js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पीपी चौधरी को 7 लाख 57 हजार 389 मत प्राप्त हुए। जबकि कांग्रेस की संगीता बेनिवाल को 5 लाख 12 हजार 38 मत, महेन्द्र रेगर को 11101, जीवाराम राणा को 8347, बस्तीराम को 1586, आनन्द कुमार परिहार को 1335, केसाराम को 1345, दीपक बामणिया को 1288, भीयाराम को 1345, मुकेश सैनी को 2523, लालसिंह देवासी को 19002, श्रवणराम देवासी को 5593, हुकमसिंह को 17097 मत मिले तथा 13853 मत नोटा को मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री ने मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी पीपी चौधरी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
]]>
विनय एक्सप्रेस समाचार, पाली।विकसित भारत संकल्प यात्रा में आमजन को लाभान्वित करने वाली विभिन्न योजनाओं में प्रगति लाने के संबंध में आज बुधवार को कलक्टर कार्यालय के वी सी रूम में जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता ने जिला स्तरीय अधिकारियों व ऊपखण्ड व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियो के साथ वीसी ली और इसमें लक्ष्यानुरूप प्रगति लाने व मोनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री मेहता ने आयोजित हो रहे कैम्प्स में विभिन योजनाओ में अटल पेशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जन धन खाते खुलवाने,कैम्प में आमजन की भागिदारी ,मेरी कहानी मेरी जुबानी के वीडिओ के लिए, संकल्प प्रतिज्ञा दिलवाने 15 से 29 आयुवर्ग में ,सीडीईओ को व टी बीस्क्रिनिंग, उज्जवला गेस कनेक्शन की प्रगति आदि के बारे में समीक्षा कर आवशगक निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,अटल पेंशन,जीवन ज्योति बीमा योजना, में जिले की प्रगति को स्टेट एवरेज से आगे लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य मे सजग रहकर कार्य करने व ढीलाई बरतने वाले कार्मिको पर आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई के लिए कहा।

आयोजित वीसी में उन्होंने प्रत्येक उपखंड व ब्लॉक के अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश दिए।आयोजित वी सी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल, एडीएम सीलिंग जबर सिंह, सीईओ जिला परिषद श्रीमती दीप्ति शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद व संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


संभागीय आयुक्त श्रीमती सिंघवी एवं जिला कलेक्टर श्री मेहता ने भी किया मतदान

शनिवार को हुए विधानसभा चुनाव के मतदान के तहत शहर में संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर श्री नमित मेहता ने भी मतदान किया, श्रीमती सिंघवी ने शहर के सेंट पॉल स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर प्रातः कतार में लगकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व चुनाव है और इसी के तहत मतदान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वही कलेक्टर श्री मेहता ने सपत्नीक बांगड़ विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। इस अवसर पर श्री मेहता ने मतदान केंद्र पर बनाई गई सेल्फी पॉइंट पर फोटो भी खिंचवाई और जिले के मतदाताओं को बढ़-कर कर मतदान में भाग लेने का संदेश दिया।
जिलेभर में नजर आया मतदाताओं में उत्साह
जिले की मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धामली में 90 वर्षीय बुजुर्ग उदाराम ने मतदान करने के बाद बताया कि मतदान करके बहुत अच्छा लगा लोकतंत्र में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसी के तहत आज मतदान किया है।
वही महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आऊवा में भी ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोजावर में महिलाओं की लंबी कतारें देखी गई। लंबी कतार के बावजूद महिलाओं के चेहरे पर कतार में लगने की शिकन तक नजर नहीं आई, सिर्फ मतदान करने का एक उत्साह झलक रहा था।
मतदान करने आए निजी कंपनी में कार्यरत 33 वर्षीय अशोक पुरी ने बताया कि मतदान के लिए आज विशेष रूप से कंपनी ने छुट्टी दी है और मतदान करके आज अपनी लोकतंत्र की जिम्मेदारी पूर्ण होने का एहसास हो रहा है।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमेर में दोपहर 1 बजे तक ही 50% मतदान पूरा हो गया था। इस बूथ पर युवा वर्ग विशेष रूप से उत्साहित नजर आया। यहां एक दूल्हे और उसके परिवार ने बारात ले जाने से पहले मतदान कर अपना फर्ज निभाया।
वही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाली में 70 वर्षीय महिला मतदाता लीला देवी सेन ने व्हीलचेयर पर बूथ तक आकर मतदान किया, उन्होंने बताया कि दोनों पैर काम नहीं करते फिर भी मतदान करना जरूरी है इसीलिए यहां आई हूँ।

