Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
Sgnr – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 11 Feb 2025 06:50:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 एमजीएसयू : इतिहास विभाग द्वारा कालीबंगा भटनेर का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित https://vinayexpress.in/2025/02/11/bkn-9840/ Tue, 11 Feb 2025 06:50:32 +0000 https://vinayexpress.in/?p=90174

उत्तर भारत के सबसे मज़बूत किलों में शामिल रहा है भटनेर : डॉ. मेघना शर्मा

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर । एमजीएसयू के इतिहास विभाग द्वारा विद्यार्थियों के व्यावहारिक जान में अभिवृद्धि करने हेतु उन्हें हनुमानगढ़ के भटनेर दुर्ग और कालीबंगा स्थित पुरातत्व संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इतिहास विभाग की प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि भटनेर किसी समय उत्तर भारत के सुदृढ़तम दुर्गों में से एक माना जाता था जिसके अवशेष देखकर आज भी उसके महत्व का पता चलता है। माना जाता है कि इस दुर्ग में ऐतिहासिक युद्धों के समय आपातकाल में राजे महाराजाओं के उपयोग हेतु एक गुप्त सुरंग थी जो दुर्ग से शुरू होकर भटिंडा में खुलती थी। तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी कुलदीप सोनी ने दुर्ग संबंधी अपने अध्ययन साथियों के साथ बांटे। इससे पूर्व विश्वविद्यालय से विभाग प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने विश्वविद्यालय से बस को हरी झंडी दिखाई।

कालीबंगा संग्रहालय में स्थित पुरातत्व महत्व की वस्तुओं को देखकर तत्कालीन सभ्यता में शिवलिंग की पूजा, विभिन्न आकारों के बाट बटखरों, औज़ारों, मनके, मटकों और काली चूड़ियों के अवशेषों के साथ विद्यार्थियों ने सिंधु घाटी सभ्यता का वर्तमान सभ्यता के साथ तुलनात्मक अध्ययन किया। संग्रहालय में स्थित एक कंकाल के माध्यम से विद्यार्थियों ने तत्कालीन समय के विभिन्न प्रकार के मृतक संस्कारों के बारे में जाना समझा।

भ्रमण कार्यक्रम में अतिथि शिक्षक श्री जसप्रीत सिंह, यूजीसी फेलो रीना यादव के अलावा अब्दुल हक, मधुसूदन, आरती, अंकिता, शुभम, आदि सक्रिय योगदान के साथ शामिल रहे।

 

 

]]>
रवि कुमार सुरपुर ने संभाला संभागीय आयुक्त का पदभार https://vinayexpress.in/2025/02/11/bkn-9839/ Tue, 11 Feb 2025 05:04:25 +0000 https://vinayexpress.in/?p=90171

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री रवि कुमार सुरपुर ने मंगलवार को संभागीय आयुक्त का पदभार संभाला।

श्री रवि कुमार सुरपुर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2004 बैच के अधिकारी हैं। श्री सुरपुर इससे पहले वित्त (राजस्व) विभाग में सचिव पद पर कार्यरत थे। श्री सुरपुर जैसलमेर, हनुमानगढ़, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, कोटा और जोधपुर में जिला कलेक्टर तथा बीकानेर के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में निदेशक रह चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री सुरपुर ने कहा कि राज्य सरकार की समस्त प्राथमिकताएं उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का समयबद्ध क्रियान्वयन करते हुए आमजन को अधिक से अधिक राहत प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे।

इससे पहले संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचने पर श्री सुरपुर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री जसवंत सिंह ने उनकी अगवानी की। इस दौरान श्री सुरपुर ने कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर संस्थापन अधिकारी श्री चेतन आचार्य, निजी सहायक मोहित जोशी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

]]>
आईस्टार्ट टीम बीकानेर द्वारा जीएसएसएस आईजीएनपी कॉलोनी में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित https://vinayexpress.in/2025/02/10/bkn-9837/ Mon, 10 Feb 2025 17:32:54 +0000 https://vinayexpress.in/?p=90166

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।आईस्टार्ट टीम बीकानेर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी कॉलोनी (जीएसएसएस) बीकानेर में करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य छात्रों को उनके करियर से जुड़े सही निर्णय लेने में मार्गदर्शन प्रदान करना था। यह सत्र विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंदन सोलंकी और शिक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

