Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
SIKAR – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sun, 04 Dec 2022 13:43:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 राज्य सरकार का इंटेलिजेंस नाकाम : गैंगस्टर की हत्या के मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया https://vinayexpress.in/2022/12/04/state-governments-intelligence-failed-nagaur-mp-hanuman-beniwal-gave-a-strong-reaction-in-the-case-of-gangsters-murder/ Sun, 04 Dec 2022 13:43:35 +0000 https://vinayexpress.in/?p=51253 विनय एक्सप्रेस समाचार, सीकर। सीकर में हुई दिनदहाड़े गैंगस्टर राजू ठेहठ की हत्या के बाद अब आरएलपी राष्ट्रीय अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल गहलोत सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट कर रहे है. सीकर पहुँच कर बेनीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना को लेकर राज्य सरकार और इंटेलिजेंस नाकाम रही है। बेनीवाल ने कहा कि नागौर के कोर्ट परिसर के पास भी इस तरह से घटना हुई है. सीकर में भी आरोपी स्कूल के मालिक के बच्चे को उठाकर ले जाते हैं.गैंगवार की घटनाएं सीकर में पिछले 20 सालों से चल रही है. इसमें कई किसान के बेटे को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. सीकर की यह घटना राजस्थान में जंगलराज की तरफ संकेत देता है. बेनीवाल का कहना है कि डीजीपी-सीएम सभी राहुल गांधी की यात्रा में जुटे हुए है. पुलिस प्रशासन हो या सरकार, सभी का ध्यान वहीं है. पुलिस का कोई इंटेलिजेंस का सिस्टम ही नहीं था.पुलिस अगर चाहती तो इस घटना को रोका जा सकता था. उन्होंने यहा तक कह दिया कि एक निर्दोष व्यक्ति जिसका कोई लेना-देना ही नहीं था, उसको भी मार दिया गया. मृतक की बच्ची बिलख रही है. मैं सीएम से पूछना चाहता हूं कि अब इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ो, जब आप हर चीज पर बोल रहे हो।

]]>
जिले में आगामी 28 जुलाई तक चलेगा हैल्दी लिवर कैम्पेन वायरल हेपेटाइटिस को लेकर आमजन को किया जायेगा जागरूक https://vinayexpress.in/2022/07/06/sikar-10/ Wed, 06 Jul 2022 17:56:42 +0000 https://vinayexpress.in/?p=38698 विनय एक्सप्रेस समाचार, सीकर। राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में हैल्दी लिवर कैम्पेन को संचालित किया जा रहा है। इसके तहत जिला प्रशासन, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज एवं अन्य सम्बन्धित विभागां के सहयोग से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया होगा। यह जानकारी जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी ने सभी विभागों के अधिकारियों की आयोजित हुई बैठक में दी।

जिला कलक्टर ने बताया कि हैल्दी लिवर कैम्पेन की कार्य योजना तैयार की गई है। जिसमें विभिन्न विभागों के दायित्व निर्धारित किये गये है। सभी गतिविधियों को अभियान के रूप में गांव – ढाणी तक संचालित किया जायेगा और आमजन को वायरल हेपेटाइटिस के बारे में जागरूक किया जायेगा। वायरल हेपेटाइटिस मुख्यतः दूषित पानी व भोजन तथा संक्रमित ब्लड के कारण होता है तथा यह लिवर को प्रभावित करता है जिससे मृत्यु तक हो जाती है। इसको लेकर सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत आने वाले सभी पेयजल स्त्रोतो की साफ-सफाई, क्लोरीनेशन करवाया जायेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से गांव-ढांणी तक हैल्थी लिवर के लिये आवश्यक पोषक आहार के लिये गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को जानकारी दी जायेगी। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर हैल्दी लिवर जागरूकता रैलियो का आयोजन होगा।