स्कूली विद्यार्थियों, स्काउटस, एनसीसी कैडेट्स आदि ने भी निभाई सहभागिता।
जिले भर में हुए मतदान को लेकर स्कूली विद्यार्थियों, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स आदि ने भी अपनी खासी सहभागिता निभाई तथा विभिन्न मतदान केंद्र पर वे मतदाताओं को सहयोग करते देखे गए। मतदान करने आने वाले लोगों को भी यह देख अच्छा लगा और उन्होंने बालचरों की हौसलाफजाई की।
दिन चढ़ने के साथ जोर पकड़ता गया मतदान
दिन चढ़ने के साथ ही जिले में मतदान के प्रति लोगों का उत्साह जोर पकड़ता गया, जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नमित मेहता ने बताया कि सवेरे 7 बजे से प्रारंभ हुए मतदान में सवेरे 9 बजे तक जैतारण में 9.48, सोजत में 8.82, पाली में 9.32, मारवाड़ ज. में 8.84, बाली में 5.02 तथा सुमेरपुर में 9.05 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसी प्रकार सवेरे 11 बजे तक जैतारण में 22.61, सोजत में 23.55, पाली में 23.61, मारवाड़ ज. में 22.37, बाली में 21.49 तथा सुमेरपुर में 22.67 प्रतिशत मतदान हुआ।
दोपहर 1 बजे तक जैतारण में 37.28, सोजत में 38.01, पाली में 38.18, मारवाड़ ज. में 35.02, बाली में 36.16 एवं सुमेरपुर में 36.21 प्रतिशत मतदान हुआ।
दोपहर 3 बजे तक जैतारण में 50.93, सोजत में 51.11, पाली में 51.71, मारवाड़ ज. में 47.47, बाली में 49.62 एवं सुमेरपुर में 48.28 प्रतिशत मतदान हुआ।
शाम 5 बजे तक जैतारण में 62.67, सोजत में 62.45, पाली में 63.45, मारवाड़ ज. में 57.36, बाली में 61.03 तथा सुमेरपुर में 57.81 प्रतिशत मतदान हुआ।
कई मतदान केंद्रों पर देर शाम तक जारी रहा मतदान

जिले में कई बूथ पर देर शाम तक भी मतदान जारी रहा इसके चलते जिला निर्वाचन विभाग मतदान प्रतिशत के अंतिम आंकड़े जारी करने की कवायद में देर रात तक जुटा है, दरअसल निर्वाचन आयोग के नियमानुसार शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र में उपस्थित लोगों को हर हाल में मतदान करवाया जाता है इसी के चलते कई मतदान केंद्रों पर देर शाम तक मतदान हेतु लोगों की कतारें लगी रही।
]]>
रैली सहायक नोडल अधिकारी स्वीप सोहनलालभाटी, सामाजिक न्याय एवँ अधिकारिता विभाग के कमलेश प्रजापत, अंकित शर्मा, अनिल नामा, गजेंद्र सिंह नारलाई, दिलीप कुमार , लोकेश संजय ओझा ,एव पंकज चौहान इत्यादि भी उपस्थित थे।रैली में ट्राइसाइकिल पर दिव्यांगों ने मतदान करने,जागरूक करने के लिए नारे लगाए। तख्तियों व बैनर व पोस्टर के जरिए विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान दिवस 25 नवम्बर को मतदान देने का संदेश दिया। सतरंगी सप्ताह के तहत जिले में 16 नवम्बर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गतिविधियां संचालित की जा रही है इसी कड़ी में शनिवार को समावेशी वाकथान का आयोजन किया गया।