आईस्टार्ट मेंटर श्री जयवीर सिंह शेखावत और सुश्री जोया ने करियर योजना, कौशल विकास और भविष्य के अवसरों पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया, जिससे छात्रों को अपने करियर को सही दिशा में आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके अलावा, आईनेस्ट कॉलेज लॉन्चपैड के समन्वयक श्री विपुल कुमार और आईनेस्ट स्कूल लॉन्चपैड के समन्वयक श्री अवनीश ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

यह सत्र छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों, शिक्षा के अवसरों और व्यक्तिगत विकास के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था। यह पहल राजस्थान के युवाओं को करियर मार्गदर्शन प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने के प्रति आईस्टार्ट राजस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जीएसएसएस आईजीएनपी कॉलोनी, बीकानेर में करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य छात्रों को उनके करियर से जुड़े सही निर्णय लेने में मार्गदर्शन प्रदान करना था। यह सत्र विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंदन सोलंकी और शिक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

]]>
नानी बाई के मायरे में दूसरे दिन की कथा में 56 करोड़ का मायरा लेकर पहुंचे कृष्ण भगवान https://vinayexpress.in/2025/02/08/bkn-9838/ Sat, 08 Feb 2025 17:30:34 +0000 https://vinayexpress.in/?p=90158

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। दुर्गा माता मंदिर जसुसर गेट में चल रही है नानी बाई के मायने की कथा का आज दूसरा दिन रामप्रसाद जी महाराज ने आज के प्रसंग में बताया कि भक्तों की पुकार सुनकर के भगवान तुरंत आ जाते हैं श्री नरसी मेहता जी ने जब जब करुणा से भगवान को पुकारा तो भगवान तुरंत 56 करोड़ का मायरा लेकर के आ गए भगवान ने अपने पूरे परिवार को साथ लिया राधा रुक्मणी एवं भंडारी कुबेर इंद्र आदि सभी देवताओं को साथ में लिया और भगवान आए इस प्रसंग के माध्यम से महाराज श्री ने सब लोगों को या संदेश दिया कि हमें किसी बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि भगवान हमारे लिए तत्पर है जब चाहो तब भगवान को बुला सकते हो भगवान को इंतजार कर रहे हैं कि कोई भक्त मुझे बुलाए भक्तों की पुकार सुनने के बाद भगवान अपने बैकुंठ धाम में ठहर नहीं सकते तुरंत आ जाते हैं इसलिए संसार की व्यर्थ की चिंताएं छोड़कर के हमें केवल भगवान का ही आश्रय ले लेना चाहिए।

व्यवस्थापक मधुसूदन अग्रवाल ने बताया कि प्रकाश कुमार मोहता द्वारा आयोजित इस 3 दिवसीय नानी बाई के मायरे की कथा का रविवार को समापन होगा कथा सुनने आए।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने की और अल्पाहार उचित व्यवस्था की गई है और कथा में निरंतर बढ़ रहे श्रदालुओं की संख्या को देखते हुए पंडाल को थोड़ा और बढ़ाया जाएगा और बैठने की व्यवस्था को भी और बढ़ाया जा रहा है जिस से भक्तजनों को कोई असुविधा ना हो

]]>
राजस्थान पुलिस अकादमी में हुआ सीआईडी इंटेलिजेंस और एसएसबी के बीच 20-20 मैच https://vinayexpress.in/2025/02/08/jaipur-2110/ Sat, 08 Feb 2025 17:16:45 +0000 https://vinayexpress.in/?p=90154

डीआईजी इंटेलिजेंस विकास शर्मा रहे मैन ऑफ द मैच, नाबाद ,89 रन बनाएं

 एसएसबी के बॉलर सुरेश मीणा ने झटके तीन विकेट, कीपर सुरेश सैनी ने लपके दो विकेट

 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में शनिवार सुबह सीआईडी इंटेलिजेंस एवं एसएसबी के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। पहले खेलते हुए एसएसबी टीम ने 20 ओवर में 154 रन बनाए वहीं जवाब में इंटेलिजेंस टीम 19.5 ओवर में 133 रन बनाकर आउट हो गई। डीआईजी एसएसबी श्री विकास शर्मा मैन ऑफ़ द मैच रहे जिन्होंने मैच में 89 रन की नाबाद पारी खेली।

