js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनय एक्सप्रेस समाचार, हनुमानगढ़। 75वे गणतंत्र दिवस को जिले में गरिमापूर्ण और समारोह पूर्वक मनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक का आयोजन हुआ । बैठक में जिला स्तरीय कार्यक्रम कि पूर्व तैयारियों हेतु जिला कलक्टर श्री कानाराम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया ।
जिला कलक्टर श्री कानाराम ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्च पास्ट, परेड, घुड़सवारी, झांकियों इत्यादि का प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करें तथा परितोष वितरण में 2 से 3 वर्ष तक की अवधि में पूर्व में सम्मानित हो चुके कार्मिकों के नाम ना भेजें तथा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले कार्मिकों के नामों की अनुशंसा ना करें ।
एडीएम श्री कपिल कुमार यादव ने बताया कि 8.30 तक सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालय पर झंडा रोहण करेंगे तथा 9:15 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम राजीव गांधी स्टेडियम जंक्शन में झंडारोहण किया जाएगा। राजस्थान पुलिस की महिला एवं पुरुष विंग, आरएसी, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट, राजकीय विद्यालय टाउन, राजकीय विद्यालय जंक्शन, व्यापार मंडल स्कूल के बालक बालिकाओं द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात् राज्यपाल के संदेश का पठन होगा, घुड़सवारी, व्यायाम प्रदर्शन तथा विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा बैंड वादन तथा जिले के विभिन्न स्कूली छात्र छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
वीरांगनाओं का सम्मान व पारितोषिक वितरण- जिला स्तरीय कार्यक्रम में वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट कार्य करने पर गणमान्य व्यक्तियों का मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, ट्रेफिक पुलिस की ओर से विभिन्न थीम पर झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
पत्रकारों और पुलिस-प्रशासन के बीच होगा मैत्री क्रिकेट मैच- हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह के आयोजन के बाद पत्रकारों और पुलिस- प्रशासन की टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन जंक्शन स्थित जिला क्रिकेट क्लब में किया गया।
बैठक में एसपी डॉ. राजीव पचार, एडीएम श्री कपिल कुमार यादव, सीईओ जिला परिषद सुश्री सुनीता चौधरी, एडिशनल एसपी श्रीमती नीलम चौधरी, एसडीएम डॉ. दिव्या, एसई डिस्कॉम श्री के के कस्वां, संयुक्त निदेशक कृषि श्री रमेश चंद्र बराला, सहायक निदेशक श्री बीआर बाकोलिया, उद्योग महाप्रबंधक श्री हरीश गुप्ता, सीएमएचओ डॉ नवनीत शर्मा, पीएमओ डॉ. मुकेश पोटलिया, डीटीओ श्री संजीव चौधरी, सीडीईओ श्री शक्ति रानी, महिला बाल विकास उपनिदेशक श्री प्रवेश सोलंकी, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. सूचीस्मृति चटर्जी , एपीआरओ श्री राजपाल लंबोरिया, एडीईओ माध्यमिक श्री रणवीर शर्मा, तहसीलदार श्रीमती हर्षिता मिड्ढा, नगर परिषद अधिशाषी अभियंता श्री सुभाष बंसल समेत बड़ी संख्या में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थितर हे ।
]]>
विनय एक्सप्रेस समाचार, हनुमानगढ़। विधानसभा आम चुनाव 2023 हेतु चुनाव कार्य में लगे कार्मिकों का प्रशिक्षण रविवार से शुरू हुआ। प्रथम प्रशिक्षण 22 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलेगा। रविवार को माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय टाउन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल कुमार, नोहर एडीएम चंचल वर्मा, एसीईओ सुनील छाबड़ा, मास्टर ट्रेनर एमपी सिंह, एएओ सहदेव सिंह तिवारी ने माइक्रो आब्जर्वर के कार्य, दायित्व के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। जिसमें विशेष रूप से पॉल प्रक्रिया, मॉक पोल, विशेष वोटर की वोटिंग प्रक्रिया, विभिन्न घोषणाएं एवं प्रपत्र, प्रोटोकॉल, मतदान प्रारंभ होने, मतदान के दौरान एवं मतदान समाप्ति पर की जाने वाली कार्यवाहियों की विस्तार से जानकारी दी गई। 






विनय एक्सप्रेस समाचार, हनुमानगढ़। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय आयोजन के बाद अब ब्लॉक स्तरीय आयोजन 12 सितंबर से शुरू होंगे। लिहाजा जिले भर में खिलाड़ी तैयारियों में जुट हुए हैं। शनिवार को जिले भर में खिलाड़ी विभिन्न खेल ग्राउंड पर प्रैक्टिस करते नजर आए। जिला कलेक्टर श्री नथमल डिडेल ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय आयोजन 12 सितंबर से सभी ब्लॉक मुख्यालय पर समारोह पूर्वक आयोजित किए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी श्री शमशेर सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय आयोजन में कुल 16,644 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं विभिन्न खेलों को लेकर कुल 1454 टीमें बनाई गई है।





