Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8 Shreeganganagar – Vinay Express
https://vinayexpress.in
खबर हमारी विश्वास आपकाSun, 30 Jul 2023 16:02:49 +0000en-US
hourly
1 https://wordpress.org/?v=7.0विधायक श्री जांगिड़ ने किया खैरूवाला में 1.38 करोड़ रुपए की सड़क का शुभारंभ
https://vinayexpress.in/2023/07/30/sgnr-287/
Sun, 30 Jul 2023 16:02:49 +0000https://vinayexpress.in/?p=70429विनय एक्सप्रेस समाचार, श्रीगंगानगर। सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव खैरूवाला में रविवार को 1.38 करोड रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास सादुलशहर विधायक श्री जगदीश चंद्र जांगिड़ ने किया। इस सड़क के निर्माण से 16, 17, 19 व 21 पीटीपी की दर्जनों ढाणियों के लोगों को फ़ायदा होगा। लाभान्वित लोगों में प्रियंका टाक, कविता टाक, पूनम, रुचि, मनु, जगराज सिंह, बनवारी लालए,हरपाल सिंह व टाक परिवार ने सड़क के लिए विधायक श्री जांगिड़ का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
खैरूवाला ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित सड़क शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक श्री जगदीश चंद्र जांगिड़ ने कहा कि इस ग्राम पंचायत में करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से वाटर वर्क्स के विभिन्न कार्य हुए, जिसके चलते पेयजल आपूर्ति हर घर में होने लगी। इससे पूर्व भी 1 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से मिसिंग सड़के बनवाई गई जिसके चलते क्षेत्र का आवागमन आसान हुआ। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री जांगिड़ ने बताया कि दस चकों के पक्के खालो का निर्माण शीघ्र होगा। मनरेगा योजना में 125 दिन का कार्य पूरा करवाया जाएगा। ग्राम पंचायत में बची हुई सड़कों की इंटरलॉकिंग की जाएगी। साथ ही एक धर्मशाला का निर्माण भी करवाया जाएगा। गांव खैरूवाला में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी विद्यालय व राजकीय महाविद्यालय की स्थापना करवाएंगे।
सरपंच श्री शमशेर अली हांस ने बताया कि क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। खैरूवाला ग्राम पंचायत में भी पक्के पक्के खालो का निर्माण होते ही 10 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य हो जाएंगे।
कार्यक्रम में अकबर अली हांस, ओम प्रकाश टाक, रोहताश कुमार, दीवान चंद टाक, देसराज टाक, दलीप कुमार, कुलदीप बिश्नोई, पार्षद विजय बिश्नोई, अकबर, अजमेर सिंह, छिंद्रपाल, हेतराम, रमजान खान, मखन सिंह हाथियांवाली, साहब राम विद्यार्थी, पूर्ण राम, रमेश वर्मा, सरपंच सुरेश बिश्नोई, सरपंच प्रतिनिधि हरपाल सिंह, संतलाल छापांवाली, कृष्ण वर्मा, पूर्व सरपंच मोहम्मद्दीन, इंद्राज बिश्नोई, पृथ्वी बिश्नोई, संदीप बिश्नोई, प्रेम कुमार, मोहन संधू, बलविंदर सिंह, सुशील बिश्नोई, भोला सिंह, भोपाल रौतेला सहित अन्य मौजूद रहे। (फोटो सहित)
]]>सीईओ ने किया 9 एमडी नरेगा कार्य का निरीक्षण
https://vinayexpress.in/2023/07/23/sgnr-286/
Sun, 23 Jul 2023 16:08:13 +0000https://vinayexpress.in/?p=69752विनय एक्सप्रेस समाचार, श्रीगंगानगर। जिला परिषद सीईओ श्री मुहम्मद जुनैद ने रविवार सुबह ग्राम पंचायत 9 एमडी में चल रहे मनरेगा कार्य का निरीक्षण कर श्रमिकों को कार्यस्थान पर आवश्यक उपकरणों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए।