जेलो में बन्दियों की हेपेटाइटिस बी एवं सी की स्क्रीनिंग

सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिले में स्थित जेलो में बन्दियों की हेपेटाइटिस बी एवं सी की स्क्रीनिंग की जायेगी। वहीं चिकित्सा संस्थान पर एचआईवी से ग्रस्त लोगो की हेपेटाइटिस स्क्रिनिंग की जायेगी। वहीं जिले में वर्तमान में पंजीकृत समस्त गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस बी की स्क्रीनिंग की जायेगी तथा सभी शत प्रतिशत नवजात शिशुओं को हेपेटाइटिस बी की बर्थडोज लगाई जायेगी। वही उच्च जोखिम वाले समुहां का हेपेटाइटिस बी का टीकाकरण किया जायेगा। जिले में स्थित सभी डायलिसिस मरीजो की शतप्रतिशत हेपेटाइटिस स्क्रिनिंग की जायेगी तथा पॉजिटीव पाये जाने पर उपचार किया जायेगा।

क्या है वायरल हेपेटाइटिस

सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने बताया कि वायरल हेपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है जो वायरस के कारण लिवर को प्रभावित करती है। यह वायरस खून के माध्यम से लिवर में प्रवेश करता है और फिर लिवर फेलियर समेत कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। यदि इसका इलाज समय पर ना किया जाए, तो यह मौत का कारण भी बन सकता है। वायरल हेपेटाइटिस पांच प्रकार का होता है, ए,बी,सी,डी और ई।वायरल हेपेटाइटिस से बचाव के लिये आवश्यक है की शुद्ध पानी व भोजन का सेवन करें तथा संक्रमित ब्लड एवं असुरक्षित यौन संपर्क से बचा जाये।

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र मूण्ड, जिला क्षय रोग डॉ विशाल सिंह, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हर्षल चौधरी, जिला औषधि भण्डार के प्रभारी डॉ अशोक महरिया, श्री कल्याण अस्पताल के डॉ गजराज सिंह सहित सभी बीसीएमओ, जलदाय, शिक्षा, पुलिस आदि विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

]]>
सीकर आएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तैयारियों में जुटे कांग्रेसी नेता https://vinayexpress.in/2022/05/12/sikar-9/ Thu, 12 May 2022 15:01:06 +0000 https://vinayexpress.in/?p=31894 कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार रात को सीकर पहुंचेंगे। उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में जाते समय वे डाबला रेलवे स्टेशन पर रुकेंगे।

विनय एक्सप्रेस समाचार, सीकर| कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार रात को सीकर पहुंचेंगे। उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में जाते समय वे नीमकाथाना व डाबला रेलवे स्टेशन पर रुकेंगे। जहां नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी सहित जिले के कांग्रेसी नेता उनका स्वागत करेंगे। विधायक मोदी ने बताया कि राहुल गांधी चेतक सवारी गाड़ी से उदयपुर जाते समय नीमकाथाना व डाबला रेलवे स्टेशन पर रात सवा दस बजे पहुंचेंगे। जहां ट्रेन के समय के मुताबिक वे दो मिनट रुकेंगे। यहां उनका जिला कांग्रेस की ओर से स्वागत सम्मान किया जाएगा। इसके बाद वे उदयपुर के लिए रवाना होंगे। गांधी के सम्मान के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।

कल से है तीन दिवसीय शिविर
उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर शुक्रवार से शुरू होगा। शिविर की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण से होगी। इसके बाद कांग्रेस नेताओं के बीच सामूहिक चर्चा होगी। जो शनिवार को भी जारी रहेगी। शनिवार रात को कांग्रेस की खेती-किसानी, सोशल एम्पावरमेंट, यूथ एंड एम्पावरमेंट, आर्थिक, राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों के लिए बनी 6 कमेटियों की बैठक होगी। इसके बाद 15 मई को सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद चिंतन शिविर का समापन होगा। चिंतन शिविर के लिए उदयपुर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां एयरपोर्ट और रेलवे इंस्टीट्यूट के अलावा अनंता रिसॉर्ट, ताज अरावली और लेमन ट्री के पास चार हैलीपेड बनाए गए हैं। वहीं, चार होटल के साथ कांग्रेस नेताओं के बैठने के लिए करीब 600 क्षमता का डोम ताज अरावली में तैयार किया गया है।

