कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों के साथ दीपावली मनायेंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत : बीकानेर के 4 बच्चे कार्यक्रम में शामिल होंगे

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के साथ शुक्रवार को दीपावली का पर्व मनायेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री निवास पर दोपहर 12ः30 से 2ः30 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।दीपावली पर्व एवं भोजन कार्यक्रम में बीकानेर जिले के 4 बच्चे भाग लेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर शहर से दो बच्चे अक्षय राज सिंह पंवार एवं लक्ष्य राज सिंह पंवार, निवासी बांठिया भवन, वार्ड नं. 54, बीकानेर एवं पंचायत समिति नोखा से 02 बच्चे विष्णु विश्नोई एवं सुमित विश्नोई भाग लेंगे।