महानिदेशक पुलिस श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार प्रातः सुबह 8:00 बजे राजस्थान पुलिस अकादमी के ग्राउंड में सीआईडी इंटेलिजेंस एवं एसएसबी के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। एसएसबी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग चुनी और कुल 154 बनाए। जिनमें डीआईजी विकास शर्मा द्वारा 133 रन बनाए गए।

इस दौरान बॉलर कांस्टेबल सुरेश मीणा द्वारा तीन विकेट लिए और विकेटकीपर सुरेश सैनी द्वारा विकेट के पीछे शानदार कीपिंग करते हुए दो लाजवाब विकेट लिए। मैच में डीआईजी राजीव प्रचार मैन ऑफ़ द मैच घोषित किए गए। दूसरी पारी में इंटेलिजेंस की टीम 19.3 ओवर में 133 रन पर ढेर हो गई।

इस दौरान बॉलर कांस्टेबल सुरेश मीणा द्वारा तीन विकेट लिए और विकेटकीपर सुरेश सैनी द्वारा विकेट के पीछे शानदार कीपिंग करते हुए दो लाजवाब विकेट लिए। *मैच में डीआईजी विकास शर्मा मैन ऑफ़ द मैच घोषित किए गए।* दूसरी पारी में इंटेलिजेंस की टीम 19.3 ओवर में 133 रन पर ढेर हो गई।

डीजी श्री अग्रवाल ने बताया कि डीआईजी इंटेलिजेंस श्री राजीव एवं डीआईजी एसएसबी श्री विकास शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में एक मैत्री 20-20 क्रिकेट मैच आयोजित किया गया था। जिसमें एसएसबी की टीम 21 रन से विजय रही। इस दौरान ग्राउंड में मौजूद एसपी शांतनु कुमार व रतन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र भगत, नरेश मीणा, राकेश बैरवा, शालिनी सहित अनेक पुलिसकर्मियों ने मैच का लुत्फ उठाया।

 

]]>
बीकानेर में दो दिवसीय पीएनबी होम लोन एक्सपो का समापन https://vinayexpress.in/2025/02/08/bkn-9836/ Sat, 08 Feb 2025 17:03:30 +0000 https://vinayexpress.in/?p=90149

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर स्थित जिला उद्योग केंद्र में पंजाब नैशनल बैंक मंडल बीकानेर द्वारा आयोजित दो दिवसीय होम लोन एक्सपो का समापन शनिवार को हुआ। यह एक्सपो 7 और 8 फरवरी को आयोजित किया गया। 8 फरवरी को आयोजित एक्सपो कार्यक्रम का उद्घाटन यशपाल आहूजा (उपायुक्त- नगर निगम, बीकानेर) एवं संजीव सिंगला (उपमहाप्रबंधक – प्रधान कार्यालय) ने किया।

मुख्य अतिथि यशपाल आहूजा ने पीएनबी के इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि यह एक्सपो उन ग्राहकों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा जो “सूर्य घर योजना” के तहत अपने घर के निर्माण या छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए ऋण लेना चाहते हैं।

पीएनबी मंडल प्रमुख राजिंदर मोहन शर्मा ने बताया कि एक्सपो का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे होम लोन और सोलर लोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस एक्सपो में त्वरित ऋण स्वीकृति, विशेष ऑफ़र और छूट की सुविधा उपलब्ध है। ग्राहक बीकानेर के रियल एस्टेट विशेषज्ञों, सोलर विशेषज्ञों और बैंक अधिकारियों से सीधे परामर्श कर सकते हैं।

प्रधान कार्यालय की ओर से उपस्थित उपमहाप्रबंधक संजीव सिंगला ने बताया कि ग्राहकों को गोल्ड लोन, कार लोन और अन्य रिटेल लोन की जानकारी भी प्रदान की जा रही है। एक्सपो के अंतर्गत आए ग्राहकों को विशेष सुविधा प्रदान करते हुए होम लोन, कार लोन एवं सोलर लोन की आवश्यकता अनुरूप सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई।

पीएनबी उप मंडल प्रमुख श्याम नारायण पांडे ने कहा कि यह एक्सपो उन लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो अपने “सपनों का घर” या “सौर ऊर्जा परियोजना” के लिए ऋण लेने की योजना बना रहे हैं।

पीएनबी मंडल प्रमुख शर्मा ने बीकानेर के ग्राहकों से आह्वान किया कि बैंक की ओर से 13 फरवरी को बीकानेर में आयोजित MSME लोन मेले में अधिकाधिक संख्या में जिला उद्योग केंद्र, रानी बाजार पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं।

