Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
World News – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Thu, 04 Nov 2021 09:37:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 प्रधानमंत्री मोदी ने नौशेरा सेक्टर मे जवानों के साथ मनाई दीपावली https://vinayexpress.in/2021/11/04/jammu/ Thu, 04 Nov 2021 09:34:23 +0000 https://vinayexpress.in/?p=18490 विनय एक्सप्रेस समाचार, जम्मू। प्रधानमंत्री हर साल की तरह इस साल भी दीपावली जवानों के साथ मनाई। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह दीपावली के मौके पर जवानों को मिठाई भी खिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि मैं अपने साथ यहां 130 करोड़ लोगों का आशीर्वाद लेकर आया हूं।

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें बदलती दुनिया और युद्ध के बदलते तरीके के अनुरूप अपनी सैन्य क्षमताओं को ढालना और बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि जिन सीमावर्तीए तटीय क्षेत्रों में संपर्क एवं संचार की सामान्य सुविधा नहीं थींए वहां अब सड़केंए ऑप्टिकल फाइबर हैं। इससे सेना की तैनाती की क्षमता और जवानों के लिए सुविधाएं बढ़ती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी क्षमताएं विकसित करने की अपनी सरकार की कोशिशों को रेखांकित करते हुए कहा कि हम रक्षा क्षेत्र में मुख्यतः आयात पर निर्भर हुआ करते थे। अब स्थिति बदली है।

इस दौरान उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि हमारे सैनिक हैं श्मां भारतीश् के श्सुरक्षा कवचश् हैं। पीएम मोदी ने जवानों से कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक में यहां की ब्रिगेड ने जो भूमिका निभाई थी वह देश के हर नागरिक को गर्व से भर देता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं फिर आप के बीच आया हूं। आज फिर मैं आपसे नई ऊर्जाए नई उमंगए नया विश्वास लेकर जाऊंगा। मैं अकेला नहीं आया हूंए 130 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद आपके लिए लेकर आया हूं। आज शाम को दीपावली का एक दीपक आपकी वीरताए शौर्यए पराक्रमए त्याग और तपस्या के नाम पर भारत का हर नागरिक उस दीपक की ज्योत के साथ आपको अनेक.अनेक शुभकामनाएं भी देता रहेगा।

 

]]>
पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी मारा गया https://vinayexpress.in/2021/08/30/jammu-kashmir-news/ Mon, 30 Aug 2021 15:23:02 +0000 https://vinayexpress.in/?p=13460 विनय एक्सप्रेस समाचार, जम्मू। जम्मू-कश्मीर मे पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप घुसपैठ की कोशिश का नाकाम करते हुये सेना ने सोमवार को एक आतंकवादी को मार गिराया।
जम्मू मे रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि आज तड़के एक आतंकवादी ने नियंत्रण रेखा के पार से पुंछ सेक्टर में घुसपैठ करने की कोशिश की। उन्होंने कहा सेना से सतर्क जवानों ने एकीकृत निगरानी ग्रिड के प्रभावी उपयोग के जरिये इस घुसपैठ की कोशिश का पता लगाया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान सेना के जवानों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया। इसके बाद आतंकवादी का शव बरामद किया गया और उसके पास से एक एके-47 राइफल भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सेना का अभियान अभी भी जारी है।

]]>
पैरा ओलंपिक में वन परिवार के खिलाड़ियों ने दिलाई स्वर्णिम सफलता https://vinayexpress.in/2021/08/30/jaipur-news-32/ Mon, 30 Aug 2021 12:39:14 +0000 https://vinayexpress.in/?p=13414 शूटिंग में अवनी ने गोल्ड, भाला फेंक में झाझड़िया ने सिल्वर और गुर्जर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल : पदक जीतने मंत्री सहित वन परिवार ने खिलाड़ियों को दी बधाई

