विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन 25 सितम्बर (रविवार) को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.00 बजे तक (प्रथम प्रश्न पत्र) एवं दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक (द्वितीय प्रश्न पत्र) किया जायेगा। परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए कलक्ट्रेट के कक्ष संख्या 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।



जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नियंत्रण कक्ष 23 से 24 सितम्बर तक प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6.00 बजे तक तथा 25 सितम्बर को प्रातः 8.00 बजे से परीक्षा समाप्ति के उपरान्त समस्त कार्य पूर्ण होने तक संचालित रहेगा। परीक्षा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर- 0141-2206699 रहेगा।