]]>
बीकानेर के छात्र हिमांशू आचार्य ने जीता स्वर्णपदक, पढ़े खबर https://vinayexpress.in/2025/02/08/bkn-9835/ Sat, 08 Feb 2025 13:06:15 +0000 https://vinayexpress.in/?p=90143

बीकानेर के अमाइटी युनिवर्सिटी के छात्र हिमांशु आचार्य ने बीसीए में जीता स्वर्ण पदक

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर । बीकानेर के हिमांशु आचार्य ने अमाइटी विश्वविद्यालय में बीसीए स्नातमक डिग्री अध्ययन करते हुए अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा तक प्रथम रेंक पर रहते हुवे स्वर्ण पदक जीता है।

हिमांशु आचार्य बीबीएस तथा एसजेपीएस कॉमर्स के छात्र रहे है और स्नातक अध्ययन अमाइटी की गुरुग्राम स्थित कैंपस से किया है।

यहां पर लगातार तीन वर्ष तक 6 सेमेस्टर मे प्रथम स्थान पर रहते हुए अंतिम परिणाम मे प्रथम रैंक है। आचार्य ने बीसीए के परीक्षा परीणाम मे 95 प्रतिशत अंक हासिल कर यह पदक जीता है।आज 8 फरवरी 2025 को विश्वविद्यालय द्वारा दिल्ली कैंट के मानेकशॉ ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह मे एमिटी विश्विद्यालय के संस्थापक चौहान सर के साथ विश्विद्यालय के कुलपति तथा मुख्य अतिथि डॉ. अरविन्द सिंह, श्री श्रीनिवास रेड्डी, श्री अनिल अग्रवाल तथा प्रोफेसर एंड्रयू एम लिन द्वारा

हिमांशू आचार्य को इस समारोह में ग्रेजुएशन डिग्री तथा स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।

यह पदक अमाइटी के वाइस चांसलर डॉ. पी. बी. शर्मा एवं एमिटी साइंस इनक्यूबेशन के प्रधान डॉ. सेल्वा मूर्ति ने प्रदान किया।

आचार्य ने विश्वविद्यालय में रहते हुए अंतराष्ट्रीय विज्ञान जर्नल आई ईईई में एआई ह्यूमनॉइड पर अपना शोध पत्र भी प्रसार किया जिसको सर्वश्रेष्ठ शोध में शामिल करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के कैंपस प्लेसमेंट में भी आचार्य का चयन एक एमएनसी सॉफ्टवेयर कम्पनी द्वारा कर लिया गया था जो कि बीसीए से एक मात्र कैंपस चयन था। 6 माह पूर्व बीसीए पूर्ण करने के बाद चयनित कंपनी में जॉब में काम ना करते हुए गुरुग्राम स्थित एक अन्य एमएनसी में जॉइन किया हे ए आई तकनीक पर विशेष कार्य कर रही है।

गौरतलब है कि हिमांशु अपने परिवार में तीसरी जेनरेशन के आईटी प्रोफेशनल हो गये है। हिमांशु के दादा सत्यनारायण आचार्य द्वारा बीकानेर में ही वर्ष 1991 से कंप्यूटर आधारित खाता खतौनी सहित सॉफ्टवेयर कंसलटेंसी की सेवाएं देते रहे है वहीं हिमांशु के पिता ऋषि आचार्य ने 1995 में कम्प्युटर सॉफ्टवेयर निर्माण करने शुरू कर दिये थे और देश विदेश में उनके बनाये सॉफ्टवेयर चल रहे है।

आचार्य के पदक ग्रहण समारोह में दादा, पिता के साथ माता बिंदु व अनुज दिव्यांशु आचार्य मौजूद रहे। अपनी इस उपलब्धि को हिमांशु की इस उपलब्धि पर समाज के कई गणमान्य जनों ने परिवारजनों को बधाई पेषित करते हुए अपनी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भेजी है।

]]>
सामाजिक संगठनों, पत्रकारों, विभागाध्यक्षों, कार्मिक संगठनों सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने किया पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र वर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन https://vinayexpress.in/2025/02/07/pbm-news-bkn-4/ Fri, 07 Feb 2025 16:37:19 +0000 https://vinayexpress.in/?p=90130

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा डॉ. सुरेंद्र वर्मा को पीबीएम का अधीक्षक नियुक्त करने के पश्चात शुक्रवार को दिन भर स्वागत एवं अभिनंदन का दौर चला।

