Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
Jodhpur – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 05 Jun 2024 18:12:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने पौधारोपण कर दिया आगामी वर्षा ऋतु में ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने का संदेश https://vinayexpress.in/2024/06/05/jodhpur-458/ Wed, 05 Jun 2024 18:12:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=85338
विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर।  विश्व पर्यावरण दिवस ( 5 जून ) के अवसर पर ज़िला प्रशासन एवं क्षेत्रीय कार्यालय, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बुधवार को कपड़े के बैग का विमोचन किया।
श्री अग्रवाल ने आमजन से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की।  उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करके पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर आगामी वर्षा ऋतु में ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित व्यक्तियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
 इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्रीमती दीप्ति शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ग्रामीण श्रीमती सीमा कविया, प्रदूषण विभाग की क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती शिल्पी शर्मा सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
]]>
भीतरी शहर में सीवरेज तंत्र को बदलने की मुहिम पर जोर : विधायक अतुल भंसाली https://vinayexpress.in/2024/05/23/jodhpur-455/ Thu, 23 May 2024 16:55:51 +0000 https://vinayexpress.in/?p=84904

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने आज गुरूवार को विधायक निवास पर आरयूआईडीपी के अधिकारियों के साथ शहर के विकास कार्यो को लेकर गंभीर चर्चा की।जोधपुर के भीतरी शहर में सीवरेज की छोटी लाईन होने से आये दिन सड़को पर सीवरेज का गंदा पानी बहता रहता है जिससे आमजन को आवागमन में काफी परेशानी होती है इन परेशानियों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए विधायक ने कहा कि भीतरी शहर में सीवरेज लाईन सही माप और सही झुकाव से बिछा कर और कम चौडाई की लाईन को बड़ी चौडाई में बदल कर सड़क निर्माण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि भीतरी शहर की मुख्य रूप से पुंगल पाड़ा से लेकर जालोरी गेट की सड़क, घंटाघर से लेकर आडा बाजार की सड़क एव ंबालवाड़ीस्कूल से लेकर सिवांची गेट तक की सड़क पर नई सीवरेज लाईन बिछा कर अविलम्ब सड़क निर्माण करने के निर्देश दिये। विधायक महोदय ने उक्त सभी कार्यो में सीवरेज कार्य को विशेष तकनीकी कुशलता और गुणवता पूर्व करने के लिए कहा ओर कहा कि यदि हम यह कार्य कर पाये तो भीतरी शहर के नागरिको को इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस अवसर आरयूआईडीपी के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता संजय माथुर, अधिशाषी अभियन्ता सुभाष दत्त, एसीएम उपेन्द्र गौड और पाषर्द धीरज चौहान मौजूद रहे।

 

]]>
राजस्थानी साहित्य संगोष्ठी : रेवतदान अन्याय के खिलाफ लड़ने वाला कालजयी कवि – प्रोफेसर शेखावत https://vinayexpress.in/2023/11/05/bkn-7444/ Sun, 05 Nov 2023 17:55:13 +0000 https://vinayexpress.in/?p=77947

रेवतदान खरी अर खारी बात कैवणवाळौ कवि : प्रोफेसर चारण

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। भारतीय साहित्य में आधुनिक राजस्थानी काव्य अपना विशिष्ट महत्व रखता है क्योंकि इस काव्य में आमजन के साथ होने वाले अन्याय एवं अत्याचार को प्रमुखता से उजागर किया गया है । इस परम्परा में रेवतदान चारण ने गरीब मजदूर तथा किसान के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ लड़ने वाला एक कालजयी कवि है जिन्होंने आजादी के समय राजस्थानी काव्य को नई दिशा और दशा प्रदान की । यह विचार राजस्थानी भाषा के ख्यातनाम विद्वान प्रोफेसर (डाॅ.) कल्याणसिंह शेखावत ने साहित्य अकादेमी एवं जेएनवीयू राजस्थानी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रेवतदान चारण जन्म शताब्दी दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि रेवतदान चारण एक स्वाभिमानी कवि थे जिन्होंने जीवनभर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ काव्य सृजन किया।

राजस्थानी विभागाध्यक्ष डाॅ.गजेसिंह राजपुरोहित ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर सोहनदान चारण ने कहा कि कवि रेवतदान चारण खरी एवं खारी बात कहने वाले जनकवि थे जिनकी कविताएं आज भी लोक के कण्ठो में रची बसी है । उन्होंने कहा कि रेवतदान के काव्य पर आलोचनात्मक एवं तुलनात्मक शोध की मह्ती दरकार है । कार्यक्रम के प्रारम्भ में सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया । समारोह संयोजक डाॅ.गजेसिंह राजपुरोहित ने सभी का आभार ज्ञापित किया ।

