26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए जिले से दौलत शर्मा का हुआ चयन

विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर। 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए भरतपुर जिले से कंजौली निवासी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दौलत शर्मा का चयन हुआ है।
नेहरू युवा केंद्र भरतपुर के उपनिदेशक सुनील राणा जी ने बताया कि कर्नाटक के हुबली में होने वाले 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चयनित दौलत शर्मा जिले से राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए कर्नाटक के जाएंगे और भरतपुर के समस्त युवाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दौलत शर्मा के चयनित होने पर नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम पर्यवेक्षक जगदीश डागुर, सत्यवान सिंह कुंतल एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक जोगिंदर सिंह कसाना ज्ञान सिंह सत्येंद्र चौधरी कुरका ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।