श्री जुनैद एवं प्रशिक्षु आईएएस श्री प्रतीक जुईकर ने पंचायत समिति घड़साना की ग्राम पंचायत 9 एमडी मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत में गुणवत्तापूर्वक कार्य करवाने के साथ-साथ ग्राम सचिव को श्रमिकों के 100 दिवस रोजगार पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। श्री जुनैद ने कार्यस्थल पर मेटो द्वारा एनएमएमएस के जरिए श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज प्रकिया की जांच करते हुए भविष्य में श्रमिकों को औजार सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति के विकास अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता श्री जसप्रीत सिंह एवं ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण उपरांत सीईओ जुनैद व श्री जुईकर द्वारा रावला राजस्व तहसील में कृषि उपज मंडी समिति द्वारा सरसो खरीद के दौरान दोहरा खरीद भुगतान प्रकरण का भी अवलोकन किया गया। (फोटो सहित)
]]>बारिश के साथ ही मौसमी बीमारियों को लेकर रहें सतर्क -जिले में चल रहा है ‘हमारा स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी’ अभियान, एंटीलार्वल व जागरूकता गतिविधियां भी
https://vinayexpress.in/2023/07/23/sgnr-285/
Sun, 23 Jul 2023 15:58:55 +0000https://vinayexpress.in/?p=69744विनय एक्सप्रेस समाचार, श्रीगंगानगर। बारिश के इन दिनों में मच्छर जनित बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। इसके मद्देनजर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग मौसमी बीमारियों से संबंधित एंटीलार्वल व जागरूकता गतिविधियां को नियमित रूप से कर रहा है। वहीं जिला कलेक्टर के निर्देशों पर ‘हमारा स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी’ अभियान एक जुलाई से लगातार चल रहा है, जिसके तहत विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। जिला कलेक्टर अंशदीप ने इस संबंध में सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं और आमजन से अपील की है कि सावधानी बरतें, मच्छरों को पनपने न दें एवं नियमित रूप से साफ-सफाई करें।
सीएमएचओ डॉ. मनमोहन गुप्ता ने बताया कि संभावित मौसमी बीमारियों के मद्देनजर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है और नियमित रूप से एंटीलार्वल गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विभाग ने मौसमी बीमारियों के बचाव के लिए 586 टीमें गठित की हैं जो आवश्यक गतिविधियां कर रही हैं। जिलास्तरीय कंट्रोल रूम व रेपिड रेस्पोंस टीम भी गठित की गई है। इसके साथ ही सभी चिकित्सा अधिकारियों को पाबंद किया गया है कि वे अपने एरिया में निगरानी रखें, अंतरविभागीय समन्वय बनाएं, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें और आमजन को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने बताया कि अब मच्छरों पर अंकुश लगाना जरूरी है, जिसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी मच्छरों को पनपने से रोकना है इसलिए हमें अपने घर से शुरूआत करनी होगी। घर में रखे गमले, मटके, छतों पर अनावश्यक पड़े टायर, कबाड़ आदि में मच्छर पनपते हैं। इसी तरह घर के भीतर भी बेम्बू, बोतल आदि में लगे पौधों में भी लार्वा पैदा हो जाते हैं, इनके पानी को सप्ताह में एक या दो बार अवश्य बदलें। इन हालात में जरूरी है कि हम नियमित रूप से सफाई अभियान घर में भी चलाएं और हर सप्ताह एक से दो घण्टे घर की पूर्ण सफाई के लिए निकालें। घरों के आस-पास भी पानी एकत्रित न होने दें। कूलर व फ्रीज के पीछे लगी ट्रे को नियमित रूप से साफ करें। सीओआईईसी विनोद बिश्रोई ने बताया कि इन दिनों बारिश के साथ ही आस-पास पानी का ठहराव हो जाता है, लिहाजा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या विभागीय कंट्रोल रूम नंबर 0154-2445071 पर सूचना दें ताकि आवश्यक गतिविधि की जा सके। विभागीय टीमें लगातार गतिविधियां कर रही हैं, फिर भी आमजन का जागरूक होना बेहद जरूरी है। आमजन डेंगू व मलेरिया आदि की जागरूकता सामग्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आईईसी श्रीगंगानगर से हासिल कर सकते हैं। वहीं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए 24&7 जिलास्तरीय कंट्रोल एवं रेपिड रेस्पान्स टीम का गठन किया गया है।