▪ तृतीय साहित्यिक सत्र प्रतिष्ठित लेखक मधु आचार्य ‘ आशावादी ‘ अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । इस सत्र में डॉ. गिरधरदान रतनू ने ‘ रेवतदान चारण रै काव्य में लोक चेतना’, तथा डॉ. रामरतन लटियाल ने ‘ रेवतदान चारण रै काव्य में जथारथ-बोध ‘ विषयक आलोचनात्मक पत्र-वाचन किया।

▪ चतुर्थ साहित्यिक सत्र प्रतिष्ठित रचनाकार भंवरसिंह सामौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । इस सत्र में कृष्ण कुमार ‘आशु’ ने ‘ रेवतदान चारण रौ आधुनिक राजस्थानी कविता में योगदान ‘, डॉ. मदन गोपाल लढ्ढा – रेवतदान चारण रै काव्य में जथारथ-बोध’ तथा डॉ. गौतम अरोड़ा ने ‘ रेवतदान चारण रै काव्य री भासा-सैली : अेक दीठ विषय पर आलोचनात्मक शोध आलेख प्रस्तुत किया ।

▪ संगोष्ठी के दूसरे दिन ख्यातनाम कवि-आलोचक प्रोफेसर अर्जुनदेव चारण, डाॅ. पद्मजा शर्मा, डाॅ. मदन सैनी, डाॅ.कालूराम परिहार, मोहन सिंह रतनू, लक्ष्मणदान लालस, गोविंदसिंह चारण , विरेन्द्रसिंह लखावत, अब्दुल समद राही, भंवरलाल सुथार, खेमकरण लालस, अफजल जोधपुरी, शीन मीम हनीफ, एमआई माहिर, नफासत अली, संतोष चौधरी, रेणू शर्मा, धनंजया अमरावत, हरीश बीं. शर्मा , कैलाश कबीर, गौरव सिंह अमरावत, डाॅ.लक्ष्मी भाटी, डाॅ. भानुमति, तरनिजा मोहन राठौड, नीतू राजपुरोहित, सुमेरसिंह शेखावत, डाॅ. मनोजसिंह, दिलीपसिंह राव, डाॅ.भींवसिंह, डाॅ.अमित गहलोत, डाॅ. जितेन्द्र सिंह साठिका, महेन्द्रसिंह छायण, रविन्द्र चौधरी, डाॅ. लक्ष्मणसिंह राठौड़, डाॅ. इन्द्रदान चारण, नाथूसिंह इंदा, जगदीश मेघवाल, विष्णुशंकर, सौरभ सहित अनेक ख्यातनाम रचनाकार, शोध-छात्र एवं विधार्थी मौजूद रहे।

]]>
राजस्थान संगीत नाटक अकादमी : 6 दिवसीय 31वें ओमशिवपुरी नाट्य समारोह का हुआ आगाज़ https://vinayexpress.in/2023/10/16/rajasthan-sangeet-natak-academy/ Mon, 16 Oct 2023 16:28:47 +0000 https://vinayexpress.in/?p=76961 चरितार्थ हुआ महाभारत का युद्ध