सतरंगी सप्ताह के तृतीय दिवस पर समावेशी वाकाथन को उपखण्ड अधिकारी अशोक बिश्नोई पाली ने हरि झण्डी दिखाकर कलक्टर परिसर से रवाना किया। रैली में 500 कर्मचारी एवं अधिकारियों ने भाग लिया सबने के साथ स्लोगन के साथ “कर्तव्य पथ पर ,राष्ट्र हित मे” के नारे लगाए गये , रैली जिला कलक्टर प्रारम्भ होकर सूरजपोल चौराहे से होते हुए पुनः जिला कलक्टर कार्यालय जाकर समापन की गई रैली में 21 विभाग के कार्मिकों ने भाग लिया जिसमें तहसीलदार जितेंद्र जी बबरवाल , राजेश जी उपनिदेशक महिला बाल विकास योजना ,श्री सीपी जायसवाल मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, राहुल राजपुरोहित जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप कर्मचारी, सहायक नोडल अधिकारी सोहनलाल पार्टी गजेंद्र सिंह नारलाई दिलीप कुमार अनिल नामा मिडिया प्रभारी विक्रम सिंह बसंत परिहार राधेश्याम सोनी सहित इत्यादि भी उपस्थित थे
]]>
विनय एक्सप्रेस सामचार, पाली। विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्मिक जो मतदान दिन पर अनुपस्थित रहने वाले हैं वे 19 से 21 नवंबर तक अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्र के पीवीसी केंद्र पर जाकर मतदान कर सकेंगे। इस हेतु पूर्व में आवश्यक सेवाओं से जुड़े सभी कार्मिकों के 12-डी के आवेदन भी लिए जा चुके है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नमित मेहता ने बताया कि आवश्यक सेवाओं पर तैनात अनुपस्थित मतदाता उसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के पीवीसी में मतदान करेंगे जहाँ वे मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। जो भी कार्मिक मतदान के लिए जाना चाहते है उन्हें अनुमति भी प्रदान की जाएगी। इस संबंध में पदस्थापन जिले द्वारा नोडल अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक सेवा वाले मतदाताओं को दिनांक 18 नवंबर तक सूचना भिजवा दी जाएगी तथा उक्त कार्मिक 19 से 21 नवंबर तक पीवीसी पर मतदान कर सकेंगे।
]]>
विनय एक्सप्रेस सामचार, पाली। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने शनिवार को कावड़ परिवार की तरफ से मतदान जागरूकता के लिए अपने पुत्र की शादी पर निमंत्रण-पत्र पर वोट जैसा कुछ नही वोट जरूर डालेगे हम सन्देश प्रकाशित करवाने पर उनकी सराहना की।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे जरूरी कार्य वोट देना का होता हैं। चुनाव के दिन सभी पात्र मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कवाड परिवार द्वारा शादी के निमंत्रण कार्ड पर वोट देने के सन्देश की प्रशंसा की।
]]>
विनय एक्सप्रेस समाचार, पाली। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर नमित मेहता ने अधिकरियो को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप चुनाव स्वतंत्र ,निष्पक्ष, चुनाव कार्य सम्पन्न कराये औऱ अवैध शराब व कैश पर प्रभावी कार्रवाई करे व व्यवस्थाओ का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करे।
मेहता आज सोमवार को विधानसभा चुनाव 2023 के मधेयनजर जिले के बाली दौरे पर रहे जहाँ उन्होंने बाली पंचायत समिति के सभागार में प्रभारी अधिकरियो की की बैठक ली वहां का निरीक्षण भी किया ।
इस अवसर पर उन्होंने बैठक में बाली में विधानसभा चुनाव संबंधी कार्यो दायित्वो जिनमे आदर्श आचार संहिता ,स्वीप, कानून सुरक्षा व्यवस्था, मतदान बूथ व उनका बूथ वाइज प्लान, लक्ष्य अनुरूप कार्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना ,कंट्रोल रूम ,व्यय, ऑब्ज़र्वर सम्बन्धी आई टी ,सोशल मीडिया , एफ अस टी, चेक पोस्ट , अवैध शराब ,कैश पर कार्रवाई होम वोटिंग, संवेदनशील बूथो की स्थिति , डाक मतपत्र आदि के बारे में विस्तार से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिला एसपी श्री गगनदीप सिंगला ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था के बारे में विस्तार से निर्देश दिए।
मेहता ने एस पी सिंगला के साथ वहां स्थापित चुनाव कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर जानकारी ली व सोशल मीडिया ,सी विजिल आदि के बारे में निर्देश दिए।
*जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया बारवा ग्राम में नागरिकों से शांतिपूर्ण मतदान के लिए संवाद किया ,
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मेहता ने ग्राम में स्कूल में नागरिकों के साथ संवाद किया व कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हो ये हमारी जिम्मेदारी है व किसी को किसी से डरने की आवश्यकता नही है । उन्होंने शांति सद्भावनापूर्ण तरीके से अधिक से अधिक मतदान करने के लिए आह्वान किया व कहा कि किसी को भी कोई समस्या होने पर किसी भी अधिकारी से संपर्क कर सकते है।
जिला एसपी सिंगला ने कहा की सुरक्षा के लिए सभी माकुल प्रबंध किए गए है व मतदान निर्भय होकर करे। पुलिस अधीक्षक ने सभी मतदाताओं से बिना किसी भय के मतदान करवाने का विश्वास दिलाया तथा आमजन से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव प्रक्रिया हेतु आह्वान किया। मोके पर उन्होंने वहाँ पुलिस चौकी का निरीक्षण भी किया।
इस दौरान दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर बाली जितेंद्र पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्ष रत्नू,उपखंड अधिकारी भागीरथ राम, उप पुलिस अधीक्षक राजेश यादव, विकास अधिकारी हीरालाल कल्बी, तहसीलदार हरेंद्र सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी भागीरथ चौधरी, अधिशासी अभियंता फतेह सिंह सहित सभी प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद थे
]]>
कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा को लेकर सोमवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पाली एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट अशोक कुमार विश्नोई ने पंचायत समिति हॉल परिसर मे पाली विधानसभा के सेक्टर आफिसर ,सुपरवाईजर एवं बूथ लेवल अधिकारियो को प्रशिक्षण दिया। ईआरओ विश्नोई ने बताया कि निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2023 मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर निर्धारित की गई अतरू जिस व्यक्ति ने 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है वो नियत तिथि तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते है। सभी व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप का उपयोग कर सकते हैं इस ऐप को प्ले स्टोर या एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है इस ऐप के द्वारा मतदाता पहचान पत्र ,क्रमांक ,बार कोड या क्यूआर कोड अथवा व्यक्तिगत विवरण दर्ज कर मतदाता सूची में नाम ढूंढ सकते हैं इसके साथ ही मतदान केंद्र और मतदान का क्रमांक की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है अगर किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वह अविलम्ब संबंधित ईआरओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाए । सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जितेन्द्र बबेरवाल ने संकल्प पत्र भरवाना, बूथ स्तरीय टीम,जागो टोली, मिषन 75 प्रतिशत मतदान,बूथ लेवल प्लान, आदि के बारे मे जानाकरी दी। इस मोके पर सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार भाटी, प्रकाश चन्द्र सिंघाडिया,अनिल नामा, ललित कुमार दवे, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार , धन्नाराम चौहान,दिलदार बक्ष, सुखेदव देवल, मुकेश मेवाडा, संजय भटनागर, खीमाराम,वीरभद्र सिंह राठौड,चंदन दिवाकर रामलाल मानपुरा समेत चुनाव शाखा से जुडे कार्मिक मौजूद रहेंगेे।
]]>
मोके पर उन्होंने वहां अधिकरियो फस्ट टीम से सचन और चौकन्ना रहकर टास्क को ध्यान में रखते हुए कार्य करने व मौजूदअधिकारियों कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव को देखते हुए अलर्ट मोड़ पर रहने के लिए निर्देश दिए। मोके पर जिला एसपी श्री सिंगला ने अवैध शराब पर कार्रवाई कर रिपोर्ट करने के लिए कहा । मोके पर टोल पर आवागमन वाले वाहनों की सघन जांच की गयी । इस अवसर पर उपखंड अधिकारी पाली श्री अशोक कुमार, उपखंड अधिकारी ,रोहट ,सीईओ रूरल राजूराम व अन्य पुलिस विभाग के कार्मिक मौजूद रहे
]]>
जिला कलेक्टर मेहता ने वहाँ अधिकरियो को निर्देश दिए कि अवैध ,कैश व शराब पर सख्त कार्रवाई करे व अन्य आसपास के क्षेत्रों की गतिविधियों पर भी प्रभावी नजर बनाये रखने के लिए कहा ।

मोके पर उन्होंने वहां अधिकरियो से सजग और चौकन्ना रहकर टास्क को ध्यान में रखते हुए कार्य करने व मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव को देखते हुए अलर्ट मोड़ पर रहने के लिए निर्देश दिए। मोके पर जिला एसपी सिंगला ने अवैध शराब पर कार्रवाई कर रिपोर्ट करने के लिए कहा ।

मोके पर टोल पर आवागमन वाले वाहनों की सघन जांच की गयी । इस अवसर पर उपखंड अधिकारी पाली श्री अशोक कुमार, उपखंड अधिकारी ,रोहट ,सीईओ रूरल राजूराम व अन्य पुलिस विभाग के कार्मिक मौजूद रहे.
]]>