पायलट को लेकर विवाद
इधर, चिंतन शिविर से पहले एकबार फिर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर विवाद सामने आया है। यहां पायलट समर्थकों ने उनके स्वागत के लिए कई इलाकों में पोस्टर व होर्डिंग्स लगवाए थे। जिन्हें हटवा दिया गया। जिसे लेकर पायलट समर्थकों में नाराजगी की बातें सामने आ रही है।

mayank

]]>
वीसी के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारियों ने की विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा : नवनियुक्त कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिर्स सीएचओ को दिए दिशा निर्देश https://vinayexpress.in/2021/09/14/sikar-news-2/ Tue, 14 Sep 2021 14:43:36 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14666 आमजन को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं व सुविधाएं उपलब्ध कराने पर दिया जोर सीकर जिले के कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर्स को दी जानकारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, सीकर। चिकित्सा विभाग की ओर से मंगलवार को विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान नवनियुक्त कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिर्स (सीएचओ) को दिशा निर्देश दिए गए। प्रदेशभर में सीकर जिले ने पहल करते हुए नवनियुक्त सीएचओ को उनके दायित्वों, कर्तव्य के साथ विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी के निर्देशन में हुई वीडियो कान्फ्रेंस में
जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा करते हुए
नवनियुक्त सीएचओ को इनकी जानकारी भी दी। वीसी में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण, नव प्रसूता को दी जाने वाली सेवाओं व सुविधाओं की ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए सीएचओ को इनकी जानकारी दी। उन्होंने संपूर्ण
टीकाकरण से वंचित बच्चों की ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए संबंधित बीसीएमओ स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएचओ को एएनएम, आशा सहयोगिनियों द्वारा प्रत्येक गुरूवार को आंगनबाडी केंद्र व संस्थान पर किए जाने वाले टीकाकरण की बीसीएमओ के निर्देशन में मॉनिटरिंग करने और समुदाय स्तर पर लोगों को विभागीय योजनाआें के लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीएचओ को समुदाय को साथ लेकर कार्य को अंजाम देने के निर्देश दिए, ताकि राज्य सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों से सीधे आमजन लाभान्वित हो सके। डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ ऋषि ने टीकाकरण के शिड्यूल के बारे में बताया। इस मौके पर आरसीएचओ डॉ निर्मल सिंह ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में एंटीलार्वल गतिविधियां करवाने के निर्देश दिए। साथ ही एनसीडी स्क्रीनिंग के तहत की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।


चिकित्सा संस्थानों में चिरंजीवी योजना क वॉल पेंटिंग करवाने के निर्देश इस मौके पर उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत आमजन को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। वहीं चिरंजीवी योजना में शामिल जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, उप जिला अस्पतालों में वॉल पेटिंग करवाने के निर्देश दिए। वहीं दो अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रशासन गांवों के संग अभियान में आमजन को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाते हुए विभागीय कार्यक्रमों व योजनाओं के प्रचार प्रसार पर जोर दिया। टीबी के एक्टीव केस फाइडिंग अभियान 17 से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल सिंह ने संशोधित राष्ट्रीय क्षय उन्नमूलन कार्यक्रम की ब्लॉकवार समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले में 17 सितम्बर से 1 नवंबर तक क्षय रोगियों की खोज के लिए एक्टीव केस फाइडिंग एवं निक्षय पोषण योजना का विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत हाई रिक्स, कॉमोर्बिड रोगी, कोविड संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुए व्यक्ति, एचआईवी पॉजीटिव, सभी गर्भवती मतहिलाओं आदि की स्क्रीनिंग की जाएगी। वहीं निक्षय पोषण योजना के तहत भुगतान करने के लिए जिले में डायग्नोस्ड हुए एवं उपचाररत रोगियों के पब्लिक हैल्थ एक्शन फॉरमेट के साथ रोगी का आधार और बैंक खाते की जानकारी एकत्रित कर डीबीटी में संधारित की जाएगी। परिवार कल्याण में लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि अर्जित करें
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हर्षल चौधरी ने परिवार कल्याण, नसबंदी, परिवार नियोजन के अस्थाई व स्थाई साधन की चिकित्सा संस्थान पर उपलब्धता के साथ परिवार नियोजन के शिविरों में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं व सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही परिवार नियोजन के क्षेत्र में लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि अर्जित करने पर बल देते हुए कम उपलब्धि वाले ब्लॉक के बीसीएमओ को आगामी शिविरों में आमजन को लाभान्वित कर स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए। वीसी में एपीडेमॉलोजिस्ट डॉ अम्बिका प्रसाद जांगिड़, डीएनओ अजीज मोहम्मद, जिला आशा समन्वयक केशरदेव पारीक, जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक नंदलाल पूनिया व एफसीएलओ मुकेश सैनी आदि मौजूद थे।