]]>बच्चों को समझाएं स्पर्श की परिभाषा, जिले में जारी है स्पर्श अभियान, आईएएस नवीन जैन के निर्देशन में वोलेंटियर्स समझा रहे क्या है, गुड टच, बेड टच
https://vinayexpress.in/2023/07/23/sgnr-284/
Sun, 23 Jul 2023 15:56:01 +0000https://vinayexpress.in/?p=69742विनय एक्सप्रेस समाचार, श्रीगंगानगर। ‘बच्चे अक्सर अपने साथ होने वाले गलत कार्यों या बुरे व्यवहार के बारे में अभिभावकों को नहीं बता पाते। कई बार वे स्पर्श को भी समझ नहीं पाते, कि वो बुरा या है अच्छा। इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों के साथ नियमित रूप से कम्यूनिकेशन रखें एवं उन्हें गुड टच, बेड टच के प्रति जागरूक करें। बच्चों को भी जागरूक बन, अपने साथ होने वाले हर व्यवहार, स्पर्श के बारे में अभिभावकों को अवगत करवाना चाहिए।’ ये विचार इन दिनों स्पर्श वोलेंटियर्स बच्चों व अभिभावकों के साथ साझा कर रहे हैं। ये वोलेंटियर्स किसी एनजीओ या सिस्टम से नहीं बल्कि राजस्थान के सीनियर आईएएस नवीन जैन की मुहिम स्पर्श अभियान के साथ जुडक़र पूर्णत: निशुल्क व निस्वार्थ भाव से इस पुनीत कार्य में जुटे हैं।
आईएएस श्री जैन भी वीडियो के माध्यम से बच्चों को जागरूक करते हुए बताते हैं कि ‘बच्चे अपने मां-बाप से बेहतर संवाद कायम करें, समन्वय स्थापित करें। अभिभावक भी बच्चों के अच्छे व्यवहार पर उन्हें प्रोत्साहित करें, उनसे संवाद बनाएं। वहीं बच्चों व अभिभावकों को जागरूक होना बेहद जरूरी है, क्योंकि ऐसा नहीं कि अनजान लोग बच्चों के साथ छेड़छाड़ या यौन शोषण करते हैं बल्कि अधिकांशत: घटनाओं में सामने आता है कि आस-पास के लोग, नियमित संपर्क में आने वाले लोग और पारिवारिक लोग भी इस तरह की हरकत कर सकते हैं। ऐसे में जागरूकता और सावधानी बेहद जरूरी है। टीनएजर्स के लिए श्री जैन संदेश देते हैं कि वे अपने से छोटे बच्चों का ख्याल रखें, उन्हें गुड टच, बैड टच के प्रति जागरूक करें। इसी तरह समाज को अच्छा देने का प्रयास करें, फिर भी यदि कुछ न कर सको तो बुरा बिल्कुल न करो। यानी पुण्य नहीं कर पाओ तो पाप भी न करो। टीएनएजर्स को अच्छी संगत में रहना चाहिए, क्योंकि यदि आप बिल्कुल शरीफ हैं लेकिन यदि आपकी संगत गलत हुई तो इसका बुरा प्रभाव आपके साथ आपके मां-बाप पर भी पड़ सकता है। जब भी आप या आपके साथी कुछ गलत करेंगे तो पुलिस सबसे पहले अभिभावकों को ही बुलाएगी। आपके गलत कार्यों की सामाजिक सजा भी आपके अभिभावकों को भुगतनी पड़ सकती है। आईएएस नवीन जैन कहते हैं कि सोशल मीडिया को लेकर बच्चों, किशोर-किशोरियों सहित अभिभावकों को चेतना चाहिए। जितना आसानी व सहजता से यह उपलब्ध है, उतना ही नुकसान दायक भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि बच्चों के साथ-साथ बड़े व अभिभावक सोशल मीडिया को लेकर सावधान रहें। अनावश्यक एप डाउनलोड करते समय सावधानी बरतें। यदि किसी अनजान के सोशल मीडिया पर गलत मैसेज आ रहे हैं तो उसकी शिकायत करें, उन्हें ब्लॉक करें। ओटीटी पर गाली-गलोच वाली फिल्मों व सीरियल आदि बच्चों को न देखने दें, क्योंकि फिर वे वही व्यवहार समाज में अपने दोस्तों और फिर अपने आस-पास के लोगों के साथ करते हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग के सीओआईईसी विनोद बिश्रोई से समन्वय कर कोई भी शिक्षण संस्थान स्पर्श कार्यक्रम करवा सकता है। वहीं वोलेंटियर्स शिखा व पूनम खेतान स्पर्श अभियान के तहत नियमित रूप से बच्चों को जागरूक कर रही हैं। गतदिवस विद्या मंदिर स्कूल, जैन पब्लिक स्कूल आदि शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
]]>महासर वाली माता की मासिक भजन संध्या में गूंजी भजन लहरिया
