विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर। तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग 13 दिसम्बर मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर आएंगे जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।
निजी सहायक दिनेश गुप्ता ने बताया कि राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग मंगलवार को प्रातः 9 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 12 भरतपुर पहुंचेंगे जहां वे 12 बजे गिरीश रिसोर्ट में व्यापारिक सम्मेलन एवं नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके पश्चात दोपहर 1 बजे बाबा मैरिज होम में सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेंगे। बाद में डॉ गर्ग शहर में चल रहे सड़कों एवं भवनों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
इसी प्रकार राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग बुधवार 14 दिसंबर को प्रातः 9ः30 बजे रणजीत नगर के ई ब्लॉक में शहर में खोले जाने वाले जनता क्लिनिको का शिलान्यास एवं पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे साथ ही भरतपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी करेंगे तथा बुधवार की सांय को ही डॉ गर्ग भरतपुर से जयपुर के लिये रवाना होंगे ।