 

]]>
जिले के 13 व्यक्तियों ने की अनुकरणीय पहल प्रशासन की समझाईश पर कोरोना से जंग लड़ने में 13 व्यक्तियों ने स्थगित किए अपनी शादी के कार्यक्रम https://vinayexpress.in/2021/05/04/sikar-8/ Tue, 04 May 2021 18:28:02 +0000 https://vinayexpress.in/?p=7587 विनय एक्सप्रेस समाचार,सीकर। जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के 13 व्यक्तियों ने कोरोना से जंग लड़ने , प्रशासन का सहयोग करने में अपनी शादी का कार्यक्रम स्थगित किया हैं। उन्होंने बताया कि इन व्यक्तियों की अनुकरणीय पहल है, इन लोगों का कहना है कि कुछ माह पहले ही तय हो गई थी शादी की तारीख, लेकिन अब कोरोना की जिम्मेदारी को देखते हुए स्थगित कर दी और बोले शादी तो बाद में भी कर लेंगे लेकिन राष्ट्र की सेवा पहले है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कर्तव्यपरायण रहते हुए हर संभव प्रकार से राष्ट्र की सेवा में विर्निदिष्ट भूमिका निभाना अत्यंत आवश्यक है, इस लिए हमने स्वयं के विवाह को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
जिला कलेक्टर चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस और मेडिकल टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को गाइडलाइन के मद्देनजर विवाह स्थगित करने की समझाइश की। साथ ही ऎसा करना नियम विरुद्ध होने तथा इस पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में बताया। इस पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए प्रशासन की समझाइश पर 13 व्यक्तियों ने दूसरे मुर्हूत में विवाह करने का निर्णय किया।
इन लोगों ने किये अपने विवाह को स्थगित करने का फैसला ः-
उन्होंने बताया कि दादिया थाना क्षेत्र के बेरी के मूलचंद तिवाड़ी, लोसल के वार्ड नम्बर 24 नेहा, लक्ष्मणगढ़ के वार्ड नम्बर 26 के महेश कुमार, वार्ड नम्बर 9 के जुगलकिशोर, पुराने पोस्ट ऑफिस के पास लक्ष्मणगढ़ के बालकृष्ण मीमाणी, बलारां के कैलाश दर्जी, रामसिंहपुरा के हरफूल जाट, खाटूश्यामजी थाना के चैन्नई धर्मशाला खाटूश्यामजी के सूर्यकांत पारीक, सांवरथिया धर्मशाला खाटूश्यामजी के पवन अग्रवाल दिल्ली, पवन अग्रवाल श्रीमाधोपुर, कर्णवाती धर्मशाला खाटूश्यामजी के बसंत शर्मा, मुरारी लाल बैंगलोर, कर्णवाती धर्मशाला खाटूश्यामजी के किशोर कुमार शर्मा ने अपनी शादी को स्थगित कर आगे करने का फैसला लिया।