https://vinayexpress.in/2023/07/23/sgnr-283/
Sun, 23 Jul 2023 15:52:39 +0000https://vinayexpress.in/?p=69740विनय एक्सप्रेस समाचार, श्रीगंगानगर। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित महासर वाली माता को अपनी कुलदेवी मानने वाले श्रद्धालुओं की संस्था ‘‘गढ़ी महासर माता परिवार सेवा समिति श्रीगंगानगर’’ की ओर से महासर माता के भक्त भाई रामकुमार यादव के गली न 3, शिवनगर, 3 ई छोटी स्थित निवास पर रविवार साय संपन्न हुई। इसमें सेवानिवृत संगीत अध्यापक पंडित जगन्नाथ शर्मा की मंडली की ओर से भजनों के माध्यम से माता का गुणगान किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महासर माता के भक्त जुटे। भजनों के पश्चात आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। समिति की नियमित मासिक भजन संध्या प्रत्येक शुक्ल पक्ष के किसी भी दिन होती है।
]]>फूड प्लाजा रेस्टोरेंट पर स्वास्थ्य विभाग की दबिश -दुकानदारों से स्वास्थ्य विभाग की अपील, अवधिपार खाद्य सामग्री न बेचें, होगी कार्रवाई
https://vinayexpress.in/2023/07/19/sgnr-282/
Wed, 19 Jul 2023 16:35:43 +0000https://vinayexpress.in/?p=69499विनय एक्सप्रेस समाचार, श्रीगंगानगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने और उसमें अवधिपार खाद्य सामग्री बेचान करने के मामले में बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएमएचओ डॉ. मनमोहन गुप्ता के निर्देशों पर श्रीविजयनगर स्थित फूड प्लाजा रेस्टोरेंट पर दबिश दी। इस दौरान कुछ कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें अवधिपार मिलीं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवाया गया, जबकि दुकान से कोल्ड ड्रिंक का सैंपल भी लिया गया। इसी तरह तीन अन्य संस्थाओं से सैंपल लिए गए।
सीओआईईसी विनोद बिश्रोई ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें श्रीविजयनगर स्थित फूड प्लाजा रेस्टोरेंट पर अवधिपार खाद्य सामग्री बेचान करने के आरोप लगाए गए। इसे आमजन ने विभागीय फेसबुक पेज आईईसी श्रीगंगानगर पर टेग किया, जिस पर मामला संज्ञान में आते ही सीएमएचओ डॉ. मनमोहन गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम को मौके पर भेजा। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज गोदारा व कंपरपाल सिंह ने फूड प्लाजा का निरीक्षण किया। इस दौरान अवधिपार सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाते हुए कोल्उ ड्रिंक का सैंपल लिया। वहीं रेस्टोरेंट मालिक संकी मिड्ढ़ा पुत्र उमेश कुमार मिड्ढ़ा को पाबंद किया कि भविष्य में अवधिपार खाद्य सामग्री का बेचान नहीं करे। इसी तरह टीम ने 32 एमएल चौराहे पर स्थित सालासर मिष्ठान भण्डार से बर्फी का सैंपल, सारस्वत किरयाना स्टोर से नमक का सैंपल और दूपहिया दूध विके्रता त्रिलोक चंद से दूध का सैंपल लिया। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अवधिपार खाद्य सामग्री का बेचान करने वालों की सूचना विभाग का दें। वहीं दुकानदारों से अपील है कि वे किसी भी स्थिति में अवधिपार खाद्य सामग्री का बेचान न करें।
]]>निक्षय पोर्टल में एंट्री जरूर करें लैब संचालक – टीबी मुक्त श्रीगंगानगर के लक्ष्य के संबंध में बैठक आयोजित
https://vinayexpress.in/2023/07/19/sgnr-281/
