Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
JhunJhunu – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 28 May 2024 16:56:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 प्रभारी सचिव डॉ समित शर्मा रहे झुंझुनूं दौरे पर : अलसीसर ब्लॉक मे सरकारी कार्यालयों का किया निरीक्षण, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक https://vinayexpress.in/2024/05/28/bkn-8915/ Tue, 28 May 2024 16:56:42 +0000 https://vinayexpress.in/?p=85027

विनय एक्सप्रेस समाचार, झुंझुनूं । जिले के प्रभारी सचिव डॉ समित शर्मा मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर झुंझुनू आए। उन्होंने अलसीसर ब्लॉक के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया, जिसके बाद पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डॉ शर्मा ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से पेयजल, बिजली, हीट वेव से बचने की तैयारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को रास्ते से जुड़े विवादों एवं अतिक्रमण के प्रकरणों की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। वहीं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाने की निर्देश दिए। उन्हें अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य सरकार की मंशानुरूप जनहित के कार्य प्राथमिकता से किए जाएं एवं आमजन की शिकायतों का निस्तारण तुरंत किया जाए। उन्होंने जवाबदेही व पारदर्शिता के लिए ई-फाईलिंग के जरिए पत्राचार करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

वर्षा जल संरक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश:

बैठक में प्रभारी सचिव डॉ शर्मा ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से वर्षा जल संरक्षण व पौधारोपण के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि मानसून में वर्षा जल का अधिकाधिक उपयोग कर भूजल स्तर बढ़ाया जा सके एवं पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने पंचायत समिति परिसर में बने पुराने जल संग्रहण कुंड की साफ-सफाई कर इसे संरक्षित करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने अलसीसर में मरोड़ियों का तालाब का भी निरीक्षण किया और पौधारोपण करने के निर्देश दिए ।

 

अलसीसर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बन रही उच्च जलाशय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने कार्य की गुणवत्ता एवं पेयजल आपूर्ति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल अलसीसर ग्राम को पेयजल व्यवस्था से जोड़ने के निर्देश दिए।
वहीं ग्राम पंचायत अलसीसर की श्री अन्नपूर्णा रसोई के निरीक्षण के दौरान आटे की गुणवत्ता सही नहीं पाये जाने पर उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आता सप्लाई करने वाले फर्म के सैंपल लेने के निर्देश दिए ।

गर्ल्स कॉलेज के पास शराब की दुकान को हटाने के निर्देश:

अलसीसर में गर्ल्स कॉलेज से कुछ ही दूरी पर बनी शराब की दुकान पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी सचिव ने एसडीएम को इसे हटाने के निर्देश दिए।

खुद ने फीते से सड़क को मापी, गुणवत्ता की जांच के निर्देश:


आमजन से रू-ब-रू होने के दौरान पीपीपी मोड पर निर्मित सादुलपुर-झुंझुनू रोड के बारे में शिकायत मिलने पर डॉ समित शर्मा ने तुरंत फीता मंगवाकर खुद ने सड़क मापी। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता पर नाराजगी जाहिर करते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जयपुर से क्वालिटी इंस्पेक्शन टीम से जांच करवाने के निर्देश दिए।

मलसीसर के उप जिला अस्पताल का निरीक्षण _


प्रभारी सचिव ने मलसीसर के उप जिला अस्पताल में गर्मी को देखते हुए बनाए गए हीट वेव वार्ड का निरीक्षण किया एवं भर्ती मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली । इस दौरान उन्होंने लेबर रूम, जांच केंद्र, मेडिकल स्टोर सहित महिला वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की पिंजरापोल गौशाला की व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता जाहिर की एवं गायों को गुड़ खिलाया । इस दौरान उन्होंने पक्षियों के लिए बने परिंडे में पानी भी डाला।