इस दौरान मारवाड़ जन सेवा समिति, जिला उद्योग संघ, बीकानेर प्रेस क्लब, एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स, जिला उद्योग संघ, एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स, समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, पीबीएम प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्मिक संगठन, फार्मासिस्ट संगठन, नर्सिंग संगठन आदि के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पीबीएम अधीक्षक का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इन्होंने दी बधाई एवं किया अभिनंदन

इस दौरान डॉ. मोहम्मद सलीम, डॉ. जीएल मीणा, डॉ. बीके गुप्ता, डॉ. रोहिताश, डॉ. अशोक लूनिया, डॉ. नीति शर्मा, डॉ. हरफूल बिश्नोई, डॉ. श्रीगोपाल गोयल, डॉ. राकेश गढ़वाल, डॉ. राजेश सिंवर, डॉ. सरोज सौगत, डॉ. श्वेता मोहता, डॉ. मुकेश सिंघल, डॉ. सचिन बांठिया, डॉ. रिद्धिमा, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. राजकुमार निर्वाण नर्सिंग स्कूल प्राचार्य अब्दुल वाहिद, प्रेस क्लब अध्यक्ष भवानी जोशी, पत्रकार रमजान मुगल, एडिटर एसोसिएशन के सचिव विनय थानवी, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारिकाप्रसाद पचीसिया, मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास, चंदन ठाकुर, मुनीराम सोनी, महेंद्र चांवरिया, समाज सेवी रूपकिशोर व्यास , शशि शर्मा, अरुण व्यास, श्याम सोनी,राजा मोहम्मद, चंद्रशेखर पालीवाल, भुवनेश गहलोत, लेखा कार्मिक चितेश खडगावत, भरत व्यास, फार्मासिस्ट हरीश स्वामी, लोकेश आचार्य, अनिल प्रजापत, राजकुमार यादव, मनोज गर्ग, शेखरचंद कांडपाल, इमरान लोहार सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने नवनियुक्त अधीक्षक डॉक्टर सुरेंद्र वर्मा को पद भार संभालने पर बधाई दी।

 देखे फोटोज :

]]>
एपेक्स हॉस्पिटल में हुई बीकानेर की प्रथम नेविगेशन गाइडेड शन्ट सर्जरी https://vinayexpress.in/2025/02/07/bkn-9834/ Fri, 07 Feb 2025 11:22:07 +0000 https://vinayexpress.in/?p=90127 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।एपेक्स हॉस्पिटल में  बीकानेर की प्रथम नेविगेशन गाइडेड शन्ट सर्जरी डॉ दीपक बारिया द्वारा की गई। 22 वर्षीय मेडिकल स्टूडेंट इडियोपेथिक इंट्राक्रेनियल हाइपरटेंशन (IIH) से ग्रसित थी उसको बार-बार सर में तेज दर्द और आंखों में धुंधलापन आता था और 4 सालों से दवाई लेने के बाद भी उपचार नहीं हो पा रहा था। फिर वो एपेक्स हॉस्पिटल बीकानेर में डॉ दीपक बारिया से मिले जिन्होंने इनका सटीक डायग्नोसिस बनाया और उसका नेविगेशन गाइडेड शन्ट सर्जरी का प्लान किया क्योंकि बिना नेविगेशन से मरीज में लकवा या दिमाग में कमी होने के आसार थे। अब युवती एक दम ठीक है।

]]>
आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु प्रतिबद्ध प्रिंस बिजयसिंह मेमोरियल चिकित्सालय : अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र वर्मा https://vinayexpress.in/2025/02/06/pbm-news-bkn-3/ Thu, 06 Feb 2025 15:31:31 +0000 https://vinayexpress.in/?p=90119 नवनियुक्त अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने संभाला पदभार : प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने दी बधाई, बधाई देने वालों का लगा तांता
डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा के अधीक्षक पद का पदभार संभालने पर बधाई देते हूए विनय एक्सप्रेस मीडिया ग्रुप के मुख्य संपादक विनय थानवी

राजकीय दस्तावेजों में अब पीबीएम की जगह उपयोग मे लिया जाएगा पूरा नाम प्रिंस बिजयसिंह मेमोरियल चिकित्सालय बीकानेर

