प्रथम राजस्व दिवस: जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताई वर्तमान में राजस्व विभाग की महत्ती भूमिका

विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर, । जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार को जिला कलक्टर कार्यालय सभागार में प्रथम राजस्व दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि वर्तमान में राजस्व विभाग की जिम्मेदारी बहुत अहम है। आम जनता को राहत पहुंचाना प्रशासन के कर्मचारियों व अधिकारियों का पहला कत्र्तव्य है। उन्हांेने कहा कि राजस्व विभाग ने न केवल भू-प्रबंध के संबध में बल्कि सरकार के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राजस्व कर्मचारी अपने कार्य को और अच्छे तरीके से करके अपनी छवि को और बेहतर बना सकते हैं।
अति. जिला कलक्टर ए.एच. गौरी ने राजस्व दिवस की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य सरकार ने 15 अक्टूबर को राजस्व दिवस मनाने का निर्णय लिया है। राजस्व दिवस मनाने से अधिकारियांे, कर्मचारियों को अपने कार्यों को रिव्यू करने का अवसर मिलेगा। राजस्व कर्मचारी सरकार और काष्तकारों के बीच एक कड़ी का काम करते है।
इस अवसर विभाग में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को जिला कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रमेश तनेजा अति. प्रशासनिक अधिकारी, मुहम्मद ईम्तियाज नायब तहसीलदार, हरिनारायण सिंह भू. अभि. निरीक्षक, लालचंद प्रजापत तहसील लेखाकार, जुगल छंगाणी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, लोकेश कनिष्ठ सहायक समेत 36 अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मनीष शर्मा अध्यक्ष राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ व अशोक सियाग, अध्यक्ष जिला पटवारी संघ की ओर से भी राजस्व दिवस की श्ुाभकामनाएं दी गयी।

इसके उपरांत जिला कलक्टर नमित मेहता, अति. जिला कलक्टर(प्रशा.) ए.एच. गौरी, बीकानेर व अन्य अधिकारीगण, पटवारी एवं राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने राजस्व विश्राम गृह में पौधारोपण किया। मेघराज माली, राजस्व लेखा अधिकारी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया। इस अवसर पर बिन्दू खत्री, सहायक कलेक्टर (मु.) बीकानेर , सवीना बिश्नोई, सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, बीकानेर, सुशीला वर्मा, सहायक कलक्टर, बीकानेर, रमेश तनेजा, ईम्तियाज, आशानंद कल्ला, रियाज मोहम्मद, अशोक रंगा, मनीष जोशी, नवल सिंह, नरेन्द्र चैधरी, जगदीश किराडू, नितिन, लोकेश, ललित मोदी, सुशील मोदी, नन्दलाल शर्मा, ईस्माईल, सुरज उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com