विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

वाल्मीकि समाज ने किया एकता गंडेर का सम्मान

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
ekta gander
विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा श्रीमति एकता गंडेर को बीकानेर शहर जिला मंत्री के पद पर नियुक्त करने पर वाल्मीकि समाज ने प्रसन्नता व्यक्त की है। समाज के बुद्धिजीवी वर्ग ने श्रीमति गंडेर को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सतीशचंद्र गंडेर ने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा युवा वर्ग एवं महिलाओं का जिला कार्यकारिणी में चयन करने पर संगठन के उच्चाधिकारियों का आभार प्रकट किया । इस मौके पर पर विजय कुमार हटिला, नेमीचंद तेजी, योगेश गंडेर, सुनिल मेघवाल, सुनिता आजाद, लक्ष्मी पड़िहार, सुुरेन्द्र हटिला सहित समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित रहें।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

शेयर करें: