यकर्ता युवा नेता मो० मुश्ताक खान कायमखानी, दिनेश गोदारा, चेयरमैन रावत खां, उपाध्यक्ष मुकेश खिंची, बाबुलाल लखारा, मास्टर रणजीत खां, अयुब खां सामदखानी, पार्षद मो. मुनसब, शाहरुख फौजी, अनवर सिलावट, पार्षद साहबुदीन, दलित नेता कालूराम गेनाणा, पीसीसी मेम्बर कैलास निठरवाल, मोहम्मद आसिफ अली खान, यासीन अख्तर, एडवोकेट नबाब खां, कैप्टन जीवण खां, हुसैन खां हुसैनखानी, मुराद खां लाड़वाण, सबीर खां, हनीफ खां, राजू खां सहित अनेक गणमान्य नागरिकों व स्थानीय प्रशासन ने सभी नमाजियों को दिल की गहराइयों से गले लगा कर एक दूसरे को अहल-ए-ख़ाना को ईदुल अज़हा की मुबारकबाद प्रेषित की।
]]>
विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। सीएमएचओ डॉ राकेश कुमावत पीएचसी रेण का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों के हाज़िरी रजिस्टर को जाँचा, मौके पर एक एएनएम मनोहर देवी हाज़िरी रजिस्टर मे हस्ताक्षर उपरांत अनुपस्थित पाई गयी, जिसे कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अस्पताल के वार्ड, लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं सही पाई गई। वार्ड मे भर्ती मरीजों से जानकारी लेने पर मरीजों एवं उनके परिजनों द्वारा अस्पताल मे मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जताया। उन्होंने लू तापघात के मरीजो हेतु आरक्षित किये गए बेड्स, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया।
प्रयोगशाला के निरीक्षण में लैब तकनिशीयन के कार्यों पर नाराजगी जताई वहीं कार्यरत एएनएम शांति चौधरी के कार्य व्यवहार से भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी असंतुष्ट दिखे। दोनों कार्मिको को नोटिस जारी करने के लिए चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को निर्देश दिए।
अस्पताल में बायो मेडिकल कचरे के सही तरीके से समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। डॉ कुमावत ने मरीजों हेतु आवश्यक दवाओं एवं जांचों की उपलब्धता सुनिश्चित रखते हुए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाये जाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मौसमी बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम हेतु सभी फील्ड स्तरीय एएनएम व आशा सहयोनियों द्वारा घर घर सर्वे किया जाकर बुखार के रोगियों की रक्त पट्टीका बनाई जाए एवं जाँच हेतु प्रयोगशाला मे भेजी जाए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान एंटीलार्वा एवं सोर्स रिडक्शन गतिविधिया आयोजित की जाये तथा आमजन को मलेरिया, डेंगू से बचाव के तरीको के प्रति जागरूक किया जाये। इससे पहले सीएमएचओ ने सीएचसी मेड़ता सिटी का भी निरीक्षण कर मौसमी बीमारियों की रोकथाम, लू तापघात प्रबंधन, दवाओं की उपलब्धता, अस्पताल की साफ सफाई, ई औषधि मे दवा पर्ची की एंट्री आदि के सम्बन्ध मे जरूरी निर्देश दिए।
]]>












विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर. लोकसभा चुनाव 2024 के तहत लोकसभा क्षेत्र नागौर के लिए मंगलवार को बीआर मिर्धा राजकीय महाविद्यालय एवं माडी बाई मिर्धा राजकीय महिला महाविद्यालय में पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना सम्पन्न हुई।

लोकसभा क्षेत्र नागौर के रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र नागौर से भारत गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल 42225 मतों से विजय हुए।
उन्होंने बताया कि भारत गठबंधन को 5 लाख 96 हजार 955 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ ज्योति मिर्धा को 5 लाख 54 हजार 730 वोट मिले। इनके अतिरिक्त अन्य प्रत्याशियों में बहुजन समाज पार्टी केे डॉ गजेंद्र सिंह को 24 हजार 08, अभिनव पार्टी के डॉ अशोक कुमार को 26 हजार 294 तथा निर्दलीय प्रत्याशी हनुमान सिंह कालवी को 02 हजार 882, अमीन खान को 4 हजार 463, प्रेमराज खारड़िया को 4 हजार 512, राजकुमार जाट को 8 हजार 232 व हरीराम को 7 हजार 626 मत प्राप्त हुए। नोटा में आमजन द्वारा 8771 वोट डाले गए। परिणाम आने के पश्चात् लोकसभा क्षेत्र नागौर के रिटर्निंग अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित द्वारा विजयी प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
]]>