संगठन के चुनाव पूर्ण पारदर्शिता से संपन्न होंगे सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका : राजेश त्रिवेदी

जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

यशपाल गहलोत : शहर जिलाध्यक्ष कांग्रेस

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा बीकानेर जिले के लिए नियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी  राजेश त्रिवेदी आज सर्किट हाउस पहुंचे वहा शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने स्वागत किया.

अपनी अपनी बात रखी सर्किट हाउस में कांग्रेसजनो को संबोधित करते हुए राजेश त्रिवेदी ने कहा कि आज में आप सभी लोगो के बीच आपकी भावनाएं जानने आया हु मेरा मकसद किसी के वश में काम करना नही अपितु सबकी सहमति से कार्यकर्ता को तवज्जो देने का है जो व्यक्ति पार्टी में निष्ठा रखता है समर्पण रखता है और जो सभी के लिए स्वीकार्य हो उसको संगठन में मौका मिलेगा.

जिलाअध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि कांग्रेस संगठन में हमेशा जमीनी स्तर पर कार्य होता है और पार्टियों की तरह यहां मिस काल से सदस्य और संगठन नहीं बनता.

प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि संगठन में कार्य करने वालो को मौका मिले जिस से पार्टी मजबूत हो.प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि स्वागत करने वालो में पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हजारीमल देवड़ा, उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास, अरविंद मिढ़ा, मासुक अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष रमजान अली कच्छवा, महासचिव ललित तेजस्वी,पार्षद अभिषेक गहलोत, पार्षद प्रफुल हटीला,पार्षद वसीम खिलजी, पार्षद नितिन वत्सस पार्षद किशन तंवर पार्षद प्रतिनिधि ताहिर हसन यूनिस अली,जवाहर बाल मंच के प्रदेश संयोजक अरुण व्यास, पूर्व प्रदेश सचिव राजकुमार किराडू,रमेश अग्रवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव उमा सुथार, संतोष प्रजापत,मंजू देवी गोस्वामी, पूर्व पार्षद गजानंद शर्मा,आईटी सेल प्रदेश संयोजक ऋषि व्यास,रविकांत वाल्मीकि,हाजी खां, अनिल शर्मा अर्चना नागल ,गौरव व्यास उपस्थित रहें।