]]>
मनरेगाकर्मियों को दिलाई मतदान करने की शपथ : लोकतंत्र के उत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लेने का किया आह्वान https://vinayexpress.in/2023/10/17/mnrega-workers-administered-oath-to-vote/ Tue, 17 Oct 2023 15:31:05 +0000 https://vinayexpress.in/?p=77030 विनय एक्सप्रेस समाचार, झुंझुनू। आगामी विधानसभा आम चुनाव में मतदान के प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले में स्वीप गतिविधियां निरंतर जारी है । इसी के अंतर्गत मंगलवार को चिड़ावा पंचायत समिति क्षेत्र के मनरेगा कर्मियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया । मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी जवाहर चौधरी द्वारा मनरेगा श्रमिकों से कार्य स्थलों पर जाकर संवाद किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित श्रमिकों को मतदाताओं की सुविधा हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विभिन्न प्रकार की मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी दी गई । उन्होंने आगामी 25 नवंबर को अधिकाधीक मतदान करने की शपथ दिलवाई । इस दौरान उन्होंने श्रमिकों को बताया कि मतदान वाले दिन सभी मनरेगा कार्य स्थलों का अवकाश रहेगा। उन्होंने उपस्थित श्रमिकों को निष्पक्ष ,निर्भीक, बिना प्रलोभन के मतदान करने हेतु प्रेरित किया। स्वीप प्रभारी द्वारा इस दौरान चिड़ावा पंचायत समिति की नूनिया गोठड़ा, लांबा गोठड़ा ,बख्तावरपुरा, नरहड़ , श्योपुरा,ओजटू आदि ग्राम पंचायतों के कार्य स्थलों का दौरा किया गया। इस अभियान के दौरान चिड़ावा पंचायत समिति से रणसिंह चौधरी, सहायक अभियंता महेंद्र सिंह, तकनीकी अधिकारी सुनील धनखड़ ,महिपाल कुल्हरी, ललित तोमर,राममेहर इत्यादि उपस्थित रहे।

]]>
संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक सीकर रेंज ने किया हरियाणा बॉर्डर का दौरा : चेक पोस्ट एवं नाकों का निरीक्षण कर कड़ी नाकाबंदी करने के दिये निर्देश https://vinayexpress.in/2023/10/17/jhunjhunu-154/ Tue, 17 Oct 2023 15:25:20 +0000 https://vinayexpress.in/?p=77026 हर कच्चे-पक्के रास्ते पर रहेगी पुलिस की नजर

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई गई निगरानी

विनय एक्सप्रेस समाचार, नीमकाथाना। संभागीय आयुक्त डॉ मोहनलाल यादव व पुलिस महानिदेशक सीकर रेंज सत्येंद्र सिंह मंगलवार को हरियाणा बॉर्डर क्षेत्र के दौरे पर रहे । उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के निकटवर्ती मतदान केंद्रों, चेक पोस्टों व नाकों का निरीक्षण किया । उन्होंने पाटन, स्यालोदडा, डाबला, बिहारीपुर, मेहाड़ा जाटूवास एवं टीबा बसई समेत क्षेत्र में चेक पोस्ट का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर व्यवस्थाओं पर चर्चा की एवं दिशा निर्देश दिए । इस दौरान आईजी सत्येंद्र सिंह ने हर कच्चे पक्के रास्तों पर नाकाबंदी लगाने एवं सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए ।
इस दौरान नीमकाथाना जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल, नीमकाथाना एसडीएम राजवीर सिंह, खेतड़ी एसडीएम जयसिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ।

]]>
स्काउट गाइड ने कैंडल मार्च निकालकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश https://vinayexpress.in/2023/10/17/jhunjhunu-153/ Tue, 17 Oct 2023 15:22:29 +0000 https://vinayexpress.in/?p=77023 जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विनय एक्सप्रेस समाचार, झुंझुनू। आगामी विधानसभा चुनाव में जिले में मतदान प्रतिशत को शत प्रतिशत करने के लिए स्वीप अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधिया आयोजित की जा रही ह। मंगलवार को इसी कड़ी में स्काउट गाइड द्वारा कलेक्ट के सामने से कैंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च को जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जिले में शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त मतदान संपन्न करवाने की बात कही और लोगों को इस लोकतंत्र के त्यौहार में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुरारी लाल शर्मा, जिला परिषद के सीईओ जवाहर चौधरी, आईसीडीएस के उपनिदेशक विजेंदर सिंह राठौड,
स्काउट गाइड सीओ महेश कलावत, एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा, नगर परिषद आयुक्त दलित पूनिया भी उपस्थित रहे।

]]>
चुनाव प्रक्रिया में लगी ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने होगी कार्रवाई https://vinayexpress.in/2023/10/15/action-will-be-taken-for-not-joining-the-duty-in-the-election-process/ Sun, 15 Oct 2023 14:26:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=76828 विनय एक्सप्रेस समाचार, झुंझुनूं। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों में कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से कई कार्मिकों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सोमवार 16 अक्टूबर तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले कर्मचारियों पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

