कोविड से अनाथ हुये बच्चो के साथ मुख्यमंत्री श्री गहलोत मनाएंगे दीपावली पर्व : पाली जिले से 12 बच्चो ने किया जयपुर प्रस्थान

जिला कलेक्टर ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : कोविड महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के साथ मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शुक्रवार, 21 अक्टूबर को दीपावली पर्व मनाएंगे

विनय एक्सप्रेस समाचार, पाली। पाली जिले से 12 बच्चों ने जयपुर में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रस्थान किया। जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने कलेक्ट्रेट परिसर से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों से जयपुर यात्रा कार्यक्रम की जानकारी ली एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखने व अन्य आवश्यक सलाह दी।


सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री ज्योतिप्रकाश अरोड़ा ने बताया कि यह अनाथ बच्चें शुक्रवार, 21 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा इन्हें ग्रीन पटाखे व अन्य उपहार भेंट किये जाएंगे।
जयपुर प्रस्थान करने वाले बच्चों के साथ बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक डॉ टीना अरोड़ा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह, अभिभावक व सुरक्षा अधिकारी भी रवाना हुए।