अंतिम छोर के व्यक्ति की मजबूती के लिए जागरुकता जरूरी : रेहाना रियाज

विनय एक्सप्रेस समाचार, चूरू। राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि समाज में शिक्षा व जागरुकता का प्रसार हो तथा हम संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंद लोगों के साथ पेश आएं।

रेहाना रियाज रविवार को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में राजस्थान अनुसुचित जाति, जनजाति व  पिछड़ी जाति अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से आयोजित स्नेह मिलन समारोह को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेहाना रियाज ने कहा कि वंचित तबके में प्रतिभा की कमी नहीं है, अपनी योग्यता एवं कार्यकुशलता से ही आरक्षित वर्ग ने प्रगति की है। विशिष्ट अतिथि रियाजत अली खान ने समाज में एकजुटता का आह्वान किया। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. सर्वा ने समाज में शिक्षा प्रसार पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. बी. एल. नायक ने वोट की ताकत पहचानने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. हनुमान जयपाल ने समाज में भेदभाव मिटाने की बात कही।  प्रेरक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यनारायण मेघवाल ने कहा कि सक्षम लोगों को समाज के कमजोर लोगों की मदद करनी चाहिए। महासंघ के जिलाध्यक्ष विरेन्द्र मीणा ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। सीकर जिलाध्यक्ष बाबूलाल एवं बीकानेर जिलाध्यक्ष मदनलाल ने संगठन की गतिविधियां बताई। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश दानोदिया ने संगठन के प्रचार-प्रसार, मजबूती पर जोर दिया। रामनिवास मीणा ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की आरक्षण नीति पर प्रकाश डाला। इस दौरान उल्लेखनीय सेवाओं के लिए लेखाधिकारी हीरा सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. कमल धानिया को सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ एमएम पुकार ने महिला आयोग अध्यक्ष सहित अतिथियों का स्वागत किया। भजनलाल, नरेश चांवरिया, मनोज कुमार, राजेन्द्र कालवा, नवल मीणा, धर्मवीर गोपाल मीणा, रघुवीर सिंह बड़सरा, बजरंग जांगिड़, राजेन्द्र नाई, चरण सिंह घोटड, बाबुलाल सैनी, फकीरचंद दानोदिया, महेन्द्र हटवाल ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम को जगदीश कटारिया, सुन्दरलाल गहलोत, सोहनलाल, ताराचन्द, रामचन्द्र आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सुभाष मीणा, डॉ. एचआर मीणा, जिंवाराम पाटवाद, धन्नाराम पंचार, सीएम सोलंकी, प्यारेलाल गहलोत, शान्तिलाल, मोहनलाल सहित सैंकड़ो कर्मचारी, अधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन रामनिवास मीणा ने किया।