]]>
जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने किया मतगणना स्थल सेठ मोतीलाल कॉलेज का निरीक्षण https://vinayexpress.in/2023/10/15/sp-inspected-the-counting-venue-seth-motilal-college/ Sun, 15 Oct 2023 14:23:11 +0000 https://vinayexpress.in/?p=76810 सभी व्यवस्थाओं का किया बारीकी से अवलोकन दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कहा- कर्मचारियों को नहीं हो किसी तरह की परेशानी

विनय एक्सप्रेस समाचार, झुंझुनू। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव में बनाए जाने वाले मतगणना स्थल सेठ मोतीलाल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, मतदान दलों की रवानगी के बारे में आवश्यक जानकारी लेते हुए यातायात प्रकोष्ठ के प्रभारी डीटीओ संजीव दलाल को आवश्यक निर्देश दिए। अग्रवाल ने बैरीकेड्स और मरम्मत इत्यादि के बारे में जानकारी लेते हुए पीडब्ल्यूडी एसई हुकुमचंद बैरवा को निर्देश दिए। इस दौरान मतगणना स्थल पर सुरक्षा के बारे में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने विस्तार से चर्चा की जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान मोतीलाल कॉलेज में विधानसभा क्षेत्रवार बनाए जाने वाले मतगणना कक्षों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी को मतगणना स्थल पर कार्मिकों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए। अग्रवाल ने मतगणना स्थल पर बिजली व्यवस्था, साफ-सफाई, शौचालय इत्यादि व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी, एडीएम मुरारीलाल शर्मा, एएसपी गिरधारीलाल शर्मा, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनियां, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन शिव कुमार एईएन अभिषेक चौधरी, एईएन लोकेश कुमार आदि साथ रहे।

कर्मचारियों को नहीं हो किसी तरह की परेशानी

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल और एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने कहा कि मतदान दल के रवाना होने से लेकर मतगणना पूरी होने तक पूरी प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। उनके स्वास्थ्य समेत जलपान इत्यादि का पूरा ध्यान रखा जाए ताकि वे उत्साह के साथ कार्य कर सकें।

इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में भी विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों क बैठक ली और प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के बारे में महिला अधिकारित विभाग के उप निदेशक विप्ल्व न्यौला, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. अनीश से एवं सुविधा केंद्र प्रकोष्ठ के बारे में स्काउट सीओ महेश कालावत एवं एडीईओ उम्मेद सिंह महला से जानकारी ली। बैठक में मंडावा एसडीएम ओमप्रकाश चंदेलिया, डीएसओ कपिल झाझडिया, एसीपी रघुवीर झाझड़िया, श्रम कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी, जिला रोजगार अधिकारी दयानंद, कृषि विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र लांबा, प्रिंसिपल अमीलाल मूंड, समेत संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

एमसीएमसी प्रकोष्ठ का किया निरीक्षण

इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने सूचना केंद्र में संचालित मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी यानी एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्रभारी अधिकारी एवं पीआरओ हिमांशु सिंह से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

]]>
जिले में 16 अक्टूबर से विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन https://vinayexpress.in/2023/10/13/various-voter-awareness-programs-will-be-organized-in-the-district/ Fri, 13 Oct 2023 16:29:03 +0000 https://vinayexpress.in/?p=76727 विनय एक्सप्रेस समाचार, झुंझुनू। विधानसभा आम चुनाव 2023 के दृष्टिगत जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने है। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने बताया कि 16 अक्टूबर को उचित मूल्यों की दूकान पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 17 को मनरेगा कार्यस्थल पर मतदाता जागरूकता संवाद कार्यक्रम, 18 को मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम, 19 को युवा मतदाता सम्मेलन, 20 को ओद्योगिक संस्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 21 मतदाता जागरूकता संबंधी प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, 23 को शहरी आजीविका महिला मतदाता जागरूकता सम्मेलन, 25 को सहकारी समितियों में मतदाता जागरूकता बैठक, 26 को भूतपूर्व सैनिकों के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 27 को दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 28 को मानव श्रंखला द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश, 30 को ग्रामीण राजीविका महिला मतदाता जागरूकता सम्मेलन एवं 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर मतदाता शपथ का आयोजन किया जाएगा।