मृत्युंजय कर्ण की पीड़ा और शक्ति स्वरूपा नारी को चरितार्थ करता नाटक अभिशप्त

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के संयोजन में इकत्तीसवें ओम शिवपुरी नाट्य समारोह का शुभारम्भ द परफोरमर्स कल्चरल सोसायटी उदयपुर के कविराज लईक़ द्वारा निर्देशित नाटक ’अभिशप्त’ से हुआ।
अकादमी सचिव लक्ष्मीनारायण बैरवा ने बताया कि नवीनीकृत टाउन हॉल में आयोजित इस छः दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय नाट्य समारोह के प्रारम्भ में अभिनेता एवं सौ से अधिक फिल्मों में सशक्त भूमिका निभाने वाले स्व. ओम शिवपुरी की तस्वीर पर रंगकर्मियों ने पुष्पांजली अर्पित की।
अभिशप्त नाटक में कही-अनकही कुछ बातों व चरित्रों को अपने मौलिक युग से प्रस्तुत करने की चेष्टा की गई है। कर्ण इसका ध्रुव केन्द्र है। ऐतिहासिक व पौराणिक चरित्रों की उदात्ता एवं भव्यता हमें चमत्कृत एवं उल्लासित करती है किन्तु इनका मानवीय संवेदनशील रूप हमारे अन्तःकरण को झकझोर जाता है। कर्ण की पत्नी वृषाली को इस नाटक में मानवीय संवेदनाओं के साथ उभारा गया है। पुरुष और प्रकृति का शाश्वत सम्बन्ध, शक्ति और शिव के रूप में सृष्टि के सृजन का आधार बना है। कर्म के मार्ग पर नारी, पुरुष की सहचरी के रूप में, शक्ति स्वरूपा है। पार्वती शिव की, सीता राम की, राधा कृष्ण की शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है।
इस नाटक में शक्ति के रूप में उभरकर सामने आती है वृषाली-कर्ण की पत्नी। कर्ण अपने समय के समस्त अन्तर्विरोधों एवं विसंगतियों को भोगते हुए, अपमान व कटुताओं का विष पीते हुए भी, उसकी जिजीविषा व संघर्ष की अदम्य लालसा अमृत बनकर उसे ज़िऩ्दा रखती है। इस प्रकार अभिशप्त होते हुए भी वह अपनी कर्मठता, त्याग व अद्भुत पराक्रम के कारण ही महत्त्वपूर्ण बन जाता है। वह महाबली दानवीर कर्ण, मृत्यंजय है। महाभारत कालीन परिवेश का यह नाटक आधुनिक युग के लिए भी प्रासंगिक है जिसमें मानवता का संदेश निहित है।
कर्ण का किरदार स्वयं कविराज लईक़ ने निभाया वहीं दुर्याेधन के रूप में भूपेन्द्र सिंह चौहान, अश्वत्थामा के किरदार में प्रबुद्ध पाण्डेय ने तथा कुन्ती के रूप में पायल मेनारिया ने अपनी सशक्त भूमिकाओं से दर्शकों को बांधे रखा वहीं धीरज जीनगर, विशाल चित्तौड़ा, पंकज मलकानी, पायल मेनारिया ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी वहीं अन्य भूमिकाओं में दिव्यांशु नागदा, हुसैन आर.सी., जूज़र नाथद्वारा, विजय जांगिड़, भवदीप जैन, विधी शुक्ला, शिवांगी तिवारी मानद जोशी ने  अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय किया मंच परे लाइट पर सैयद आरिफ व कुणल मेहता, रूप सज्जा गुल दाधीच, संगीत संचालन प्रखर भट्ट, वेशभूषा अनुकम्पा लईक़, नृत्य संरचना शिप्रा चटर्जी की रहीं वहीं नेपथ्य कलाकारों में गीतिशा पाण्डेय, पूनम देवड़ा, चिन्मय चतुर्वेदी, खुशी परवीन, दिविशा पालीवाल, धैर्या व्यास का सहयोग प्रमुख रहा।