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। टोक्यो में खेले जा रहे पैरा ओलंपिक खेलों में सोमवार को वन परिवार से जुड़े खिलाड़ियों ने प्रदेश और देश को स्वर्णिम सफलता दिलाई। शूटिंग प्रतियोगिता में जहां जयपुर निवासी अवनी लाखेरा ने गोल्ड मेडल जीता, वहीं भाला फेंक प्रतियोगिता में देवेंद्र झाझरिया ने सिल्वर और सुंदर सिंह गुर्जर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सहित पूरे वन परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तीनों खिलाड़ियों और उनके परिवारों को बधाई दी है।प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन-बल प्रमुख डॉ. दीप नारायण पाण्डेय ने बताया कि शूटिंग प्रतियोगिता में आज गोल्ड मेडल जीतने वाली अवनी लाखेरा वन विभाग में बतौर एसीएफ कार्यरत हैं। श्री देवेंद्र झाझरिया और श्री सुंदर सिंह गुर्जर भी वन विभाग में एसीएफ के पद पर कार्यरत हैं। जयपुर निवासी अवनी लाखेरा ने टोक्यो में जारी पैरा ओलंपिक खेलों की शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए देश को गोल्ड मेडल दिलाया। ऐसा करने वाली वे पहली भारतीय महिला एथलीट हैं। महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच-1 के फाइनल में उन्होंने 249 पॉइंट्स स्कोर कर गोल्ड मेडल हासिल किया।अवनी लाखेरा के बाद दो और भारतीय खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए। भाला फेंक प्रतियोगिता में राजस्थान के देवेंद्र झाझड़िया ने सिल्वर और सुंदर सिंह गुर्जर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। श्री झाझड़िया ने 64.35 मीटर भाला फेंक कर सिल्वर और सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.1 मीटर दूर भाला फेंक कर ब्रोंज मेडल जीता। उल्लेखनीय है कि झाझड़िया इससे पूर्व पैरा ओलंपिक में दो बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।इस स्वर्णिम उपलब्धि पर वन मंत्री श्री सुखराम बिश्नोई, प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा और प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. दीप नारायण पाण्डेय सहित पूरे वन परिवार ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तीनों खिलाड़ियों और उनके परिवारों को बधाई दी है।

]]>
अफगानिस्तान में बदलते हालात भारत के लिए चुनौती : राजनाथ https://vinayexpress.in/2021/08/29/chennai-news/ Sun, 29 Aug 2021 15:00:46 +0000 https://vinayexpress.in/?p=13405 विनय एक्सप्रेस समाचार, चेन्नई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि तालिबान नियंत्रित अफगानिस्तान में बदलते हालात भारत के लिए चुनौती है।
श्री सिंह ने तमिलनाडु कि नीलगिरी जिले के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज के अधिकारियों का संबोधित करते हुए कहा कि अफगानिस्तान में स्थिति इस कदर बिगड़ गइ्र्र है कि हमकें अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा हम अपनी रणनीति बदल रहे हैं और क्वाड का गठन इसी रणनीति को रेखांकित करता है।
श्री सिंह ने कहा कि यु़द्धों के दौरान त्वरित निर्णय लेना बहुत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय युद्ध के दौरान के त्वरित निणय लेने के लिए एक एकीकृत युद्ध समूहों के गठन पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
उन्होंने कहा ये समूह न केवल तेज और त्वरित निर्णय लेने की सुविधा प्रदान करेंगे, बल्कि एकीकृत लड़ाकू इकाइयों की संख्या में भी वृद्धि करेंगे।

]]>
सेरिक एमडीआईओ के अध्यक्ष पीडीआरआर कौशल साहू के शपथ ग्रहण समारोह में रचा गया इतिहास, विश्व में पहली बार आसमान में हुआ शपथ ग्रहण समारोह https://vinayexpress.in/2021/08/29/surat-news/ Sun, 29 Aug 2021 13:18:48 +0000 https://vinayexpress.in/?p=13364 विनय एक्सप्रेस समाचार, सूरत। बीते रात सूरत में हुई सेरिक एमडीआईओ का शपथ ग्रहण समारोह में इतिहास रचा गया,चार्टर विमान के माध्यम आसमान में अध्यक्ष पीडीआरआर कौशल साहू का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

असमान में शपथ ग्रहण करने के पीडीआरआर कौशल साहू ने अपनी कॉउन्सिल को स्विमिंग पूल में शपथ दिलाई, कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3060 के प्रान्तपाल संतोष प्रधान, शपथ अधिकारी के रूप में पूर्व प्रान्तपाल आशीष अजमेरा विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के पूर्व प्रान्तपाल हरीश गौड़, प्रान्तपाल नामित निहिर दवे उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि कौशल साहू ग्वालियर के रहने वाले है और वर्तमान में रोटरी की सबसे पुरानी शाखा सेरिक एमडीआईओ के अध्यक्ष है जिसमें वह 7 देशो के 1,15,000+ सदस्यों का नेतृत्व कर रहे है