]]>
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षकों को दिया प्रशिक्षण https://vinayexpress.in/2023/10/13/training-given-to-trainers-for-upcoming-assembly-elections/ Fri, 13 Oct 2023 16:27:05 +0000 https://vinayexpress.in/?p=76725 विनय एक्सप्रेस समाचार, झुंझुनूं। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल के निर्देशानुसार सूचना केंद्र सभागार में गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्रवार एएलएमटी ( विधानसभा क्षेत्र स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ) का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के प्रभारी अधिकारी एवं मंडावा उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश चंदेलिया ने बताया कि प्रशिक्षकों को विधानसभा चुनाव के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से ट्रेनिंग दी गई, अब ये प्रशिक्षक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कर्मचारियों, अधिकारियों को ट्रेनिंग देंगे।

]]>
भयमुक्त मतदान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद : रिटनिर्ंग अधिकारियों को वी.सी. के माध्यम से दिए दिशा निर्देश https://vinayexpress.in/2023/10/13/district-administration-fully-prepared-for-voting/ Fri, 13 Oct 2023 16:20:47 +0000 https://vinayexpress.in/?p=76720 विनय एक्सप्रेस समाचार, झुंझुनू। आगामी विधानसभा आम चुनाव में जिले में भयमुक्त मतदान सम्पन्न हो सकें इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देशों के तहत सभी व्यवस्थाओं की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इसी के संबंध में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक देवन्द्र विश्नोई की अध्यक्षता में सभी रिटर्निग अधिकारियों की वीसी आयोजित कर उन्हें दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान उनसे उनके द्वारा पूर्ण कर ली गई व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियो को निर्देश दिए कि वे चुनावों के दौरान अपने कार्यालय के कार्य के साथ फिल्ड विजिट को भी महत्व देवें।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि वे उनके यहां होने वाली रैली, नुक्कड सभा सहित अन्य आयोजनों के स्थल एवं रूट की जांच कर आयोजनों की अनुमति देवें। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में बैनर, पोस्टर, वॉलपेटिंग जैसे कार्य पुनः नहीं हो। उन्होंने मोटल व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गतिविधियों की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं ऑडियों की रिकॉर्डिंग अवश्य करवाऎं। अतिरिक्त जिला कलक्टर मुरारी लाल शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि वे सीविजिल ऎप पर प्रभावी मॉनिटरिंग रखें और उस पर आने वाली शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में समाधान करवाएं। उन्होंने निर्वाचन विभाग के अन्य आवश्यक दिशा निर्देशों के तहत भी सम्पूर्ण व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों का पाबंद करने, भयग्रस्त मतदान की प्रभावी मॉनिटरिंग, आम्र्स एक्ट की पालना करवाने, लाईसेंसशुदा हथियार जमा करवाने, अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने, आदर्श आचार संहिता की पालना करवाने, अवैध व्हीकल, नगदी, पेट्रोल, डीजल, चैक पोस्ट की प्रभावी मॉनिटरिंग सहित एसएसटी, एफएसटी के संबंध में दिशा निर्देश दिए।

]]>
नगर परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों ने किया मतदान के लिए प्रेरित https://vinayexpress.in/2023/10/13/municipal-council-officers-and-employees-motivated-to-vote/ Fri, 13 Oct 2023 16:18:57 +0000 https://vinayexpress.in/?p=76715 विनय एक्सप्रेस समाचार, झुंझुनूं। विधानसभा आम चुनाव 2023 की मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत शुक्रवार को नगर परिषद झुंझूनूं के अधिकारियों व कर्मचारियों ने वार्डवार मतदाता जागरूकता बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया। नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने बताया कि इन बैठकों में निर्वाचन आयोग द्वारा विर्निदिष्ट मतदाता संबंधित मॉबाईल एप्स की जानकारियों के साथ साथ वार्ड वासियों को मताधिकार का निर्भीक होकर उपयोग करने की जानकारी दी गई एवं मतदान के लिए शपथ ग्रहण करवाई गई। वहीं नगरपरिषद् कार्यालय में भी कर्मचारियों द्वारा भी मतदाता संबंधित मॉबाईल एप का इन्स्टोलेशन अपने मॉबाईल फोन में किया गया।

]]>