]]>
जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था ने मंगलवार को 50 ऑक्सीजन कंसीडे्रटर्स, 5 बायपेप मशीन जिला कलेक्टर को सौंपे https://vinayexpress.in/2021/05/04/sikar-7/ Tue, 04 May 2021 18:21:16 +0000 https://vinayexpress.in/?p=7582 विनय एक्सप्रेस समाचार,सीकर। मंगलवार को श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज में जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था ने 50 ऑक्सीजन कंसीडे्रटर्स जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी को सौंपे।
इस दौरान जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि प्रशासन द्वारा जिले के लोगों से ऑक्सीजन प्लांट में काम आने वाले उपकरणों को भेंट करने के संबंध में अपील की गई है जिसमें जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था द्वारा पहल करते हुए सांवली कोविड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की पहल की जो कि हमारे लिए काफी मददगार निर्णय है। उन्होंने बताया कि सांवली कोविड हॉस्पिटल में बनने जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का संचालन 4 सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा और इसकी क्षमता 400 लीटर प्रति मिनट रहेगी जोकि 60 से 80 बेड पर ऑक्सीजन आर्पूति के लिए पर्याप्त होती है।
जिला कलेकटर चतुर्वेदी ने बताया कि इसके अलावा जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था द्वारा 50 ऑक्सीजन कंसीडे्रटर्स भी उपलब्ध करवाए गए हैं जो कि वर्तमान में हमारे लिए काफी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा भी इसका आर्डर दिया गया है लेकिन सम्पूर्ण देश में मांग होने की वजह से हमें आर्पूति मिलने में देरी हो रही है ऎसे में आज हमें सीधे आर्पूति उपलब्ध होने से हमें काफी मदद मिलेगी और हमारे द्वारा अधिक से अधिक कोरोना संक्रमिंतों को राहत प्रदान की जा सकेगी । उन्होंने बताया कि जानकी देवी बजाज संस्था द्वारा हमें बायपेप मशीन भी उपलब्ध करवाई गई है जिससे कि गंभीर मरीजों का इलाज बेहतर तरीके से करने में मदद मिलेगी। जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करने का यह सबसे बेहतर अवसर है ऎसे में सभी लोग अपनी इच्छा अनुसार जो भी सहयोग करना चाहे वह करें और कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में जिला प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
जिला री लाडली कल्याण समिति में मिला 75 लाख का सहयोग
जिला कलेक्टर ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण को लेकर जिले भर के दानदाताओं एवं भामाशाहों ने रूचि दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते समिति में अब तक 75 लाख की राशि एकत्रित हो चुकी है।
कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण
जिला कलेक्टर ने कोविड अस्पताल सांवली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उन्हें दुरस्त करने के निर्देश प्रदान किए। ऑक्सीजन प्लांट के लिए निर्धारित स्थान का अवलोकन कर जल्द से जल्द इसे शुरू करने को लेकर चर्चा की।
मीडियार्कमियों के लिए वैक्सीनेशन की होगी अलग व्यवस्था
जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि मीडिया कर्मियों एवं उनके परिजनों को वैक्सीनेशन करने के लिए अलग से जिला जनसम्पर्क कार्यालय (सूचना केन्द्र) में व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए वैक्सीन की व्यवस्था की जा चुकी है। उन्होंने जिला जनसम्पर्क अधिकारी पूरण मल को इसके लिए अधिकृत किया है। साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना में मीडियाकर्मियों का पंजीयन करवायें जाने की बात भी जिला कलेक्टर ने कही।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के.के वर्मा, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी पूरण मल, सीएमएचओ डॉ. अजय चोधरी, नगर परिषद आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई, डॉ. बीएस गढ़वाल, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. हरिसिंह खेदड़, डॉ. देवेन्द्र दाधिच सहित मेडिकल कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा।