Wed, 19 Jul 2023 16:34:08 +0000https://vinayexpress.in/?p=69497विनय एक्सप्रेस समाचार, श्रीगंगानगर। टीबी मुक्त श्रीगंगानगर बनाने के लक्ष्य को लेकर बुधवार को जिला स्वास्थ्य भवन में लैब संचालकों, एक्सरे संचालकों एवं टीबी मरीजों से संबंधित अन्य संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समस्त प्रतिनिधियों को पाबंद किया गया कि वे निक्षय पोर्टल पर अपने संस्थान का पंजीकरण करवाएं, विभाग को नियमित रूप से प्रति माह रिपोर्ट भेजें और पोर्टल पर मरीजों की एंट्री करें।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी लैब, एक्सरे व चिकित्सालय संचालकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपना योगदान अवश्य दें ताकि श्रीगंगानगर ही नहीं, बल्कि देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बना सकें। सीएमएचओ डॉ. मनमोहन गुप्ता ने बताया कि श्रीगंगानगर को टीबी मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को लैब व एक्सरे संचालकों की बैठक रखी गई। जिसमें उन्हें पाबंद किया गया कि वे अपने संस्थान का यथाशीघ्र निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं एवं आईडी प्राप्त करें ताकि हर टीबी मरीज की एंट्री हो सके। बैठक को डीटीओ डॉ. गुंजन खुंगर, डब्लयूएचओ प्रतिनिधि डॉ. मानवेंद्र राठौड़, डीपीएम जगदीश, पीपीएम गरिमा परिहार, हेतराम व अमित कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान लैब व एक्सरे संचालकों को निक्षय पोर्टल की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हेें बताया गया कि जिस दिन मरीज आए, उसी दिन लैब रिपोर्ट के साथ ही विस्तृत एंट्री पोर्टल पर होनी चाहिए। इसके साथ ही प्रतिमाह 25 तारीख से पूर्व सभी मरीजों की विस्तृत रिपोर्ट निर्धारित परिपत्र में भेजें ताकि राज्य व केंद्र सरकार तक रिपोर्ट भेजी जा सके। दरअसल, यह कवायद इसलिए की जा रही है ताकि निजी चिकित्सा संस्थानों
]]>पुरानी आबादी यूपीएचसी को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र – डॉ. सेतिया व टीम की बदौलत यूपीएचसी वार्ड नंबर 4-5 बनीं जिले की पहली नेशनल क्वालिटी सर्टिफाइड यूपीएचसी
https://vinayexpress.in/2023/07/19/sgnr-280/
Wed, 19 Jul 2023 16:32:25 +0000https://vinayexpress.in/?p=69495विनय एक्सप्रेस समाचार, श्रीगंगानगर। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (एनक्यूएएस) के तहत सर्टिफाई होने वाले संस्थानों के नतीजे भारत सरकार ने जारी किए हैं, जिसमें श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर स्थित पुरानी आबादी वार्ड नंबर 4-5 के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिला है। यूपीएचसी प्रभारी डॉ. कपिल सेतिया और उनकी पूरी टीम की बदौलत यह प्रमाण पत्र हासिल हो सका है और इसके साथ ही यह जिले की पहली नेशनल सर्टिफाइड यूपीएचसी बन गई है। सीएमएचओ डॉ. मनमोहन गुप्ता ने डॉ. सेतिया सहित टीम को बधाई दी है।
एसीएमएचओ डॉ. मुकेश मेहता ने बताया कि पुरानी आबादी स्थित यूपीएचसी वार्ड नंबर चार-पांच ने 86 प्रतिशत स्कोर प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रमाण पत्र हासिल किया है। इस केंद्र का मई में राष्ट्रीय टीम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उसी रिपोर्ट के आधार पर यह सर्टिफाइड हुआ है। प्रमाणीकरण के बाद अब भारत सरकार की ओर से इस केंद्र को प्रति वर्ष तीन लाख रुपए तीन साल तक प्राप्त होंगे। इस राशि में से 75 फीसदी यूपीएचसी के विकास व सुधार में उपयोग होंगे, जबकि 25 फीसदी राशि चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ को प्रोत्साहन स्वरूप दिए जाएंगे। निरीक्षण करने वाली केंद्रीय टीम में डॉ. सुशील देव व डॉ. अमित कुमार शामिल रहे। टीम ने प्रभारी डॉ. सेतिया की कार्यशैली व व्यवहार की भी सराहना की। सीओआईईसी विनोद बिश्रोई ने बताया कि केंद्रीय टीम ने निरीक्षण के दौरान यहां आपातकालीन सेवाएं, ड्रेसिंग रूम, सामान्य सेवाएं, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, नवजात शिशु की देखभाल, टीकाकरण, परिवार कल्याण सेवाएं, गैर संचारी व संचारी रोग सेवाएं, ऑउटरीच, दवा वितरण केंद्र, लैब व प्रशासनिक गतिविधियों के आंकलन के आधार पर अंक दिए गए। वहीं स्टाफ के