सेरिक एमडीआईओ के अध्यक्ष कौशल साहू ने बताया कि इस तरह के भव्य कार्यक्रम की कल्पना उन्होंने नही की थी।

कार्यक्रम संयोजक पीडीआरआर वीरल ने बताया की यह रोटरी के इतिहास में पहला मौका है जब कोई शपथ ग्रहण समारोह आसमान और जल में सम्पन्न हो रही है।

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम का आयोजन रोट्रेक्ट डिस्ट्रिक्ट 3060 ने किया है, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पीडीआरआर वीरल, पीडीआरआर कुशल, पीडीआरआर नीरव, डीआरआर वत्सल, आईपीडीआरआर स्वप्निल, रोट्रेक्टर अंकित,रोट्रेक्टर सागर, रोट्रेक्टर निकुंज, रोट्रेक्टर धारा, रोट्रेक्टर समित आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

]]>
रोट्रेक्ट साउथ एशिया के समूह “सेरिक एमडीआईओ” के अध्यक्ष कौशल साहू का शपथ ग्रहण समारोह सूरत में https://vinayexpress.in/2021/08/27/rotract-news/ Fri, 27 Aug 2021 13:41:35 +0000 https://vinayexpress.in/?p=13244 विनय एक्सप्रेस समाचार, सूरत। रोट्रेक्ट साउथ एशिया के वर्तमान अध्यक्ष पीडीआरआर कौशल साहू का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सूरत में होगा जिसकी मेजबानी रोट्रेक्ट डिस्ट्रिक्ट 3060 करेगा। गौरतलब है कि सेरिक एमडीआईओ रोटरी इंटरनेशनल का सबसे पुराना और भरोसेमंद शाखा है और वर्तमान में दक्षिण एशिया के 7 देशों के 40 रोटरी डिस्ट्रिक्ट और 1,15,000 से अधिक रोट्रेक्ट के मेंबर्स इसके हिस्सा है।

सेरिक एमडीआईओ के अध्यक्ष पीडीआरआर कौशल साहू ने बताया कि कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है जब कोई व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम हो रहा है और इस कार्यक्रम में देश विदेश के लोग शिरकत करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के संयोजक पीडीआरआर विरल ने बताया कि यह पहली बार है जब हम इतने भव्य तरीके से सेरिक एमडीआईओ की शपथ ग्रहण समारोह की मेजबानी कर रहे है, साथ ही उन्होंने बताया कि हम कोरोना के पूरे नियमो को ध्यान में रख कर कार्यक्रम का संचालन करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी अंतरास्ट्रीय डिस्ट्रिक्ट 3060 के प्रान्तपाल संतोष प्रधान, विशिष्ठ अतिथि के रूप में पीडीजी हरीश गौर और डीजीएन निहिर दवे विशेष अतिथि के रूप में डीजीई श्रीकांत और शपथ अधिकारी के रूप में पीडीजी आशीष अजमेरा जी उपस्थित रहेंगे।

]]>
रूसी सेना में कोरोना वायरस के करीब 900 मामले सामने आये https://vinayexpress.in/2020/04/27/international/ Mon, 27 Apr 2020 13:34:51 +0000 https://vinayexpress.in/?p=738 विनयएक्सप्रेस अंतर्राष्ट्रीय समाचार, मास्को। रूस की सेना में गत मार्च के बाद से कुल 874 सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं। यह जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को दी।

rusi sena

उनमें से लगभग आधे यानी 379 घर पर पृथक हैं जबकि अन्य का इलाज विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में किया जा रहा है। चार व्यक्तियों की हालत गंभीर है जिनमें से एक वेंटिलेटर पर है। रूस में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के 80,949 मामले सामने आये हैं जबकि 747 मौतें हुई हैं। देश के अधिकांश क्षेत्रों में मार्च के अंत से लॉकडाउन है। केवल आवश्यक व्यवसायों जैसे किराने की दुकानें, फार्मेसी, बैंकों का संचालन हो रहा है और लोगों को घर पर रहने के लिए कहा गया है। इस महीने की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बढ़ते प्रकोप के कारण द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजी जर्मनी की 1945 की हार की याद में देश में नौ मई को होने वाली सैन्य परेड भी स्थगित कर दी थी।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>