]]>
सांवली डेडीकेटेड कोविड केयर हॉस्पीटल में 24 घंटे जिला स्तरीय वॉर रूम (हैल्पलाईन) स्थापित https://vinayexpress.in/2021/05/04/sikar-6/ Tue, 04 May 2021 18:16:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=7576 विनय एक्सप्रेस समाचार,सीकर। जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अविचल चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर श्री कल्याण आरोग्य सदन सांवली में स्थापित जिले में प्रमुख डेडीकेटेड कोविड केयर हॉस्पीटल में 24 घंटे जिला स्तरीय वॉर रूम (हैल्पलाईन) स्थापित किया है। जिसके दूरभाष नम्बर 01572-274422 है। वॉर रूम के नोडल अधिकारी मिथिलेश कुमार उपखण्ड अधिकारी धोद है, जिनके मोबाईल नम्बर 9694180422 है को नियुक्त किया है। जिला स्तरीय वॉर रूम तीन पारियों में 24 घंटे संचालित होगा, हर पारी में एक राजपत्रित अधिकारी, अन्य अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि नियुक्त नोडल अधिकारी सीएम हैल्प लाईन नम्बर 181 पर जिला स्तरीय वॉर रूम के नोडल अधिकारी, उनकी टीम द्वारा ही पालना से अवगत कराया जावेगा व सम्पर्क किया जावेगा। यदि सीएम हैल्प लाईन नम्बर 181 पर प्राप्त किसी शिकायत का निस्तारण जिला स्तर पर संभव नहीं हो एवं इस के लिए राज्य स्तर से हस्तक्षेप, आवश्यक कार्यवाही अपेक्षित हो तो जिले में संबंधित कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी सीधे ही कार्य के लिए राज्य स्तर पर नियुक्त राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी से सम्पर्क कर समस्या का निस्तारण करवाया जाना सुनिश्चित करे।

]]>
लापरवाह लोगों के खिलाफ सख्त हुआ प्रशासन रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े का उल्लंघन कर बेवजह घूम रहे लोगो के खिलाफ लगातार की जा रही है कार्यवाही https://vinayexpress.in/2021/05/04/sikar-5/ Tue, 04 May 2021 18:02:08 +0000 https://vinayexpress.in/?p=7570 पिछले 24 घंटे में जिले में 206 लोगों को किया गया संस्थागत कवारंटाइन

विनय एक्सप्रेस समाचार,सीकर। राज्य सरकार द्वारा राज्य के लोगों में तेजी से फैल रही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से रोकथाम के लिए राज्य में लागू किए गए रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े का जिले में उल्लंघन करने पर तथा बेवजह ही सड़कों पर घूम रहे हैं,लोगों के विरूद्ध प्रशासन ने सख्त कार्यवाही करते हुए पिछले 24 घंटे में सम्पूर्ण जिले में 206 लोगों को संस्थागत क्वॉरेंटाइन किया गया है, जिनकी आरटी पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें छोड़ा जाएगा।
जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े का उल्लंघन कर रहे लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा सोमवार से ही कार्यवाही शुरू कर दी गई है जिसमें अब तक पूरे जिले में कुल 206 लोगों को संस्थागत क्वारेंटाईन किया गया है। चतुर्वेदी ने बताया कि जिन लोगों को हमारे द्वारा क्वारनटाइन किया गया है वो पूछताछ करने पर बेतुके बहाने जैसे चाय पीने, दुकाने बंद होने के समय के पश्चात दुकान से सामान लाने आदि के बहाने बना रहे हैं ,ऎसे में प्रशासन द्वारा इनके प्रति किसी भी प्रकार की सहानुभूति नही दिखाई जाएगी और सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। चतुर्वेदी ने बताया कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी और मेडिकल आपातकालीन स्थिति होने पर ही किसी व्यक्ति को छुट प्रदान की जाएगी।