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राज्यसरकार ने गुरूवार को एक आदेश जारी कर प्रिंस बिजयसिंह मेमोरियल अस्पताल के अधीक्षक पर पर वरिष्ठ आचार्य एवं मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा को अधीक्षक पद पर नियुक्त किया है, डॉ. वर्मा के नियुक्ति संबन्धित यह आदेश चिकित्सा शिक्षा ग्रुप-1 विभाग के उपशासन सचिव शिवशंकर अग्रवाल ने जारी किया। राज्य सरकार के इस आदेश की अनुपालना में डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने सांय 5 बजे करीब अधीक्षक पद का पदभार ग्रहण किया, इस दौरान पूर्व अधीक्षक डॉ.पीके सैनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध, डॉ. संजीव बुरी, डॉ. नवल गुप्ता, डॉ. मनोज माली, डॉ.शिवशंकर झंवर आदि उपस्थित रहे। इस दौरान अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहूंचाने का पुरा प्रयास किया जाएगा साथ ही प्रिंस बिजयसिंह मेमोरियल चिकित्सालय प्रशासन प्रत्येक रोगी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु प्रतिबद्ध है।

राजकीय दस्तावेजों में उपयोग होगा पीबीएम का पूरा नाम

पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि चिकित्सा मंत्री गजेन्द्रसिंह की अनुशंषा पर राजकीय दस्वावेजों मे प्रयुक्त होने वाले संक्षिप्त पीबीएम नाम को भविष्य में प्रिंस बिजयसिंह मेमोरियल अस्पताल पूर्ण नाम उपयोग में लिया जाएगा, अतः भविष्य में मुद्रित होने वाली रोगी पर्ची, भर्ती कार्ड एवं पत्राचार सहित अन्य राजकीय दस्तावेजों में प्रिंस बिजयसिंह मेमोरियल चिकित्सालय नाम का उपयोग किया जाएगा।

प्राचार्य डॉ.गुंजन सोनी ने नवनियुक्त अधीक्षक डॉ. वर्मा को दी बधाई

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेन्द्र वर्मा के पीबीएम अधीक्षक नियुक्त होने पर अपने कक्ष में डॉ. वर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर मूंह मीठा करवाकर बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. सोनी ने कहा कि कर्त्तव्यनिष्ठ डॉ. सुरेन्द्र वर्मा के अनुभव और मेहनत का लाभ तथा इनका मार्गदर्शन निश्चित रूप से प्रिंस बिजयसिंह मेमोरियल चिकित्सालय को प्रगति पथ पर ले जाएगा, डॉ. वर्मा की टीम विभागवार जनसमस्याओं को निस्तारण एवं मॉनिटरिंग करेगी जिससे साफ सफाई, चिकित्सा व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार देखने को मिलेगा। इस अवसर पर प्राचार्य कक्ष में अतिरिक्त प्राचार्य डॉ.एन.एल महावर, डॉ. रेखा आचार्य, डॉ. अरूण भारती, नरेन्द्र, जयदीप, नवरतन श्रीमाली आदि ने अधीक्षक डॉ. वर्मा की नियुक्ति पर बधाई दी।

नवनियुक्त अधीक्षक के पदभार संभालते ही बधाई देने वालों का लगा तांता

अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र वर्मा के पीबीएम अधीक्षक का पदभार संभालते ही अधीक्षक कार्यालय में बधाई देने के लिए बड़ी मात्रा में डॉक्टर्स, यूजी पीजी रेजिडेण्ट्स, प्रशासनिक कार्मिक, नर्सिंग ऑफिसर्श, समाजसेवी, आदि अनेक गणामान्य व्यक्ति पहूंचने लगे इस दौरान डॉ. सुभाष गौड़, डॉ. विजय तुंदवाल, डॉ. बाबूलाल मीणा, डॉ. रविदत्त, डॉ. मनोज मीणा, डॉ. मनीषा हारून, डॉ. अनीष बिश्नोई, डॉ. अजय बिश्नोई, डॉ. कविता, डॉ. निकिता, डॉ. अजय सिंह, वरिष्ठ लेखा अधिकारी अभिषेक गहलोत, मुख्य लेखा अधिकारी विजय शंकर गहलोत, एसीपी पंकज छिंपा, निजी सहायक, ताहिर अजीज शेख, रमेश देवड़ा, विनय थानवी, मंजूर अली, सहित अन्य व्यक्तियों ने अधाक्षक कार्यालय पहूंच कर डॉ. वर्मा को बधाई दी।

]]>