व्यवहार, निर्धारित ड्रेस व स्वच्छता को भी देखा गया, जो बेहतरीन मिला। इसी तरह गुणवत्ता निगरानी व मूल्यांकन के लिए मानकीकृत प्रक्रिया के तहत आठ बिंदुओं पर जांच की गई। जिसमें सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, इनपुट, सहायता सेवाएं, नैदानिक देखभाल, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन व इससे आने वाले परिणाम आदि पर ध्यान दिया गया। उल्लेखनीय है इससे पूर्व जिला अस्पताल, श्रीकरणपुर सीएचसी व हिंदुमलकोट आदर्श पीएचसी एनक्यूएएस के तहत नेशनल सर्टिफाइड हो चुकी हैं।
]]>8 स्टेशनों पर किफायती भोजन और सस्ता पैकेज्ड पेयजल मिलेगा
https://vinayexpress.in/2023/07/19/sgnr-279/
Wed, 19 Jul 2023 16:18:48 +0000https://vinayexpress.in/?p=69484विनय एक्सप्रेस समाचार, श्रीगंगानगर। रेलवे द्वारा साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किफायती भोजन और सस्ता पैकेज्ड पेयजल उपलब्ध करवाने का निश्चय किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के 8 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म पर आने वाले साधारण श्रेणी डिब्बों के निकट सर्विस काउंटर लगाकर यात्रियों को किफायती भोजन और पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को किफायती भोजन, स्नैक्स/कॉम्बो मील और किफायती पैकेज्ड पेयजल की उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश जारी किए गए। जिसमें प्लेटफॉर्म पर आने वाले साधारण श्रेणी डिब्बों के निकट सर्विस काउंटरों के माध्यम से किफायती भोजन, स्नैक्स/कॉम्बो मील और किफायती पैकेज्ड पेयजल के लिए रिफ्रेशमेंट रूम या जन आहार केन्द्र को इस निर्देशित किया गया है।
उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर, अजमेर, अलवर, उदयपुर, फुलेरा, रेवाड़ीए आबूरोड़ और नागौर स्टेशनों पर सर्विस काउंटर स्थापित किए गए है। इन स्टेशनों पर स्थित रिफ्रेशमेंट रूम या जन आहार केन्द्र द्वारा खाने की खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्टेशनों पर स्थापित सर्विस काउंटर के माध्यम से दो तरह के भोजन मिलेंगे। इकोनॉमी मील 20 रूपये में मिलेगा। इस मील में 7 पूडी (175 ग्राम), सूखी आलू सब्जी (150 ग्राम) तथा आचार (12 ग्राम) मिलेगा। मील टाइप-2 (350 ग्राम) 50 रूपये में मिलेगा। स्नेक्स मील में राजमा/छोले-चावल या खिचड़ी या कुलछे/भटूरे-छोले या पाव भाजी या मसाला डोसा को रखा गया है।
उन्होंने बताया कि स्टेशनों पर पेयजल की उपलब्धता के लिए 200 मिलीलीटर पैकेज्ड पेयजल की सुविधा भी प्रदान की गई है। यह सुविधा सर्विस काउंटर पर 3 रूपये में उपलब्ध करवाई जा रही है। रेलवे द्वारा साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहें हैं।
]]>सुखविंदर सिंह ने डीआरएम दिल्ली का पदभार संभाला
https://vinayexpress.in/2023/07/19/sgnr-278/
Wed, 19 Jul 2023 16:17:12 +0000https://vinayexpress.in/?p=69482विनय एक्सप्रेस समाचार, श्रीगंगानगर। श्री सुखविंदर सिंह, आई.आर.एस.ई.ई. ने श्री डिम्पी गर्ग से डी.आर.एम. दिल्ली का पदभार संभाला है। दिल्ली मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल के अनुसार श्री सुखविंदर सिंहए 1993 बैच के आई.आर.एस.ई.ई. (भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स सेवा) अधिकारी हैं। उन्होंने थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बी.ई.) इलेक्ट्रॉनिक्स (इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल) इंजीनियरिंग पूरी की है। उन्होंने विभिन्न विभागो में विभिन्न क्षमताओं में काम किया है। हाल ही में वह पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में मुख्य इंजीनियर विधुत इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। (फोटो सहित-1)
]]>