]]>
राज्य के सभी र्धामिक स्थानों का विकास करना राज्य सरकार का उद्देश्य शिक्षा, पर्यटन एवं देवस्थान राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा झूलेलाल जयंती के कार्यक्रम में हुए शामिल https://vinayexpress.in/2021/04/13/sikar-4/ Tue, 13 Apr 2021 13:49:43 +0000 https://vinayexpress.in/?p=6342 झूलेलाल मंदिर के विकास के लिए डोटासरा ने पर्यटन विभाग की ओर से दो वित्तीय वर्षों में 35 लाख रुपए देने की की घोषणा
विनय एक्सप्रेस समाचार,सीकर। सिंधी समाज के पावन त्यौहार झूलेलाल जयंती के अवसर पर शहर की शेखपुरा मोहल्ला स्थिति झूलेलाल मंदिर में मनाए जा रहे झूलेलाल जयंती कार्यक्रम में शिक्षा, पर्यटन एवं देवस्थान राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा शामिल हुए।
इस अवसर पर शिक्षा, पर्यटन एवं देवस्थान राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि झूलेलाल जयंती के अवसर पर मैं सिंधी समाज के तमाम लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। डोटासरा ने कहा कि झूलेलाल एक ऎसे महापुरुष थे जिन्होंने समाज को एक रास्ता दिखाया और आज जो भी कुछ समाज के लोग करते हैं एवं लोगों में सेवा भावना, इच्छा जो व्याप्त है वह ऎसे महापुरुषों की ही देन है। डोटासरा ने कहा सीकर में स्थित झूलेलाल मंदिर काफी पुराना मंदिर है जहां केवल सिंधी समाज ही नहीं सभी समाज के लोगों में इस मंदिर के प्रति आस्था है एवं लोग यहां आते रहते हैं।
शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा ने कहा कि झूलेलाल मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए पर्यटन विभाग की ओर से 2 वित्तिय वर्षों में 35 लाख रुपये दिये जाएंगे। डोटासरा ने कहा कि झूलेलाल मंदिर आस्था का केंद्र है एवं आसपास के क्षेत्र के निवासियों के यह मंदिर काम आ सके जिसके लिए मंदिर का विकास होना आवश्यक है। डोटासरा ने कहा कि यदि किसी स्थान पर सुख-सुिवधाएं बढ़ती है तो वहां पर्यटक भी आते हैं और संस्कृति भी जीवित रहती है। उन्होंने नवरात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी जाति, संप्रदाय एवं धर्म के लोगों को मिल-जुल कर रहना चाहिए एवं देश में अमन एवं चैन का माहौल रहे और साथ ही हम और प्रगति करें।
उन्होंने कहा कि सीकर जिला मेरा गृह जिला है तो ऎसे में मेरा यही प्रयास है कि राज्य सरकार के द्वारा ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य मेरे द्वारा क्षेत्र में करवाएं जाए। डोटासरा ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन की दृष्टि से शेखावाटी सर्किट को चिन्हित किया गया है एवं इसके अलावा हर्ष के ऊपर भी 6 करोड़ रूपये की लागत से सड़क बनने का कार्य शुरू हो गया है तथा आने वाले समय में खाटूश्यामजी में पांच करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य होंगे एवं सालासर, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नवलगढ़, सीकर एवं लोहार्गल समेत सभी धार्मिक स्थानों के लिए राज्य सरकार का उद्देश्य है कि यहां सुविधाओं एवं पर्यटन की दृष्टि से अधिक से अधिक विकास हो ।
]]>
राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी मिल सकेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर https://vinayexpress.in/2021/04/08/sikar-3/ Thu, 08 Apr 2021 15:06:15 +0000 https://vinayexpress.in/?p=6039 विनय एक्सप्रेस समाचार,सीकर । राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है कि उन्हें समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत अब 30 लाख रुपए तक का बीमा कवर मिल सकेगा। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की संयुक्त निदेशक योगबाला सुण्डा ने बताया कि पहले राज्य सरकार के र्कामिक 220 रुपए प्रीमियम का भुगतान करते 3 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा करवाते थे। अब 2100 रुपए प्रीमियम देकर 30 लाख रुपए, 1400 रुपए प्रीमियम देकर 20 लाख रुपए और 700 रुपए प्रीमियम देकर 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर ले सकते हैं। इसके अलावा पहले से जारी 220 रुपए प्रीमियम देकर 3 लाख का दुर्घटना बीमा कवर की योजना भी जारी रहेगी। र्कामिक स्वैच्छा से कटौती करवा सकते हैं।

]]>