मंगलवार को होगा ’एक प्यार का ड्रामा’ का मंचन

छः दिवसीय नाट्य समारोह में मंगलवार 17 अक्टूबर को शाम 7 बजे जोधपुर की स्वाति व्यास निर्देशित नाटक ’एक प्यार का ड्रामा’ का मंचन किया जाएगा। इस नाटक का निशुल्क पास इस लिंक पर उपलब्ध है – https://rajasthansangeetnatakakademijodhpur.com/epass/
]]>
नवरात्र पूजा के साथ जगाई अनिवार्य मतदान की अलख : छात्राओं ने गुंजाया स्वीप का संदेश https://vinayexpress.in/2023/10/15/girls-students-echoed-the-message-of-sweep/ Sun, 15 Oct 2023 15:44:30 +0000 https://vinayexpress.in/?p=76855 विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 8 मिल मंडोर में संचालित सावित्रीबाई कॉलेज छात्रावास की छात्राआें ने  नवरात्र की दैवी पूजा के साथ स्वीप का संदेश संवहित करते हुए अनिवार्य मतदान करने और सभी मतदाताओं को इसके लिए प्रेरित करने की अलख जगाई।
इस अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ-साथ वोट जागरूकता के लिए सुंदर रंगोली भी बनाई गई और वोट जागरूकता के संदेश देने वाले मटकों से भी सजावट की गई।
कॉलेज छात्रावास की अधीक्षक रुक्मणी गढ़वाल के नेतृत्व में छात्राओं ने मटके पर सुंदर कलाकारी की और वोट के अलग जगाने वाले स्लोगन भी लिखे।
छात्रावास की छात्राओं नीतू चौधरी, प्रियंका सैनी, हंसिका गुड्डी, प्रियंका बिजारणिया, नेमी चौधरी,देविका, कोमल, ललिता, कुसुम, उर्मिला मातोंडकर ने रुचि से भाग लिया। संयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक श्रीमती मनमीत कौर ने किया।
]]>
स्वीप- बापिनी में महिला कृषकों को दिलाई शपथ https://vinayexpress.in/2023/10/15/sweep-oath-administered-to-women-farmers-in-bapini/ Sun, 15 Oct 2023 15:39:50 +0000 https://vinayexpress.in/?p=76852 विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बापिनी में महिला कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमे महिलाओं को कृषि पर्यवेक्षक रामकरण ने मतदान की शपथ दिलाई और मतदाता जागरूकता अभियान की जानकारी दी। ]]> पोस्टर प्रतियोगिता में निशा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान https://vinayexpress.in/2023/10/12/nisha-got-first-place-in-poster-competition/ Thu, 12 Oct 2023 13:47:55 +0000 https://vinayexpress.in/?p=76522 विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावनियाना (पीपाड़ शहर) में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। जन-जन तक मतदान का महत्व समझाने का संकल्प पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया। ]]> होम वोटिंग की जागरुकता के लिए लघु फिल्म का निर्माण https://vinayexpress.in/2023/10/12/production-of-short-film-for-home-voting-awareness/ Thu, 12 Oct 2023 13:44:59 +0000 https://vinayexpress.in/?p=76520 विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झंवर (धवा) के छात्रों द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत होम वोटिंग की  जागरुकता के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए ‘आखिरी इच्छा मतदान’ शीर्षक से लघु फिल्म का निर्माण किया गया। इस विडियो क्लिप निर्माण कक्षा बारहवीं के प्रदीप सोलंकी,राहुल सुथार एवं मोहित मेहरा ने किया। ]]> जिला कलक्टर ने सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक ली : गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश https://vinayexpress.in/2023/10/03/took-a-meeting-regarding-construction-and-repair-works-of-roads/ Tue, 03 Oct 2023 16:18:20 +0000 https://vinayexpress.in/?p=75639 विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगम (उत्तर एवं दक्षिण) आयुक्त, आरयूआईडीपी एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा बैठक ली।
जिला कलक्टर ने जिले में सड़क तंत्र को सुधारने एवं बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही नवीन स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि पारस्परिक समन्वय के साथ इस प्रकार कार्य संपादन करें कि जोधपुर जिले का सड़क प्रबन्धन तंत्र सुदृढ़ स्वरूप प्राप्त कर सके। इसके लिए सड़कों के विकास, विस्तार एवं सुधार के कार्यों की रफ्तार को और अधिक तीव्र करने की आवश्यकता है ताकि जिले में आवागमन और यातायात और अधिक सुगमतापूर्वक हो सके।
गुप्ता ने सड़कों से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों एवं प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधितों की समस्या सुनी और इस संबंध में विभागों को आवश्यक सहयोग के साथ इन कार्यों को प्राथमिकता से करने और इनमें समयबद्धता और गुणवत्ता का पूरा-पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर निगम उत्तर आयुक्त अतुल प्रकाश, नगर निगम दक्षिण आयुक्त उत्सव कौशल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) संजय कुमार वासु, आरयूआईडीपी, पीडब्ल्यूडी और निगम के अभियंतागण उपस्थित रहे।
]]>
निर्वाचन विषयक प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 अक्टूबर से : जिला कलक्टर ने प्रशिक्षण स्थलों का लिया जायजा https://vinayexpress.in/2023/10/03/first-election-related-training-program-from-9th-october/ Tue, 03 Oct 2023 16:15:11 +0000 https://vinayexpress.in/?p=75636 समय से पूर्व सभी प्रबन्ध बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनज़र आगामी 9 से 13 अक्टूबर के बीच आयोजित होने वाले पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को जायजा लिया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
जिला कलक्टर ने राबाउमावि लाल मैदान स्कूल, रोटरी चौराहा स्थित सरदारपुरा स्कूल, शास्त्री नगर स्थित गणेशी देवी चिलका बालिका स्कूल तथा हाउसिंग बोर्ड पहली पुलिया स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल का अवलोकन किया और निर्वाचन प्रशिक्षण के लिए जरूरी तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान् उन्होंने निर्वाचन प्रशिक्षणों के मद्देनज़र सभी जरूरी सुविधाओं एवं सेवाओं की उपलब्धता के निर्देश दिए और कहा कि सभी प्रकार के प्रबन्ध समय से पूर्व अच्छी तरह सुनिश्चित करें ताकि प्रशिक्षण गतिविधियां बेहतर ढंग से संचालित हो सकें।
निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त देवेन्द्र कुमार, नगर निगम (उत्तर एवं दक्षिण)  आयुक्त अतुल प्रकाश एवं उत्सव कौशल, अतिरिक्त जिला कलक्टर, जोधपुर ग्रामीण ओपी मेहरा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
]]>