विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

देर रात करीब पौने 12 बजे राजस्थान के इस क्षेत्र मे आया भूकंप : पढ़िए खबर

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2024|1 मिनट पढ़ें
देर रात करीब पौने 12 बजे राजस्थान के इस क्षेत्र मे आया भूकंप : पढ़िए खबर
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर.राजस्थान में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शेखावाटी के सीकर जिले में शनिवार रात करीब 11 बजकर 47 मिनट पर अचानक भूकंप के झटके आने लगे। लोगों ने 10 सेकेंड तक भूकंप के इस कंपन को महसूस किया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 नापी गई। भूकंप का केंद्र सीकर से 15 किलोमीटर दूर हर्ष पर्वत के नजदीक बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र करीब 5 किमी नीचे था।

शेयर करें: