विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। आरटीई दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय के अधीन आने वाली अधिकतर प्राइवेट स्कूलों द्वारा स्कूल डेटा प्रोफाईल अपडेट करने का कार्य अंतिम तिथि 8 जुलाई 2020 तक बकाया चल रहा है। अभी तक पोर्टल पर प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश गैर सरकारी विद्यालयों द्वारा प्रोफाईल अपडेट नहीं किया गया है।

इस विषय में प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) अशोक सांगवा ने प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारीयों को पत्र लिखकर उनके कार्यालय क्षेत्र के अधीन शेष निजी स्कूलों से समन्वय स्थापित करते हुए पोर्टल में डेटा अपडेशन का कार्य निर्धारित समय सीमा में करने का आदेश दिये है। । सांगवा ने बताया कि समय पर कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में जिला शिक्षा अधिकारीयों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी निर्धारित की जायेगी।













