किसी की होगी आय में वृद्धि तो किसी को मिलेगा स्थाई संपत्ति निर्माण का अवसर तो किसी की बढ़ेगी सामाजि प्रतिष्ठा, क्लिक कर पढ़े आज का राशिफल

विनय एक्सप्रेस दैनिक राशिफल, ज्योतिष आचार्य डॉ. आलोक व्यास। राशिफल के अनुसार आज यानी 16 नवंबर गुरुवार का दिन का सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां कुछ राशियों को आज कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगी तो वहीं कुछ राशियों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। आइए पढ़ते हैं ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास का दैनिक राशिफल आलेख, जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

दैनिक राशिफल (16.11.2023) चंद्र राशि पर आधारित

मेष : धार्मिक क्रियाकलाप में समय व्यतीत हो सकता है। गुरुजनों के आशीर्वाद प्राप्त होगा और भाग्य के अनुकूल होने से आशानुरूप कार्य होंगे। उच्च अध्ययन के अवसर बनेंगे।

वृषभ: प्रतिकूल समय होने के कारण निराशा में वृद्धि हो सकती है। तंत्र-मंत्र अथवा गुप्त विद्या की ओर रुझान में बढ़ोतरी होगी। भूमिगत वस्तुओं से लाभ के योग बन रहे हैं। आय और व्यय में असंतुलन रह सकता है अतः फ़िज़ूलखर्ची से बचे।

मिथुन: जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य में अनुकूलता आएगी। व्यापारिक जीवन में नवसाझेदारी के योग बनेंगे। आमोद प्रमोद में समय व्यतीत हो सकता है। आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता बनी रहेगी।

कर्क: दैनिक क्रियाकलाप में अड़चन आने झुंझलाहट में वृद्वि हो सकती है। अनावश्यक तर्क वितर्क से निकट संबंधों में खटास आने की संभावना है। शत्रु और विरोधी परेशान कर सकते हैं अत सावधानी से कार्य करें।

सिंह: रचनात्मक कार्यों में रुझान में बढ़ोतरी होगी। प्रेम प्रसंग के अवसर मिलेंगे। शेयर बाजार में निवेश करने पर लाभ मिलने की संभावना है ।संतान संबंधी कार्यों में अड़चन आ सकती है

कन्या: गृहस्थान पर नवाचार के योग बन रहे हैं। माता संबंधी परेशानी या चिंता हो सकती है। कार्यों में अड़चन आने से मन में बेचैनी में वृद्धि हो सकती है। भूमि/ मकान/ वाहन के क्रय करने के योग बनेंगे। आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा।

तुला: कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा करने पड़ सकती है। किसी कार्य का नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा किंतु अधीनस्थ के सहयोग में कमी रह सकती है। छोटे भाई बहन संबंधी चिंता या परेशानी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी।

वृश्चिक: पारिवारिक कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है अथवा पारिवारिक आयोजन होने की संभावना है। नेत्र या वाणी दोष के कारण परेशानी आ सकती है। स्थाई परिसंपत्ति निर्माण के नए अवसर बनेंगे। आय और व्यय में असंतुलन से परेशानी हो सकती है।

धनु: एकांतवास या आत्मचिंतन में समय व्यतीत हो सकता है। दैनिक कार्यों में अड़चन आने से मानसिक परेशानी में बढ़ोतरी संभव है। आर्थिक पक्ष दुर्बल रहेगा अतः फिजूलखर्ची से बचे। शारीरिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

मकर: आर्थिक पक्ष प्रतिकूल रह सकता है क्योंकि आय की अपेक्षा व्यय में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में मानो अनुकूल परिणाम हेतु अधिक प्रयास करने होंगे। शायरी का मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आमोद प्रमोद में समय व्यतीत हो सकता है।

कुंभ: आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा और आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। संपर्क सूत्रों में बढ़ोतरी होगी। बड़े भाई बहन का सहयोग से कार्य क्षेत्र में अनुकूलता आएगी। शारीरिक अनुकूल और मानसिक स्वास्थ्य प्रतिकूल रह सकता है।

मीन: नौकरी और पदोन्नति में प्रयासों की अधिकता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने के आसार है। मानसिक स्वास्थ्य दुर्बल रह सकता है अतः सकारात्मक विचारों को प्राथमिकता प्रदान करें। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा।